Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bahraich271801

RTI के तहत जानकारी नहीं मिलने पर DPRO पर 25 हजार जुर्माने की पुष्टि

RSRAJEEV SHARMA
Mar 23, 2026 13:51:53
Bahraich, Uttar Pradesh
बहराइच- सूचना न देने पर जिला पंचायत राज अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना खबर बहराइच से है,जहां उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी उपलब्ध न कराने पर बहराइच के जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। सामाजिक कार्यकर्ता रोशन लाल नाविक ने बताया कि उन्होंने विभाग में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की वैध नियुक्तियों के साथ-साथ ग्राम विकास अधिकारियों के स्थायीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी थीं। लंबे समय तक विभाग द्वारा सूचना न देने और आयोग के समक्ष उपस्थित न होने पर यह सख्त कदम उठाया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। इस फैसले से उन अधिकारियों में हड़कंप मच गया है जो सूचना देने में लापरवाही बरतते हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Mar 23, 2026 15:06:21
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा अंबिकापुर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया। सैकड़ो की संख्या में समिति के लोगों ने नगर निगम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। नगर निगम दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान को बाहरी लोगों को देने का आरोप लगाया गया हैं। मूल निवासियों को मकान नहीं देने और बिहार-झारखंड के लोगों को मकान देने का आरोप लगा हैं। इधर महापौर मंजूषा भगत ने कहाँ कि योजना में सिर्फ आदिवासियों को ही मकान देने का नियम नहीं हैं, बल्कि दूसरे वर्ग के लोगों को भी दिया जा सकता है, हर वर्ग के लोग गरीब होते हैं। जो अंबिकापुर में 20 से 25 साल से निवासरत हैं। जिनके पास जमीन और घर नहीं हैं, उन्हें भी मौका दिया गया हैं। सर्व आदिवासी समाज की जो भी मांगी होगी। नगर निगम आने वाले समय में विचार करेगा और राज्य शासन को भी इस बात से अवगत कराया जाएगा।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 23, 2026 15:05:17
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन अखाड़ा परिषद विवाद: महाकाल की शरण में हरि गिरि महाराज, बोले- पद का सपना बुरा नहीं, पर तप चाहिए。 उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर जारी घमासान के बीच जूना अखाड़े के श्रीमंत हरि गिरि महाराज ने बड़ा बयान दिया है। बाबा महाकाल के दर्शन के पश्चात मीडिया से चर्चा में उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में पद की आकांक्षा रखना अपराध नहीं है, जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता मोदी या वाजपेयी बनने का स्वप्न देखता है। महाराज ने कड़े शब्दों में कहा कि ऊंचे लक्ष्य के लिए 'हजार गुना अधिक मेहनत' और कठोर तप की आवश्यकता होती है, केवल सपने देखकर सो जाने से सफलता नहीं मिलती। उन्होंने परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष या महामंत्री का चयन 13 अखाड़ों की सहमति और निर्धारित नियमों से ही संभव है। बिना एजेंडे या उचित नोटिस के बैठक बुलाने के अधिकार पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उन्होंने वर्तमान विवाद को महादेव की इच्छा पर छोड़ दिया। उनके इस बयान ने अखाड़ा राजनीति में हलचल तेज कर दी है। बाइट -- श्रीमहंत हरीगिरी महाराज अखाड़ा परिषद महामंत्री
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 23, 2026 15:04:14
Jalore, Rajasthan:जालोर जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर भावरानी गांव के पीएम श्री विद्यालय में सीमित संसाधनों के बीच खेल प्रतिभाएं निखर रही हैं, कक्षा 11 का छात्र हरिश कुमार सरगरा भाला फेंक में जिला स्तर का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर राज्य स्तर तक पहुंचा, हरिश को विद्यालय के शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार राव ने प्रशिक्षित किया, जो वरिष्ठ राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता व वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल-3 थ्रो कोच हैं, विद्यालय में पहले खेल सुविधाएं लगभग शून्य थीं, पीएम श्री योजना के बाद सीमित संसाधनों से शुरुआत हुई, शिक्षक ने निजी खर्च व समय लगाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को विशेष रूप से तैयार किया, हरिश के पिता गणेशाराम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, मां गृहिणी है, हरिश के बड़े भाई खेताराम भी पहले जिला स्तर पर भाला फेंक में प्रथम रह चुके हैं, विद्यालय लगातार तीन साल से शतरंज में जिला चैंपियन भी रहा है, खेल मैदान और संसाधनों की कमी के बावजूद खेतों में अभ्यास कर खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं, जिले में कोच की नियुक्ति नहीं होने से खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर पर ही संघर्ष करना पड़ रहा है, शिक्षक का कहना है कि यदि उचित सुविधाएं और आर्थिक सहयोग मिले तो यहां से भी नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं, ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर तक नाम रोशन कर सकती हैं।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 23, 2026 15:02:57
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग ओबीसी आरक्षण के प्रकरणों की सुनवाई पुनः आरम्भ, अगली सुनवाई 2 अप्रेल को तथा 15 अप्रेल से होंगी नियमित सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन मे हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट 2 माह के अंदर निराकृत करने हेतु अधिवक्ताओ को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित ओबीसी आरक्षण के समस्त मामलो को एक साथ सूचिवद्ध करने के निर्देश दिए हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को सुप्रीम कोर्ट से ओबीसी आरक्षण के मैटर वापस होने के बाद आज हाईकोर्ट ने की पहली सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की बैच ही करेंगी ओबीसी आरक्षण के प्रकरणों की सुनवाई ! ससुप्रीम कोर्ट के आदेश दिनांक 19/2/26 के बाद से आज पहली सुनवाई माननीय मुख्य न्यायाधीक्षक श्री संजीव सचदेवा तथा जस्टिस श्री विनय सराफ की खंडपीठ द्वारा की गईं ओबीसी आरक्षण के विरुद्ध दायर याचिका के अधिवक्ता अदितिया संघी ने कोर्ट को बताया की याचिका क्रमांक 5901/2019 लीड पिटीशन हैं, जिसमे हाईकोर्ट ने पिछली कई सुनवाई करके पारित अंतरिम आदेश दिनांक 19/03/2019 को लागू किया गया हैं तब मध्य प्रदेश शासन की ओर से नियुक्त विशेष अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर (वरिष्ठ अधिवक्ता )एवं विनायक शाह तथा हतेक्षेप कर्ताओ की ओर से वरुण ठाकुर ने कोर्ट को बताया की, उक्त याचिका को लीड पिटीशन ट्रीट नहीं किया जा सकता, क्युकि याचिका क्रमांक 5901/2019 मे ओबीसी आरक्षण का अध्यादेश दिनांक 08/03/2019 को चुनौती दी गई हैं जो समाप्त हो चूका हैं, तत्पश्चात दिनांक 14/07/2019 को विधान सभा द्वारा विधिवत कानून बन चुका है जिस पर कोई स्टे नहीं हैं ! इसलिए उक्त याचिका सारहीन हो चुकी जिसे निरस्त किया जाए कोर्ट को अवगत कराया गया की उक्त याचिका के चारो याचिका कर्त्ता MBBS तथा MD की डिग्री लेकर अपने स्वयं के अस्पताल संचालित कर रहे एवं याचिका क्रमांक 5901/2019 को जनहित याचिका के तौर पर ग्राह नहीं किया जा सकता। विशेष अधिवक्ताओ ने हाईकोर्ट को बताया की सुप्रीम कोर्ट मे मध्य प्रदेश शासन की ओर से ऐतिहासिक अभिलेख दाखिल किया गया हैं, वो अभिलेख माननीय हाईकोर्ट के समक्ष सूचिवद्ध याचिकाओं मे सलंगन नहीं हैं, तब हाईकोर्ट ने कहा की आपके पास उपलवध हैं, तो उसे डिजिटल फार्म मे दाखिल कर दो सुनवाई के दौरान कंसीडर किया जाएगा। मुख्य न्यायधीश द्वारा हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को निर्देशित किया की ओबीसी आरक्षण के समस्त मामले दिनांक 02/04/2026 को एक साथ सूचिवद्ध किए जाए। खंडपीठ द्वारा सभी अधिवक्ताओ को निर्देशित किया की जिसे जो भी दस्तावेज आदि दाखिल करना हो 15 अप्रेल के पूर्व दाखिल किए जाए तथा मामलो की 15 अप्रेल से नियमित सुनवाई की जाकर 2 माह के अंदर डिसाइड किए जाएगे।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 23, 2026 15:02:02
Muzaffarpur, Bihar:Anchor - हरियाणा के फरीदाबाद में पंक्चर की दुकान चलाने वाले युवक की गिरफ्तारी ने बिहार के मुजफ्फरपुर को भी चर्चा में ला दिया है. गाजियाबाद पुलिस की एसआईटी ने तिगांव थाना क्षेत्र के नचौली गांव से 20 वर्षीय नौशाद अली उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में उसके पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क से संबंध होने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस के अनुसार नौशाद सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा था और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में था. उसके निर्देश पर वह सुरक्षा बलों के ठिकानों और महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर चुका है. फिलहाल उससे पूछताछ कर नेटवर्क की अन्य कड़ियाँ खंगाला जा रहा है. गिरफ्तार युवक मुजफ्फरपुर जिले के काटी थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव का रहने वाला है, जो कुछ महीने पहले ही वह रोजगार के लिए दिल्ली गया था और बाद में फरीदाबाद में पंक्चर की दुकान खोल ली थी. परिवार के मुताबिक वह साधारण परिवार से था और उस पर लगे आरोपों से सभीपरिजन और ग्रामीण हैरान हैं. मां नईमा खातून ने बताया कि 16 मार्च को फोन से गिरफ्तारी की जानकारी मिली. परिवार ने कर्ज लेकर उसे दुकान खोलने में मदद की थी. वहीं जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह नेटवर्क से कब और कैसे जुड़ गया.
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 23, 2026 15:00:48
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात\nसहारनपुर की फतेहपुर सीएचसी में दो सगे भाईयों ने पुलिस कस्टडी में बहन को गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पुलिस में हडकंप मचा है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।\nएसएसपी अभिनंदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षीय युवती 16 मार्च को 28 वर्षीय युवक के साथ चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।\nआज युवती को बरामद करने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर मेडिकल कराने के लिए फतेहपुर सीएचसी पहुंची थी कि तभी बाइक पर आज लड़की के भाई रवि व मोन्टी ने उसे गोली मार दी।\nपुलिस ने उन्हें पकडने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। लड़की को सहारनपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। बाद में गंभीर हालत देखते हायर सेंटर चण्डीगढ़ रैफर कर दिया गया।\nएसएसपी के मुताबिक हमलावरों दोनों भाईयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।\nयुवती फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राम खेडी की रहने वाली बताई जाती है। माना जा रहा है कि उसके युवक के साथ जाने से क्षुब्ध होकर ही उसके भाईयों ने घटना को अंजाम दिया है।\nबाइट : अभिनंदन सिंह, एसएसपी
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 23, 2026 15:00:19
Panchkula, Haryana:पंचकूला। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं。 जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने पीड़ित को मोहाली के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां सहमति से संबंध बनाए गए। इसके बाद आरोपियों ने छुपे हुए कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में व्हाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो भेजकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई और 50 लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित द्वारा तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान महिला के हैंडबैग से खुफिया कैमरा और एक एसडी कार्ड भी बरामद किया गया है。 फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 14:51:19
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। जनपद में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्रीराम कथा सप्ताह ज्ञान का भव्य आयोजन माँ मंगला भवानी मंदिर समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस आयोजन में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति का संदेश प्रदान किया जा रहा है। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचिका धर्ममूर्ति देवी अंजनेश्वरी देवी मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी मधुर वाणी और आध्यात्मिक ज्ञान से भक्तों को भावविभोर कर रही हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश गौर एवं उपाध्यक्ष आनंद सोनी के नेतृत्व में कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की गई हैं, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो रहा है। रविवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श—सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य—आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संस्कारों को अपने जीवन में अपनाएं। साथ ही आयोजन समिति को इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए अधिक से अधिक लोगों से कथा श्रवण करने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत 17 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रतिदिन दोपहर से सायंकाल तक कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भक्तगण उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का भी माध्यम बन रहा है। आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
847
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 23, 2026 14:49:43
Chittorgarh, Rajasthan:एलपीजी वितरण से संबंधित शिकायतों के मद्देनजर जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी ने सोमवार को टीम के साथ राशमी इंडेन गैस और नेवरिया हिंदुस्तान पेट्रोलियम एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसियों में गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की गई, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण टीम में प्रवर्तन निरीक्षक जितेंद्र सैनी और प्रवर्तन अधिकारी पूजा मीणा भी शामिल रहे। अधिकारियों ने एजेंसियों को ई-केवाईसी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने और निर्धारित नियमों के अनुसार गैस वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से कालाबाजारी की सूचना देने की अपील की。
795
comment0
Report
Advertisement
Back to top