Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
PM मोदी बिहार आयेंगे, 24 अक्टूबर से प्रचार शुरू; मतदाता महागठन पर नजर
NKNished Kumar
Oct 19, 2025 03:46:10
Patna, Bihar
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी ہوئی है, अब पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आने वाले हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को बिहार आयेंगे, समस्तीपुर और बेगूसराय में जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन कर चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वही महागठबंधन में तकरार को लेकर कहा गया है कि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, VIP में जिस तरह की खींचातानी हो रही है, बिहार की मतदाता देख रही है। जो सीट का बंटवारा नहीं कर सकता, वो बिहार कैसे चला सकता है; हमने सबसे पहले सीटों का बंटवारा किया और उम्मीदवारों का एलान किया।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DIDamodar Inaniya
Oct 19, 2025 10:46:03
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Oct 19, 2025 10:45:53
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:एमपी के मैहर के पटाखे मार्केट में आग, मची भगदड़ - मैहर जिले के अमरपाटन के पुरानी लंका मैदान में लगी पटाखों मार्केट में भीषण आग... - 3 दुकाने जलकर हुई खाक... - बताया जाता है कि किसी अज्ञात के द्वारा पटाखा खरीदने के बाद एक पटाखे की टेस्टिंग के बाद हुआ हादसा। गनीमत थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। 37 दुकान अमरपाटन के दशहरा मैदान में लगाई गई थी। मो. जुवेद खान, मो. वसीम और दो अन्य की दुकान जलकर हुई खाख। मौके पर अमरपाटन नगरपरिषद की फायर टीम एवं दुकानदारों के पास फायर सिलेंडर से तत्काल आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि जिस वक्त पटाखों की दुकान में आग लगी दशहरा मैदान में उस वक्त 500 लोग पटाखों की खरीदारी कर रहे थे। गनीमत थी कि कोई जनहानि या दुर्घटना में घायल नहीं हुआ। हादसे की सूचना पर तत्काल अमरपाटन थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। व्यवस्था को संभाला गया। जिला प्रशासन से एडिशनल एसपी चंचल नागर पटाखा दुकानों का निरीक्षण पर पहुंचे और पूरे पटाखा क्षेत्र में बेरिकेडिंग करा कर नो पार्किंग जोन करवाया गया। 3 दुकानदारों के लाखों के पटाखे जलकर नष्ट हुए, जबकि कुछ दुकानदारों के पटाखे गीले होने के कारण नुकसान हुआ।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 19, 2025 10:45:41
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 19, 2025 10:45:27
Keonjhar, Odisha:ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସର ନବନିଯୁକ୍ତ ସଭାପତି ନଳିନୀକାନ୍ତ ମହାନ୍ତିଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଆୟୋଜିତ hୋଇଛି । ତେବେ ଏହି ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ରେ ଜିଲ୍ଲାକୁ ସୁସଂଗଠିତ କରିବା ଏବଂ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ପୁରୁଖା ଏବଂ ଦକ୍ଷ ନେତାଙ୍କୁ ସାମିଲ କରିବା ନେଇ କହିଛନ୍ତି ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି । ଜିଲ୍ଲାରେ ଭୁଷୁଡି ପଡ଼ିଥିବା କଂଗ୍ରେସର ଦୁର୍गକୁ ପୁଣି ଥରେ ସଂଜୀବନୀ ଦେଇ ଜୀବନ୍ତ କରିବାକୁ ଯଥେଷ୍ଟ ଉଦ୍ୟମ କରିବା ସହ ଆଗାମୀ ନିର୍ବାଚନର ଜିଲ୍ଲାକୁ ସମସ୍ତ 5 ବିଧାନସଭା କ୍ଷେତ୍ର ରେ କଂଗ୍ରେସ କୁ ଶକ୍ତିଶାଳୀ କରିବା ନେଇ ଲକ୍ଷ୍ୟ ରଖିଚନ୍ତି । କଂଗ୍ରେସର କୌଣସି ଗୋଟେ କର୍ମୀଙ୍କୁ ହାତ ଛଡା ନକରି ସମସ୍ତଙ୍କୁ ନେଇ ପୁଣି ଥରେ ଘର ବାହୁଡ଼ା କରିବା ସହ କଂଗ୍ରେସକୁ ସଜାଡ଼ିବା ନେଇ ପଣ କରିଥିଲେ । ତେବେ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସରେ କେହି ବି ଅସନ୍ତୋଷର ଶୀକାର ନେହେବେ ସେଥିପାଇଁ ସମସ୍ତଙ୍କୁ କଂଗ୍ରେସରେ ସାମିଲ ହେବାକୁ ଅନୁରୋଧ କରିଥିଲେ ।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Oct 19, 2025 10:45:15
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकरोंजबलपुर में दूध शाकाहारी नहीं है इस तरह के पोस्टर ग्वारीघाट इलाके में लगाए गए जीसके बाद जबलपुर पुलिस ने इन्हें जप्त किया है बताया जा रहा है कि भोपाल की विज्ञापन एजेंसी शहर के रामपुर से लेकर ग्वारीघाट तक इन पोस्टरो को मजदूरों से लगवा रही थी देर रात करीब 1 से 2:00 बजे के बीच सीएस पी एम डी नागोटिया और थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल को इसकी सूचना मिली जिसके बाद में मौके पर पहुंचे मौके पर उन्होंने देखा कि एक छोटा हाथी वाहन में पोस्टर रखे हुए तीन युवक इन्हें सड़क किनारे चिपका रहे थे जब उनसे नगर निगम की अनुमति मांगी गई तो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।इसके बाद पुलिस ने तीन youths को हिरासत में ले लिया और गाड़ी और पोस्टर जप्त किए हैं पुलिस ने उनके पास से 50 से अधिक पोस्ट जप्त किए हैं युवकों ने बताया कि इससे पहले फ्लाईओवर ब्रिज को उद्घाटन के समय भी इस शहर में पोस्टर लगा चुके हैं पोस्ट में लिखा था कि मिल्क इज नॉट वेजीटेरियन दूध शाकाहारी नहीं है इसके बाद अब इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है बाइट एम डी नागोटिया सी एस पी ग्वारीघाट
0
comment0
Report
Oct 19, 2025 10:43:31
Bethania Kandhai Di, Uttar Pradesh:कोतवाली गैसडी के नगर पंचायत मे मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे महिला कांस्टेबल ज्ञानवती महिला कांस्टेबल सोनम महिला कांस्टेबल प्रभासिंह द्वारा किया गया ने बहू बेटियो को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे टोल-फ्री नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 112 और 1076 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा, उन्होंने फ्रॉड कॉल से सावधान रहने की सलाह दी और सभी छात्राओं को हैंडबिल वितरित किए। महिला कांस्टेबल सनम ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं।
0
comment0
Report
Oct 19, 2025 10:41:14
Sarai Ikdil, Uttar Pradesh:इकदिल। क्षेत्र में कबाड़ जलाने के दौरान झोपड़ी में लगी भीषण आग से दो भैसों के साथ लवारा झुलस घर घायल हो गए। गांव नगला गोधन दामोदरपुर के रहने वाले पशुपालक रामप्रकाश पुत्र कन्हैया लाल ने बताया उसने अपने पशुओं को बांधने के लिए घर के पास एक घास फूंस की झोपड़ी बनाई जिसमें उसकी दो भैंस एक भैंस का लवारा रोज की भांति बांध कर जिला अस्पताल अपने ताऊ पहलाद को देखने के लिए रविवार दोपहर दोपहर गया था बच्चे घर पर थे तभी गांव के पड़ोसी दिव्यांग युवक ने आसपास से कबाड़ एकत्रित कर उसमें आग लगाई जिसमें आग की चिंगारी से पशुओं के झोपड़ी आग सुलग गई। आग की लपटें देकर असपास के लोगों के साथ परिजनों के साथ दौड़ कर पहुंचे और हैडपंप से बाल्टियों में पानी भरगक आग पर आग पर काबू पाया।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Oct 19, 2025 10:35:19
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा वार। रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दो कंटेनर वाहनों से साढ़े तीन करोड़ रुपये के नशीले कफ सिरप की भारी खेप बरामद की है। तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड अब भी फरार बताया जा रहा है। सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस लाइन चुर्क मोड़ से कुछ ही दूरी पर दो कंटेनर वाहनों की तलाशी ली गई। और जब ट्रक के अंदर रखी बोरियां खोली गईं तो पुलिस के भी होश उड़ गए। इन बोरियों में छिपाई गई थीं प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप ESKUF COUGH SYRUP की 1 लाख 19 हजार 675 शीशियां, जिनकी बाजार कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि इस कफ सिरप में कोडिन नाम का रासायनिक तत्व मौजूद है जो NDPSACT के तहत निषिद्ध औषधि की श्रेणी में आता है। तस्कर इस खेप को गाजियाबाद से झारखंड ले जा रहे थे जहां नमकीन और चिप्स के कार्टनों के बीच ये अवैध सिरप छिपाकर भेजा गया था। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हेमन्त पाल, ब्रजमोहन शिवहरे और रामगोपाल धाकड़ के रूप में हुई है। तीनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि झारखंड पहुंचने पर उनका साथी राम माल खाली कराने का लोकेशन बताने वाला था। पुलिस अब इस फरार साथी की तलाश में दबिशें दे रही है। बरामद सिरप Laborate Pharmaceutical India Ltd. कंपनी का बताया जा रहा है, जो हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित यूनिट में तैयार होता है। सोनभद्र पुलिस अब कंपनी के वितरण नेटवर्क और आपूर्ति चैन की भी जांच कर रही है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सोनभद्र पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह सख्त और चौकन्नी है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 19, 2025 10:35:05
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में ईस्टर्न पेरीफल एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ है जहां हाईवे चलते पिकअप गाड़ी में अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तफ्तीश में जुटी है। दरअसल ये हादसा खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफल एक्सप्रेस वे पर हुआ है, जहां बड़ागांव के पास एक पिकअप गाड़ी पानीपत की तरफ से आ रही थी, उसके पीछे से एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें पिकअप सवार एक युवक कृष्णा की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि कृष्णा अपने साथियों के साथ पानीपत में नौकरी करता था और दीपावली मनाने के लिए अपने घर जा रहा था。
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 19, 2025 10:34:10
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में लोग दीपावली को लेकर खरीदारी शुरू कर चुके हैं। छोटी दीपावली को लेकर खरीदार दीया, खिलौने, धान, चावल और मड़वा की मुढ़ी के अलावा अन्य चीजों की ख़रीदारी करने का काम कर रहे हैं। कुम्हार के द्वारा बनाए गए दीपक, खिलौने ग्वालिन की मांग बाजार में धीरे-धीरे बढ़ रही है। लोगों को दीपावली का इंतजार बड़ी बेसब्री से रहता है। क्योंकि राम के वनवास के बाद अयोध्या में जो दीपक जला था उसे आज पूरा विश्व जगमग होता है। ऐसे में दीपावली का अपना अलग ही महत्व है। जहां घरों को सजाने के साथ-साथ बच्चे पटाखे भी फोड़ते हैं। इन सब चीजों को लेकर लोहरदगावासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है。
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 19, 2025 10:33:42
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी स्लग - “दीपावली में मिट्टी के दीये का महत्व” दीपावली के अवसर पर जब चारों ओर रोशनी फैलती है, तो मिट्टी के दीये सादगी और सकारात्मक ऊर्जा के सबसे सच्चे प्रतीक बन जाते है। ये दीये न केवल घर को उजाला देते हैं, बल्कि हमारी धरती से जुड़ाव का एहसास भी कराते हैं। मिट्टी का दीया कुम्हारों की मेहनत से बनता है। यह उनकी आजीविका का साधन भी है। हर जला हुआ दीया किसी कुम्हार के घर में भी उम्मीद की लौ जगाता है। हमारी धार्मिक मान्यता के अनुसार, मिट्टी का दीया अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष के वनवास से वापस अयोध्या लौटे थे तो पूरी अयोध्या नगरी उनके स्वागत में पूरी अयोध्या मिट्टी के दीये में करंज का तेल का ऊष्मा छोटे-मोटे विशाक्त कीड़ों को भी दूर करता है और वैज्ञानिक रूप से भी, मिट्टी का दीया वातावरण को शुद्ध करता है। सरसों या घी से जलने वाले दीयों का धुआँ मच्छरों और हानिकारक जीवाणुओं को दूर रखता है। वहीं दीये की पीली लौ मन को शांति देती है और सकारात्मक ऊर्जा फैलाती है। यही कारण है कि हर दीपावली में मिट्टी के दीये जलाना न सिर्फ परंपरा है, बल्कि प्रकृति से जुड़ने की एक सुंदर कोशिश भी है। तो इस दीपावली, जब आप अपने घर में रोशनी करें, तो मिट्टी के दीये जरूर जलाएँ। क्योंकि ये मिट्टी का दीया न केवल घर रोशन करेगा, बल्कि धरती, पर्यावरण और मेहनतकश कुम्हारों के जीवन में भी उजाला भर देगा।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top