Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
पटना से 8 नए बस मार्ग चिन्हित, ग्रामीण इलाकों तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी
SKSunny Kumar
Dec 08, 2025 04:17:54
Patna, Bihar
गांव को शहर से कैसे जोड़ा जाए इसको लेकर लगातार परिवहन विभाग काम कर रही है शहर की कनेक्टिविटी ग्रामीण इलाकों से हो और लोगों को शहर आने-जाने में सुविधा हो इसको लेकर राज्य सरकार के द्वारा प्रखंड परिवहन योजना भी चलाई जा रही है और इसी कड़ी में.. पटना से other जिलों के लिए 8 नए बस मार्ग चिन्हित किए गए हैं। इन मार्गों पर करीब 60 प्राइवेट और सरकारी बसों का परिचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रखंड योजना के तहत पटना सहित 14 जिलों को जोड़ने के लिए 15 मार्ग चिन्हित किए गए हैं। फरवरी तक बसों का परिचालन शुरू होने की संभावना है। नए मार्गों पर परिचालन होने से पटना जिले के मनेर, दानापुर, बख्तियारपुर, मखदुमपुरा, फुलवारी, खुसरूपुर, अलीगंज, सिकंदरा समेत 10 प्रखंडों से होकर बसें दूसरे जिलों में जाएंगी। अब यात्रियों को बस पकड़ने बाईपास बस टर्मिनल और गांधी मैदान नहीं जाना पड़ेगा। धनरुआ–इस्लामपुर: बायां बाईपास बस स्टैंड, पटना, फतुहा, हिलसा और एकंगरसराय ▪धनरुआ–बख्तियारपुर: बायां पटना, बख्तियारपुर, मनेर, बिहटा, नवादा, फकराबाद दानापुर–इस्लामपुर: बायां दानापुर, सिपारा, बाईपास बस स्टैंड, फतुहा, हिलसा, एकंगरसarai और इस्लामपुर आईएसबीटी–धनरुआ: मसौढ़ी चौक, सिकंदरा, पालीगंज, फकरिबरावां, वारसलीगंज, बिहारशरीफ, फतुहा और धनरुआ धनरुआ–दरभंगा: धनरुआ, पटना, मुजफ्फरपुर, दिल्ली मोड़ से दरभंगा धनरुआ–बिहारशरीफ: पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, हरनौत और बिहारशरीफ इस्लामपुर–फतुहा: एकंगरसराय, हिलसा, फतुहा, बाईपास बस स्टैंड, सिपारा, मसौढ़ी और धनरुआ अब जिले से सीधे बसें मिकेगी जिससे समय और किराया दोनों की बचत होंगी... लोग को भीड़-भाड़ वाले बस स्टैंडों से राहत मिलेगी...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAnurag Mishra
Dec 08, 2025 05:16:29
0
comment0
Report
Dec 08, 2025 05:15:48
0
comment0
Report
Dec 08, 2025 05:03:53
81
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Dec 08, 2025 05:00:39
Uttarkashi, Uttarakhand:विधिवत शीतकालीन यात्रा का हुआ आगाज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली और उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ मुखवा पहुंचे और विधिवत मां गंगा की शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ किया। वहीं अब मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा में मां गंगा की विग्रह मूर्ति का शीतकालीन यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने परिवार के साथ आसानी से दर्शन कर सकते है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से भी अपील की कि शीतकालीन यात्रा के दौरान आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि सर्द ऋतु प्रारम्भ हो चुकी है ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत भारी हिमपात होने की संभावनाएं रहती है ऐसी स्थिति में BRO अपनी मशीनों को तैनात रखे और जिला प्रशासन शीतकालीन यात्रा के लिए दूरस्थ रहे ताकि शीतकालीन यात्रा पर आने वाले यात्रियों को असुविधा न हो, वही गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा है कि शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारम्भ हो गया है मेरी देश-विदेश के श्रद्धालुओं से अपील है कि वह शीतकालीन यात्रा में मुखवा अवश्य आए क्योंकि शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मुखवा में आए और पीएम ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शीतकालीन यात्रा और पर्यटन पर आने की अपील की थी।
66
comment0
Report
Dec 08, 2025 04:59:41
63
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 08, 2025 04:49:22
Malda, West Bengal:মালদা: আবারো জাল নোট সহ গ্রেপ্তার এক পাচারকারী। গোপন সূত্রে খবর পেয়ে ইংরেজবাজার থানার বেকি এলাকা থেকে অভিযুক্তকে গ্রেপ্তার করে পুলিশ। ধৃতের হেপাজত থেকে উদ্ধার হয়েছে প্রায় ১০ লক্ষ্য টাকা। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, ধৃতের নাম হানিপ শেখ(২৬)। বাবা ফেরাজুল শেখ। বাড়ি বৈষ্ণবনগর থানার শবদলপুর এলাকায়। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে সেদিন বিকেল সাড়ে চারটা নাগাদ অভিযুক্ত হানিপ শেখ জাল নোটগুলি অন্য এক পাচারকারীকে দেওয়ার জন্য অপেক্ষা করছিলো। সেই সময় পুলিশ অভিযুক্তকে আটক করে। একটি বাইকের অপেক্ষা করছিলো। তল্লাশি চালিয়ে পুলিশ তার হেপাজত থেকে ২০ টি বান্ডিল উদ্ধার হয়। সবগুলি ৫০০ টাকার নোট। সোমবার অভিযুক্তকে মালদা জেলা আদালতে পেশ করা হবে।
58
comment0
Report
Advertisement
Back to top