Back
पटना के फुटपाथ अतिक्रमण से राहगीर सड़क पर उतर रहे; प्रशासन चला रहा अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान
PJPrashant Jha2
Mar 23, 2026 12:56:33
Patna, Bihar
पटना में फुटपाथ की हालत चुनौतीपूर्ण है. फूटपाथ का अतिक्रमण एक प्रमुख समस्या है. फुटपाथों पर अवैध कब्जे के कारण पैदल चलने वालों को काफी परेशानी होती है. इस समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से मल्टी-एजेंसी अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया जाता है. लेकिन आम राहगीर अतिक्रमण की वजह से फूटपाथ की वजाय सड़क पर चलते है और दुर्घटना के शिकार होते है. बोरिंग रोड चौराहा के सामने वाली सड़क के किनारे फुटपथ है. लेकिन इस पर जगह-जगह कब्जा है. इस कारण लोग फुटपाथ से बार-बार सड़क पर उतर जाते हैं और सड़क पर तेजी से चलने वाली गाड़ी से दुर्घटनाएं होती है. बोरिंग केनाल रोड, बोरिंग रोड, हर तरफ यही हाल है. अब आपको दिखाते हैं बोरिंग कैनाल रोड के फूटपाथ की हालत . इस फूटपाथ पर चलने वाली यशी कहती है की एक तो गाडी वालों का कब्जा तो दुसरा अवैध वेंडरों का अतिक्रमण . इसके साथ ही फूटपाथ पर बड़े बड़े गढ्ढे कि रात में चलने पर दुर्घटना तय है . फुटपथ की स्थिति ठीक नहीं रहने से राहगीर सड़क पर चलने लगते हैं . पटना के किसी भी इलाके की सड़क के किनारे फुटपाथ सही स्थिति में नहीं है. यही कारण है कि राहगीर फुटपाथ पर चलते तो हैं लेकिन बार-बार उन्हें उतरना होता है. फुटपथ जगह-जगह टूटा हुआ है. कई जगहों पर मेनहोल भी खुले हैं. फुटपाथ को बीच में तोड़कर रास्ता बना हुआ है. ऐसे में फुटपाथ पर चलने वाले को बार-बार सड़क पर चले आते हैं. बोरिंग रोड चौराहा की यह तस्वीर देखिये . फूटपाथ तो यहाँ है पर चलने लायक नहीं क्योंकि इस पर अतिक्रमण है . यहाँ फूटपथ पर चलने वाली प्रमिला देवी कहती हैं कि फूटपाथ पर तो कब्जा है इसलिए सड़क पर चलना पड़ता है . उनके साथ चल रही उनकी बेटी स्वेता कहती है की सड़क पर डर लगता है . तो रमेश सिंह कहते हैं फूटपाथ है कहाँ ... तलाश लीजिये . छात्रा अंजलि कहती है की रोज सड़क पर चल कर पढ़ने जाना होता है और डर लगा रहता है . फूटपाथ पर कब्जा है तो सड़क पर चलना पड़ता है . यह हालत सिर्फ दिन में नहीं है . पटना में मॉर्निंग वाक् करने वालों की भी यही शिकायत है की फूटपाथ है तो टूटी हुई और सड़क पर चलिए तो ख़तरा . एक आंकड़े के मुताबिक़ पिछले एक साल में पटना में फुटपथ पर पैदल चलने वाले लगभग दो हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हुए है. इसमें 1549 लोग ऐसे हैं जो फुटपथ पर चलते हुए अचानक से सड़क पर उतर आये. और दुर्घटना के शिकार हो गए . कई जगह तो सड़कों के दोनों किनारे फुटपथ नहीं है. अगर किसी सड़क पर फुटपाथ है भी तो उसकी स्थिति सही नहीं है या वो टूटा हुआ है या फिर चलने लायक नहीं है. पटना के एसके पूरी पार्क के पास पूरा फूटपाथ पार्किंग बना हुआ है . इलाके में रहने वाले और आसपास जॉब करने वाले की बैक इसी फूटपाथ पर पार्क होती है लिहाजा लोग sड़क पर चलते हैं और प्रशासन कभी इसपर कारवाई नहीं करता .
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 23, 2026 14:03:350
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 23, 2026 14:03:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 23, 2026 14:02:590
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 23, 2026 14:02:320
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 23, 2026 14:02:020
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 23, 2026 14:01:120
Report
0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 23, 2026 14:00:520
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 23, 2026 13:52:08722
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 23, 2026 13:51:53608
Report
ASAmit Singh
FollowMar 23, 2026 13:51:35592
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 23, 2026 13:51:17764
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 23, 2026 13:50:43680
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 23, 2026 13:50:19559
Report