Back
पटना प्रशासन ने गैस जमाखोरी रोकने के लिए 28 धावा दल बनाए
SKSunny Kumar
Mar 13, 2026 10:10:03
Patna, Bihar
पटना में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी पटना के निर्देश पर गैस सिलेंडर से जुड़ी शिकायतों के निवारण और जमाखोरी रोकने के लिए 28 धावा दलों का गठन किया गया है। इनमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, जो उपभोक्ताओं और नियंत्रण कक्ष से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही गैस एजेंसी क्षेत्रों को सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल में बाँटते हुए दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। घरेलू एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 भी जारी किया गया है, जहां आम लोग सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी शिकायत या सूचना दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ब्लैकमार्केटिंग, जमाखोरी या अधिक कीमत पर गैस बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसियों और दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सजग और तत्पर है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
7
Report
RSRahul shukla
FollowMar 13, 2026 11:07:256
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 13, 2026 11:07:147
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 13, 2026 11:07:009
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 13, 2026 11:06:207
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 11:05:59Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): DK SHIVAKUMAR (KARNATAKA DEPUTY CM) ON 6 ODISHA CONGRESS MLAs STAY IN A RESORT
5
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 13, 2026 11:05:504
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 13, 2026 11:05:210
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 13, 2026 11:04:580
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 13, 2026 11:04:000
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 13, 2026 11:03:480
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 11:03:33Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): DEFENCE MINISTER RAJNATH SINGH ALONG WITH UP CM YOGI ADITYANATH INAUGURATES GREEN CORRIDOR FOR TRAFFIC AT SAMTA MULAK CROSSING/ VISUALS
0
Report
1
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 13, 2026 11:03:220
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 13, 2026 11:03:060
Report