Back
सीवान की अमृता कुमारी ने 476 अंकों से बिहार के आर्ट्स में 9वां स्थान पाया
ASAmit Singh
Mar 23, 2026 13:51:35
Siwan, Bihar
एंकर
सीवान की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन कर दिया है।किसान की बेटी अमृता कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्ट्स संकाय में पूरे बिहार में 9वां स्थान हासिल किया है। 476 अंकों के साथ टॉप 10 में जगह बनाकर अमृता ने अपनी मेहनत का लोहा मनवा दिया है। गोरेयाकोठी प्रखंड के सानी बसंतपुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा अमृता कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है।अमृता, गोपाल जी प्रसाद उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद गांव से लेकर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। हर कोई उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।अमृता एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता अवधेश सिंह एक किसान हैं, जबकि उनकी माता रिंकू देवी गृहिणी हैं।अमृता अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके दो छोटे भाई दीपू कुमार और प्रियांशु कुमार हैं।सीमित संसाधनों के باوجود अमृता ने अपनी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी और आज अपनी मेहनत से सफलता की नई मिसाल कायम की है।अमृता का कहना है कि उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता और शिक्षकों को जाता है, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।अमृता कुमारी की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे सीवान जिले के लिए गर्व की बात है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
बाइट - अमृता कुमारी,सफल छात्रा 。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 23, 2026 15:06:210
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 23, 2026 15:05:170
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 23, 2026 15:04:140
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 23, 2026 15:04:00Jalaun, Uttar Pradesh:बरेली से क्रेटा कार की चोरी का मामला सामने आया है हैरान करने वाली बात ये है कि चोर भी क्रेटा कार से ही आए थे फिलहाल पुलिस मामले में CCTV के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है
0
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 23, 2026 15:03:090
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 23, 2026 15:02:570
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 23, 2026 15:02:020
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 23, 2026 15:01:410
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 23, 2026 15:01:02Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- विधायक के भतीजे की दबंगई का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं...उधर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 23, 2026 15:00:480
Report
DRDivya Rani
FollowMar 23, 2026 15:00:190
Report
847
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 23, 2026 14:49:43795
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 23, 2026 14:49:22Prayagraj, Uttar Pradesh:फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज ढहने से हुआ हादसा,
चार मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत, 12 मजदूर घायल,
बचाव राहत का कार्य अभी भी जारी।
701
Report
861
Report