Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kendujhar758001
भद्रक जिले कांग्रेस के नए अध्यक्ष नलिनी कांत महान्ति के नेतृत्व में पत्रकार सम्मेलन आयोजित
AMABHAYA MOHANTY
Oct 19, 2025 10:45:27
Keonjhar, Odisha
ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସର ନବନିଯୁକ୍ତ ସଭାପତି ନଳିନୀକାନ୍ତ ମହାନ୍ତିଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଆୟୋଜିତ hୋଇଛି । ତେବେ ଏହି ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ରେ ଜିଲ୍ଲାକୁ ସୁସଂଗଠିତ କରିବା ଏବଂ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ପୁରୁଖା ଏବଂ ଦକ୍ଷ ନେତାଙ୍କୁ ସାମିଲ କରିବା ନେଇ କହିଛନ୍ତି ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି । ଜିଲ୍ଲାରେ ଭୁଷୁଡି ପଡ଼ିଥିବା କଂଗ୍ରେସର ଦୁର୍गକୁ ପୁଣି ଥରେ ସଂଜୀବନୀ ଦେଇ ଜୀବନ୍ତ କରିବାକୁ ଯଥେଷ୍ଟ ଉଦ୍ୟମ କରିବା ସହ ଆଗାମୀ ନିର୍ବାଚନର ଜିଲ୍ଲାକୁ ସମସ୍ତ 5 ବିଧାନସଭା କ୍ଷେତ୍ର ରେ କଂଗ୍ରେସ କୁ ଶକ୍ତିଶାଳୀ କରିବା ନେଇ ଲକ୍ଷ୍ୟ ରଖିଚନ୍ତି । କଂଗ୍ରେସର କୌଣସି ଗୋଟେ କର୍ମୀଙ୍କୁ ହାତ ଛଡା ନକରି ସମସ୍ତଙ୍କୁ ନେଇ ପୁଣି ଥରେ ଘର ବାହୁଡ଼ା କରିବା ସହ କଂଗ୍ରେସକୁ ସଜାଡ଼ିବା ନେଇ ପଣ କରିଥିଲେ । ତେବେ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସରେ କେହି ବି ଅସନ୍ତୋଷର ଶୀକାର ନେହେବେ ସେଥିପାଇଁ ସମସ୍ତଙ୍କୁ କଂଗ୍ରେସରେ ସାମିଲ ହେବାକୁ ଅନୁରୋଧ କରିଥିଲେ ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
Oct 19, 2025 13:07:00
Gaya, Bihar:जदयू के पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने बदला हुआ बिहार को लेकर जन सुराज पर अपना भरोसा जताया है और जन सुराज से गुरुआ विधानसभा से टिकट मिलने के अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। आयोजित प्रेसवार्ता में जदयू के पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने कहा कि जदयू पुरानी पार्टी थी जो अपना स्वरूप खो चुकी है। वहां एक तरह से नीतीश कुमार को अपने कब्जे में कर लिए है। जिसके कारण अब वह जदयू नहीं है। एक जमाने में 1994 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की थी। समावेशी विकास की चर्चा है। नीतीश कुमार परिवारवाद पर विश्वास नहीं करते लेकिन अगल-बगल देखेंगे तो सरा परिवारवाद की कहानी चल रही है। भ्रष्ट लोग बने हुए है। इस बार टिकट में भी पैसे का लेनदेन हुआ। सब नीतीश कुमार को अंधेरे में रखा। हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं रखी। हमलोग वहां अपमानित महसूस करते है। एक समय था जब नीतीश कुमार से मिलने के लिए बहुत मशक्कत नहीं करनी पड़ती थी। जदयू के साथ 30 वर्षों का अनुभव है। अपनी प्रतिबद्धता के साथ काम किया। 12 साल एमएलसी भी रहे। लेकिन आज नीतीश कुमार से मिलने के लिए 3 महीने से समय नहीं मिल रहा है। दूसरे लोग हावी हो गए है जो नहीं चाहते है कि वैसे लोग मिले जो बिहार की वर्तमान स्थिति के बारे में सही से जानकारी दें। बिहार में जिस तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बदलाव आया है इससे हम इंकार नहीं करते है। नीतीश कुमार ने बर्बाद बिहार को बाहर निकाला है। अब बिहार को विकसित राज्य के लिए एक छलांग लगाना है उसके लिए नीतीश कुमार अब असक्षम हो गए है। अब उनकी तबियत ठीक नहीं रहती है। जिस रफ्तार से विकास के लिए जाने जाते थे वह अब आगे हो पायेगा। अभी के जमात में पीके से अच्छा कोई नहीं है। विकासशील बिहार को विकसित बिहार बनाने की क्षमता है। लगातार 3 वर्षों से संघर्ष कर रहे है। उन्होंने पदयात्रा कर बिहार को जाना है। विरासत में वह राजनीति हासिल नहीं किए है। आज के समय में जन सुराज फिट है। जैसे 1994 में नीतीश कुमार में दिखा था वह प्रशांत किशोर में है। उस वक्त लालू को हटाकर विकास करने के लिए नीतीश कुमार में जोश था सोच और प्रतिबद्धता थी। वहीं सोचकर आए थे वह अब क्षरण हो चुका है। अब युवा नेतृत्व में पीके का है। बिहार की जनता अगर मौका देगी तो पलायनवाद, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जो जूझ रहे है रोज़गार के अवसर प्रदान करने की क्षमता है। वह पैदा कर सकते है यहां से युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। बिहार के लोग नागालैंड से लेकर एमपी सहित विभिन्न राज्यों में है। वहां से लोग बिहार नहीं आते है। अपने परिवार को छोड़कर बाहर रोजगार और पेट के लिए जा रहे है। उसके लिए ठोस निर्णय लेने वाला व्यक्ति को जनता को मौका देना चाहिए। नीतीश कुमार ने बिहार के साथ न्याय किया। जिस गड्ढे में बिहार पड़ा था उससे उबार कर लाया था। एक निश्चित रूप से समावेशी विकास हुआ है। अब उससे ऊंचा स्थान पर जाने की जरूरत है। शिक्षा में पीछे है अपराध में ऊपर जा रहे है। बहुत अवसर मिला नीतीश कुमार को। अब आगे 5 साल देने से कोई फायदा नहीं है। सिर्फ लूटेंगे। उसे बचने की जरूरत है जन सुराज ने एक नया विकल्प दिया है।
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Oct 19, 2025 13:06:07
Patna, Bihar:बीहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मौजूदगी में आज जनसुराज के कई कार्यकर्ता और नेता बीजेपी शामिल हुए ….. इसके अलावा पूर्व जिला पार्षद अनिता कुमारी ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया । इस दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा जननायक लोक दल पार्टी ने फैसला लिया है जिस तरह बिहार के मतदाता का रुझान एनडीए की तरफ़ है , जननायक लोक दल पार्टी ने फैसला लिया है कि बिहार की सभी सीटो पर एनडीए को समर्थन करेंगे…..दिलीप जायसवाल ने कहा कुछ दिन पहले आधा दर्जन आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों ने बीजेपी जॉइन किया …..मतदाता मन बना चुका है बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बननी है , कांग्रेस में आरजेडी में आरोप प्रत्यारोप का वातावरण बना हुआ है , कांग्रेस के अध्यक्ष को ट्वीट करना पड़ता है…..एनडीए के पाँच पांडव एकता के साथ चुनाव का आगाज किया है , पीएम नरेंद्र मोदी भी चुनावी अभियान की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के घर से करेंगे ……समस्तीपुर और बेगूसराय में 24 तारीख की सभा की संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी , विपक्ष सिर्फ़ सत्ता की दुकानदारी चलाना चाहते है। बाइट : दिलीप जयसवाल , अध्यक्ष , बिहार बीजेपी
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Oct 19, 2025 13:05:42
Bikaner, Rajasthan:दीपावली के त्योहार को लेकर पीबीएम प्रशासन अलर्ट बर्न केसज को लेकर विशेष व्यवस्था, पटाखों से जलकर आने वाले मरीजों को लेकर विशेष व्यवस्था बर्न विभाग में राउंड द क्लॉक लगाई गई चिकित्साकर्मियों की ड्यूटी गंभीर मरीजों को ट्रॉमा से बर्न विभाग में भेजा जाएगा इसी को लेकर की गई है व्यवस्था Intro - दीपावली के त्योहार को देखते हुए पीबीएम अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान पटाखों से जलने वाले संभावित मामलों को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बर्न विभाग में चौबीसों घंटे चिकित्साकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को पहले ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया जाएगा, इसके बाद उन्हें बर्न विभाग में शिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि दीपावली की खुशियों के बीच किसी भी दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Oct 19, 2025 13:05:20
Ballia, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव ना इस्लाम न इशायियत के रह पायेंगे, हिंदू धर्म के तो थे ही नहीं-केतकी सिंह, भाजपा विधायक. एंकर- सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा क्रिसमस से सीखने और दीए मोमबत्तियां पर पैसा खर्च करने के बयान पर भाजपा विधायक केतकी सिंह ने जमकर निशाना साधा।केतकी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव कई वर्षों से टोपी पहनकर इस्लाम को समझने की कोशिश करते रहे और अब वह इशायियत को खुश کرنا चाहते हैं। पहले तो वह जिस धर्म में जन्म लिए हैं उस धर्म को जानने का प्रयास करिए । अचानक कहने लगे कि दिए क्यों जलाना है। दरसअल वी समझ नहीं पाए कि इन दीयो से ही लाखों कुम्हार भाइयों का परिवार चलता है। जब आपकी ट्यूबलाइट जली तो आप फटाफट कहने लगे कि 2027 में हमारी सरकार आने पर प्रजापति समाज से करोड़ों के दीए ख़रीदे जाएंगे। जिसकी सोच यह है कि दीपावली होली नहीं मनाना चाहिए ।जिसकी सोच है कि राम मंदिर पर नहीं जाना चाहिए। वह क्या पीडीए की बात करेंगे। जिस धर्म में पैदा हुए हैं उसे धर्म की पूजा करें उसकी बात माने नहीं तो ना आप इस्लाम के रह पाएंगे ना क्रिश्चियन के रह पाएंगे और हिंदू धर्म के तो आप कभी थे ही नहीं। बाइट-केतकी सिंह,भाजपा विधायक
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Oct 19, 2025 13:04:53
Noida, Uttar Pradesh:अलवर: दीपावली की तैयारियों में जुटे परिवार में करंट हादसे से बुझा चिराग अलवर जिले के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब दीपावली की तैयारियों के बीच उनका सबसे बड़ा बेटा करंट की चपेट में आ गया। यह दुखद हादसा कस्बे के बिजलीघर के सामने स्थित फल के थोक विक्रेता भगवत प्रसाद साहू के घर हुआ। उनका 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला पुत्र हैप्पी साहू घर की सफाई करते समय करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय हैप्पी घर में सफाई कर रहा था। इस दौरान घर में लगी वॉशिंग मशीन के तार के जोड़ (जॉइन्ट) खुले हुए थे। फर्श अर्थिंग हो जाने के कारण करंट पूरे क्षेत्र में फैल गया। जैसे ही हैप्पी इसकी चपेट में आया, वह फर्श पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगे। उस समय उसके पिता घर पर मौजूद नहीं थे। जब घर के अन्य सदस्यों ने उसे गिरा देखा, तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े चले आए और तुरंत मशीन का प्लग हटाया। उन्होंने हैप्पी की छाती दबाकर उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजन और पड़ोसी हैप्पी को अचेत अवस्था में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिसने भी यह समाचार सुना, उसकी आंखें नम हो गईं। हैप्पी साहू अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता फल का व्यापार करते हैं और साथ ही शटरिंग का काम भी करते हैं। हादसे के वक्त वे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर वसुंधरा ग्राउंड में लैंटर डालने का काम कर रहे थे। जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली, वे वहीं फूट-फूटकर रो पड़े। परिजनों ने बताया कि हैप्पी पढ़ाई में होशियार था। उसने 10वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए थे और हमेशा कहा करता था कि वह बड़ा होकर अधिकारी बनेगा। दीपावली की खुशियों से पहले यह हादसा पूरे परिवार और मोहल्ले के लिए गहरे शोक में बदल गया
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 19, 2025 13:04:45
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में विश्व प्रसिद्ध खाटूधाम में रूप चौदस की रात्रि से दीपावली के दिन शाम तक बाबा श्याम मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। रविवार रात 10 बजे शयन आरती के पश्चात मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा के चलते यह निर्णय लिया गया है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार दीपावली के दिन विशेष सेवा और पूजा-अर्चना के उपरांत शाम 5 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनों के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद श्याम भक्त बाबा लखदातार के दर्शन कर सकेंगे। दीपावली के पावन अवसर पर बाबा श्याम को स्नान कराया जाएगा और तिलक श्रृंगार के बाद विशेष आरती संपन्न होगी। इस दौरान श्याम नगरी दीपों और विद्युत झालरों की रोशनी से जगमगाएगी। ग्रामवासी और श्रद्धालु बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर दीपावली की मंगलकामना करेंगे। मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समयानुसार बाबा की नगरी में पहुंच कर दर्शन व्यवस्था में सहयोग करें ताकि सभी श्रद्धालु सुचारू रूप से दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें।
0
comment0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
Oct 19, 2025 13:04:12
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:6 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा - जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जशपुर पुलिस ने करोडों की ठगी का पर्दाफाश किया है। कृषि प्रोडक्ट्स और शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 6 करोड़ रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है, और जांच में रकम और आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। सनसनीखेज ठगी का यह पूरा मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र का है। जहां ग्रामीणों और आम लोगों को लालच देकर आरोपियों ने करोड़ों रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामले में 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और मामले की जांच कर रही है। वीओ 1- दरअसल ठगी का यह मामला 17 अक्टूबर 2025 को सामने आया, जब ग्राम पंचायत मदनपुर इंजको के निवासी जागेश्वर लाल यादव ने पत्थलगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जागेश्वर लाल यादव, जो खेती-बाड़ी और ठेकेदारी का काम करते हैं, उसने बताया कि 2023 में उन्हें और उनके साथियों - डॉ. पीतांबर साय निराला, सुकुंद चौहान, और राजेंद्र भगत - को एक परिचित ने फोन करके पत्थलगांव के हॉटल मान्या में बुलाया। वहां संतोष कुमार साव नामक व्यक्ति ने कृषि प्रोडक्ट्स की जानकारी देने के बहाने उनसे मुलाकात की। जहां संतोष कुमार साव ने खुद को 'सी बुल्स ग्लोबल सॉल्यूशन' कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि कंपनी कृषि संबंधी प्रोडक्ट्स का नया प्लांट लगा रही है। निवेश करने पर अच्छा लाभ और हर महीने जमा रकम पर ब्याज मिलेगा। लालच में आकर जागेश्वर, उनके साथियों और पत्थलगांव क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों ने, कंपनी में पैसे लगाए। शुरू में कुछ महीनों तक ब्याज मिलता रहा, लेकिन बाद में पैसे आने बंद हो गए। जब उन्होंने संतोष कुमार साव से संपर्क किया, तो उन्हें कंपनी के एमडी मोहम्मद सिराज आलम से मिलवाया गया। मोहम्मद सिराज ने गुमराह करते हुए कहा कि कंपनी एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स की नहीं, बल्कि एक ट्रेडिंग कंपनी है, जो सेबी में रजिस्टर्ड है और 12 साल से शेयर मार्केट में काम कर रही है। निवेश पर रोजाना 1% लाभ मिलेगा, और 10 महीनों में मूलधन दोगुना से ज्यादा हो जाएगा। उन्होंने हरिशरण देवांगन और संतोष कुमार साहू को अपने बिजनेस पार्टनर बताया, और निवेश की गारंटी के लिए निवेशकों को फेडरल बैंक और इंडसइंड बैंक के चेक भी दिए। इनसे हुई ठगी - - जागेश्वर लाल यादव: 1 करोड़ 80 लाख रुपए - लक्ष्मण केशवानी: 95 लाख रुपए - कमलेश यादव: 10 लाख रुपए - भूषण पटेल: 33 लाख रुपए - डॉ. पीतांबर साय निराला: 25 लाख रुपए - राजेश देवांगन: 15 लाख रुपए - कुल: लगभग 6 करोड़ रुपए (जांच के दौरान ठगी के आरोपी और रकम बढ़ने की संभावना) वीओ 2- आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 में कोरबा, चांपा, अंबिकापुर, घरघोड़ा, बिलासपुर जैसे जगहों पर मीटिंग्स आयोजित की गईं, जहां करोड़ों रुपए निवेश कराए गए। लेकिन जब निवेशक पैसे मांगने लगे, तो ठगों ने हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड के नाम पर उड़ीसा के सुंदरगढ़ में मीटिंग बुलाई। वहां निवेशकों के आधार, पैन कार्ड जैसे दस्तावेज लेकर उन्हें 'सी बुल्स सहयोग निधि, रियल स्टेट व फाइनेंस लिमिटेड' का मेंबर और डायरेक्टर बना दिया। कंपनी की वेबसाइट बंद कर दी गई, और आरोपी फोन बंद करके फरार हो गए। पुलिस जांच में पता चला कि ठग रोजाना 1% ब्याज का लालच देते थे, जिससे साल भर में रकम तीन गुना हो जाती। लेकिन असल में, नए निवेशकों के पैसे से पुरानों को ब्याज दिया जाता था - एक तरह का फर्जी स्कीम था। जब नए निवेशक कंपनी से जुड़ने बंद हो गए तब लोगों को पैसा मिलना भी बंद हो गया। वीओ 3- जब निवेशकों को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत पत्थलगांव थाने में की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के लिए पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर SDOP पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने जांजगीर-चांपा और शक्ति जिले की पुलिस से सहयोग लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र में फर्जी कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी हुई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच जारी है, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करेंगे। गिरफ्तार आरोपी: 1. हरिशरण देवांगन (52 वर्ष), जैजैपुर, जिला शक्ति। 2. संतोष कुमार साहू (46 वर्ष), मुदुपर, जिला जांजगीर-चांपा। फ़िलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (ठगी), 120(बी) (षड्यंत्र), और 34 (साझा इरादा) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद सिराज आलम फरार है जिसे पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। बाइट - शशि मोहन सिंह, एसपी जशपुर।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Oct 19, 2025 13:03:44
Narayanpur, Jharkhand:भैंस चोरी के संदेह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार . सुशील कोरवा हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे मे किया खुलासा. चिनियाँ थाना क्षेत्र के सेमर टांड के जंगल में 16 अक्टूबर को शव मिला, 11 अक्टूबर से था लापता. पिछले दिनों चिनिया निवासी राजेंद्र कोरवा के पुत्र सुशील कोरवा का क्षत-विक्षत शव चिनिया थाना क्षेत्र के कुसुमदामर झाड़ी से चिनिया पुलिस के द्वारा बरामद किया गया था. इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. वहीं आज रविवार को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए अनुमंडल पुलिस अधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि सुशील कोरवा की गुमशुदगी की सूचना चिनिया थाना में मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनकी बरामदगी हेतु विशेष दल का गठन किया गया था. लगातार जांच-पड़ताल के बाद 17 अक्टूबर 2025 को कुसुमदामर की झाड़ी से सुशील कोरवा का शव बरामद हुआ. इसके बाद मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद अभियुक्त रोहित कुमार यादव, संतोष यादव और कोमल यादव को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन लाठियां, सुशील कोरवा के कपड़े, मोबाइल और चप्पल बरामद कर जब्त किया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. डीएसपी ने बताया कि 12 अक्टूबर 2025 की रात करीब 3 बजे सुशील कोरवा गढ़वा से कार्यक्रम देखकर दोस्तों के साथ चिनिया लौटे थे. घर न जाकर वे अभियुक्त रोहित यादव के बथान पर भैंस के पास खड़े थे. उसी दौरान रोहित यादव ने उन्हें देख लिया और भैंस चोरी के संदेह में लाठी से पीटना शुरू कर दिया, साथ ही चोर-चोर का शोर मचाने लगा. हल्ला सुनकर संतोष यादव और कोमल यादव भी मौके पर पहुंचे और तीनों ने मिलकर सुशील कोरवा को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद तीनों ने शव को झाड़ी में छिपा दिया और मृतक का कपड़ा, मोबाइल एवं चप्पल उसके भाई मुकेश कोरवा को सौंप दिया ताकि सच्चाई छिपाई जा सके. लेकिन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा इस हत्याकांड का आज खुलासा किया गया.
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Oct 19, 2025 13:03:22
Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट दिल्ली RK पुरम में लाइसेंस द्वारा ग्रीन पटाखे की बिक्री हो रही है। घंटों तक लाइन में लगाकर लोगों को पटाखे मिल रहे हैं। ग्रीन पटाखे को खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी है। लोकेशन: RK Puram. राजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के अंदर ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश मिलने के बाद कई इलाकों में लाइसेंस दिए गये हैं, जिसके बाद पटाखे बेचे जा रहे हैं। ग्रीन पटाखे को खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी है। लोग कहते हैं ग्रीन पटाखों से दीवाली मनाएंगे; 5 हजार से 40 हजार के पटाखे खरीद रहे हैं। दुकानदार ने दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने दिल्ली वालों का ध्यान रखा है। RK Puram Sector 1 में ग्रीन पटाखे बिक्री हो रही है। दिल्ली के लोग दीवाली ग्रीन पटाखों के साथ मनाने को उत्साहित हैं। दुकानदार का कहना है ग्रीन पटाखे खरीदने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। इस बार दीवाली ग्रीन पटाखों की अनुमति कोर्ट से मिली है, सही दामों में पटाखे ग्राहकों को दे रहे हैं।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 19, 2025 13:02:59
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में दीपावली की रौनक चरम पर है। बाजारों में सजावट, खरीदारी और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। लेकिन इस उत्साह के बीच सड़कों पर ट्रैफिक जाम ने लोगों की रफ्तार रोक दी है। गाजियाबाद के घंटाघर क्षेत्र की तस्वीरें इस समय दीपावली की चहल-पहल को बयां कर रही हैं। सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ी है — कोई पूजा सामग्री खरीद रहा है, तो कोई गिफ्ट और मिठाइयों के पैकेट लेकर रिश्तेदारों के घर जा रहा है। इसी बीच सड़कें वाहनों की लंबी कतारों से जाम हो गई हैं। लोगों का कहना है कि दीपावली की खरीदारी और बाजारों की रौनक तो आनंद देती है, लेकिन पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। खासतौर पर महिलाओं ने बताया कि पूजा का सामान लेने घंटाघर पहुंचना आसान था, लेकिन वापस निकलना मुश्किल हो रहा है। "पूजा का सामान लेने आई थी, लेकिन इतनी भीड़ है कि चलना भी मुश्किल हो गया है। गाड़ियां एकदम रुकी हुई हैं।" त्योहार की उमंग के बीच गाजियाबाद का घंटाघर बाजार इस समय रौनक और रुकावट दोनों का प्रतीक बना हुआ है — जहां दीपों की चमक है, वहीं ट्रैफिक के बीच धैर्य की परीक्षा भी।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top