Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
NDA की मास्टरप्लान: पटना में MLA रोककर 16 मार्च तक टिके, सेकंड वरीयता भी चढ़ेगा
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 13, 2026 11:03:06
Patna, Bihar
बिहार राज्यसभा चुनाव 5वीं सीट के लिए NDA का 'मास्टरप्लान', विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश तो वहीं एनडीए सेकंड वरीयता वोट को लेकर भी कर रही है प्लान बिहार में 16 मार्च को 5 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। मैदान में 6 उम्मीदवारों के उतरने से पांचवीं सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है। इसी 5वीं सीट पर जीत पक्की करने और किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए  NDA ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है भाजपा के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा की अगुवाई में हुई बैठक एनडीए की पांचों सीट जीत तय करने को लेकर रणनीति बनी भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए विधायकों की देर रात तक बैठक चली  इस दौरान चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक को मतदान प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी दी गई। मतदान के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी गलती से वोट निरस्त होने जैसी समस्या को लेकर सतर्कता बरतने की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है। अगले चार दिन यानी 16 मार्च तक सभी विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया। साथ एनडीए सेकंड वरीयता वोट पर भी काम कर रही है जेडयू के MLC भीष्म सहनी ने कहा कि 16 तारीख तक कोई भी माननीय विधायक और कोई भी माननीय विधान परिषद के सदस्य पटना से बाहर जो है नहीं जाएंगे और एनडीए पूरे एकजुटता के साथ इस मुकाम को जो है 110% जो है अपना सफलता जो है प्राप्त करेगी। तीन कह रहे हैं, अभी 13 का जो है व्यवस्था जो है हो चुका है और विपक्ष है कहाँ, बिहार की जनता भी नकार चुकी है और उनके सहयोगी दल भी जो है उनके साथ नहीं हैं। सेकंड वरीयता पर भी आप लोग काम करेंगे? तो कहा की सेकंड वरीयता पर जो नियमा संगत जो भी है, वो चीज सेकंड वरीयता पर भी हम लोग करेंगे, जो चुनाव आयोग के निर्देशन में जो है सेकंड वरीयता का भी, उस पर भी हमारी पार्टी काम कर रही है और जीत 110% जो है एनडीए के पांचो उम्मीदवार जीतेंगे। बाइट---- भीष्म सहनी जेडीयू MLC बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा की 16 तारीख तक रहना नहीं हम लोग तो लगातार निरंतर भी रहते हैं लेकिन 16 तारीख का चुनाव है राज्यसभा का, तो स्वाभाविक है तो उस दिन तो एक-एक माननीय विधायक उपस्थित ही रहेंगे। सेकंड वरीयता के मामले पर साफ तौर पर कहा कोई कमी नहीं है। जितनी हमारे एमएलए की आवश्यकता है, तीन आप देख रहे हैं, एक दर्जन से ज्यादा एमएलए अभी हमारे पास है। और पांच में पांच सीट एनडीए के पक्ष में ही जाएगी, हम लोग चुनाव जीतेंगे। तेजस्वी यादव जी के दावा पर हम बहुत विश्वास नहीं करते हैं। याद होगा विधानसभा के चुनाव के समय तेजस्वी यादव जी दावा दे रहे थे कि मुख्यमंत्री हम ही बनेंगे और शपथ ग्रहण करने का डेट भी उन्होंने मुकर्रर कर लिया था और स्वयं को शपथ ग्रहण लेने का भी डेट उन्होंने मुकर्रर कर लिया था। लेकिन तेजस्वी जी को ये जानकारी नहीं थी कि उनके एक परिवार का निर्णय नहीं था, जनता जब उनके पक्ष में निर्णय देती तब ना वो शपथ ग्रहण लेते। उसी प्रकार तेजस्वी यादव जी दावा दे रहे हैं लेकिन जो एमएलए हैं महागठबंधन के, वही नहीं चाहते हैं कि राजद के उम्मीदवार राज्यसभा जाएं। कई मित्र मंडली के लोग हैं हमारे आरजेडी महागठबंधन में एमएलए, हम लोगों से बात होती है, आज भी सुबह लगभग 4-5 एमएलए से हमारी बातचीत हुई है। दिल से कोई नहीं चाहते हैं, वो चाहते हैं कि धनबल के आधार पर लोकबल को और लोकतंत्र को वो जीत लें, वह संभव नहीं है। इसलिए तीन मत देखिए, हम तो दर्जनों एमएलए देख रहे हैं जो एनडीए के पक्ष में अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं। बाइट---- लखेन्द्र पासवान मंत्री बिहार सरकार RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा एनडीए राज्यसभा चुनाव को लेकर के डरी हुई है। 202 के संख्या एनडीए के पास है, रेस्ट जो है महागठबंधन के साथ है और 41 सदस्य चाहिए राज्यसभा के लिए। सेकंड प्रायोरिटी की जो वोट है, उसका तब होता है जब 41 से कम किसी को आता है, और 41 आ जाएगा तो सेकंड वरीयता का कोई महत्व ही नहीं रह जाता मतलब ही नहीं रह जाता है। और जितने विधायक को रोकने के लिए कह रहे हैं अपना रोकें, हमारे विधायक पूरी तरह से इंटैक्ट हैं और मजबूती के साथ राष्ट्रीय जनता दल के कैंडिडेट को चुनाव में अपना मतदान देंगे, महागठबंधन के सभी साथी। अब जो लोग ये स्थिति उत्पन्न किया हैं, उनको पता था कि नहीं होना है पांचवा एनडीए को बावजूद भी उन्होंने कैंडिडेट उतारा है खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देने के लिए। कदाचित अगर चेतना होती मुख्यमंत्री जी के अंदर तो ये स्थिति उत्पन्न नहीं होती है, लेकिन आज स्थिति जो उत्पन्न हुई है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी खुद ही जिम्मेवार है और हार का सामना करना ही पड़ेगा। एनडीए के ढेर सारे विधायक हैं जो संपर्क में हैं हमारे ही संपर्क में हैं हमारी पार्टी के संपर्क में हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा एनडीए हार मान चुकी है उनको पता है वह हार जाएंगे इसलिए अपने विधायकों को ही बंधक बना रहे हैं जिसमें डीजीपी के विधायक अधिकांश विधायक पटना में नहीं है और उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा ने फंसा दिया है प्रत्याशी बनाकर खरीद फरोक की बात भारतीय जनता पार्टी और नीतीश कुमार त्रिपाठी कर रही है एनडीए के पांचवें प्रत्याशी चुनाव हारेंगे चुनाव जीतने के लिए हमारे पास पर्याप्त वोट है बाइट---- राजेश राठौर मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय ने कहा सबसे बड़ी बात समझने वाली है, ये एक अबूझ पहेली बनी हुई थी राज्यसभा का चुनाव और देखिए एनडीए कब जागा है, जब उसको दिखाई पड़ा है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और जो बसपा, जो बहुजन समाज पार्टी है एक जो विधायक हैं, वो जो है सो 41 का आंकड़ा मिला रहे हैं महागठबंधन एनडीए ब्लॉक... इंडिया ब्लॉक में, तब जाकर के जागा है और तब लगातार देखिए कंटिन्यूटी में बैठक कर रही है एनडीए और उसके बाद से ही ये डायरेक्शन, निर्देश एनडीए ने दिया है कि तमाम उसके विधायक 16 तारीख तक जिस दिन तक मतदान है, उसको पटना में रहना है और उसके बाद से ये और उनको समझाया भी जा रहा है क्योंकि देखिए ये पहली बार, फर्स्ट टाइमर कई एमएलए हैं एनडीए में हों या इंडिया में, तो उनको बताया जा रहा है किस तरीके से वोटिंग करना है, क्या करना है, वोटिंग पैटर्न क्या होगा। तो ये एक निश्चित रूप से एनडीए जागा है लेकिन तब तक कुछ देर हो चुकी है। तेजस्वी ने मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है और एडी सिंह हैं, ये समझने वाली बात है जो एनडीए का कोर वोटर रहा है वही जो है सो महागठबंधन के कोर वोटर हैं, सवर्ण समाज, भूमिहार समाज से आते हैं। तो यही देखने और समझने वाली बात है कि तेजस्वी यादव ने जो ए टू जेड की बात कही है उस पर कहीं न कहीं स्ट्राइक होता हुआ दिख रहा है। लेकिन ये लिटमस टेस्ट होगा और आप देख रहे हैं कि नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे हैं। तो ये एक जो ब्लैंक है, बड़ी लकीर खींचने की कवायद है, तो अब ये दारोमदार जो है सो भारतीय जनता पार्टी जो अपना मुख्यमंत्री बनाना चाह रही है बिहार में, तो उस पर है कि कैसे इस स्ट्राइक को डेंट कर पाएगा वो महागठबंधन को इंडिया ब्लॉक को। क्या सेकंड वरीयता भी एक...? हाँ निश्चित रूप से, देखिए वोटिंग ट्रेंड जिस तरीके से फर्स्ट प्रेफरेंस और सेकंड... ये इसमें प्रेफरेंशियल वोट भी होगा लेकिन ये नौबत कैसे आई? तीन वोट शॉर्ट कर रहा है एनडीए को, छह वोट महागठबंधन को लेकिन महागठबंधन मुकम्मल तौर पर तैयारी करता हुआ दिख रहा है। लेकिन एनडीए का तीन वोट कैसे आएगा ये देखने वाली बात है, उसकी नज़र है कांग्रेस के तीन विधायकों पर लेकिन तीन विधायक जो नहीं कांग्रेस के हैं उनसे भी मल्लिकार्जुन खड़गे जो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं कांग्रेस के उनकी बातचीत हो गई है। तो ये कहीं न कहीं ये एक टफ पहेली तो है इस बार का विधानसभा... इस बार का राज्यसभा का चुनाव。 बाइट------- रवि उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार अब एनडीए ने पांच विधायकों पर एक एमएलसी को लगाया है कि कोई भी इधर-उधर नहीं हो अब चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा की पांचवी सीट पर जीत किसकी होती है और हार किसकी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 13, 2026 11:57:34
0
comment0
Report
Shashank MishraShashank Mishra
Mar 13, 2026 11:55:09
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। एक ओर प्रशासन द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर सिवनी मालवा में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसी संचालक भी स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गैस सिलेंडर लेने आए उपभोक्ता गोपाल हरियाले ने बताया कि शादी समारोहों के लिए गार्डन और बड़े आयोजनों में एक साथ दर्जनों सिलेंडर एजेंसी संचालक द्वारा ब्लैक में दिए जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ता पिछले चार दिनों से एजेंसी के चक्कर काटने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि गैस सिलेंडरों का वितरण अब पुलिस की मौजूदगी में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिवनी मालवा थाने से पुलिस सुरक्षा में सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि भीड़ और विवाद की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है और एजेंसी संचालक ने एजेंसी भी बंद कर रखी है। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे गैस सिलेंडर लें तो कहां से लें। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया की एजेंसी पर भीड़ अधिक हो रही थी इसलिए थाने से गैस की तबकी का वितरण किया जा रहा है। टंकी की कोई किल्लत नहीं है लोगों के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है वही जब उनसे पूछा गया की 8 दिन पहले की बुकिंग वालों को भी टंकी नहीं मिल पा रही है तो उन्होंने कहा की इसकी जानकारी तो एजेंसी संचालक ही दे पायेंगे। वही जब एजेंसी संचालक मनीष अग्रवाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने साफ़ कहा मै कुछ नहीं बोल पाऊंगा आपको जो लिखना हो लिख दो।
1
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 13, 2026 11:53:22
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर: दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर भड़काऊ और आपत्तिजनक शब्द लिखकर माहौल खराब करने के मामले में थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 को एनएचआई में कार्यरत सुनील कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम बंजारेवाला, थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार ने थाना बिहारीगढ़ में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि दिल्ली–देहूरादून हाईवे पर लोहे के पुल के पास ब्रास बैरियर पर कुछ अज्ञात लोगों ने आपत्तिजनक ग्रैफिटी पेंट कर दी है। आरोप है कि वहां “यह मुसलमानों के लिए सड़क नहीं” जैसे भड़काऊ शब्द लिखे गए थे, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई थी। इस मामले में थाना बिहारीगढ़ में मुकदमा संख्या 34/26 धारा 353(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया और विवेचना उपनिरीक्षक मोहित कुमार को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। जांच में तीन लोगों की पहचान सामने आई। आरोपियों की पहचान जितेंद्र राघव पुत्र शेर सिंह राघव निवासी सुभाषनगर, थाना क्लेमेनटाउन देहरादून, सुलेखा पुत्री राजेंद्र निवासी चंद्र नगर कोतवाली देहरादून और शारदा पत्नी संजय राणा निवासी ग्राम भूपखेड़ी मुजाहिदपुर थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर (हाल पता सुभाषनगर देहरादून) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं हिंदू रक्षा दल से जुड़ी बताई जा रही हैं।Senior police officials निर्देश पर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई कर उन्हें उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सहारनपुर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट...सागर जैन एसपी देहात सहारनपुर
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 13, 2026 11:51:55
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 13, 2026 11:51:41
Jaunpur, Uttar Pradesh:बदलापुर क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत बछुआर गांव की दलित बस्ती में अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब पांच गरीब परिवारों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग झोपड़ीनुमा घरों में फैल चुकी थी। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और बाल्टी, हैंडपंप व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दीनानाथ, शंकर, घनश्याम, संतोष और रामआसरे के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, मोटरसाइकिल, साइकिल, चारा मशीन सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 13, 2026 11:51:27
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का 'मिशन वोटर लिस्ट': 3.5 करोड़ के गैप को भरने के लिए बीएलओ को दिए किसके निर्देश –आवेदन की प्रक्रिया जारी, फॉर्म-6 और फॉर्म-8 से सुधारें अपनी प्रविष्टियां –मतदाता सूची में 3.5 करोड़ का भारी अंतर, महिलाओं और युवाओं पर फोकस सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की गई और उसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। नवीन सभागार की बैठक के पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी शहर के कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए और इसके बाद उन्होंने सीएसजेएमयू यूनिवर्सिटी पहुंचकर बीएलओ के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना अनिवार्य है और यदि किसी नागरिक का नाम सूची में नहीं है, तो वे अभी भी अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या और पंजीकृत मतदाताओं के बीच लगभग 3.5 करोड़ के अंतर पर चिंता जताते हुए विशेष रूप से महिलाओं और 18 से 29 वर्ष के युवाओं को सूची में जोड़ने पर जोर दिया। श्री रिणवा ने स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट में जेंडर रेशियो को सुधारना विभाग की प्राथमिकता है, इसलिए नागरिकों को समय रहते फॉर्म-8 भरकर अपनी त्रुटियों को सही करवा लेना चाहिए ताकि इलेक्शन वाले दिन किसी भी मतदाता को किसी अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े। अंत में उन्होंने 'स्वीप' कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के निर्देश भी दिए。
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 13, 2026 11:51:07
Dehradun, Uttarakhand:एंकर इराक और ईरान की लड़ाई से अब घरेलू गैस की दिक्कत पेश आने लगी हैं। राजधानी देहरादून में इंडेन गैस गोदाम के आगे कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाए के प्रदेश में सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है जिलाधिकारी देहरादून कह रहे हैं कि गैस की बुकिंग में कोई दिक्कत नहीं है। जबकि टोल फ्री नंबर से गैस बुक नहीं हो रही है लंबी लाइन लगी हुई है लोग परेशान है बाइट ज्योति रौतेला प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस उत्तराखंड हालांकि गैस एजेंसी मैनेजमेंट का कहना है कि गैस मिल रही है गैस की कोई दिक्कत नहीं है लोग पैनिक हो रहे हैं अफवाह फैल रही है। पहले बुकिंग नहीं हो पा रही थी अब हमने ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी है होम डिलीवरी हो रही है उपभोक्ता को एक हफ्ते के अंदर गैस मिल रही है। बाइट गैस एजेंसी मैनेजर वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले गैस आसानी से उपलब्ध हो रही थी लेकिन अब गैस में दिक्कत हो रही है। 15 दिन तक सिलेंडर मिलने की बात कही जा रही है। पहले दो से तीन दिन में सिलेंडर घर पहुंच जाता था। लेकिन अब परेशानी हो रही है बाइट शिबू शर्मा ग्राहक बाइट ऋतु - ग्राहक
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 13, 2026 11:49:54
Katni, Madhya Pradesh:रेलवे मालगाड़ी हादसे की जांच तेज, पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक ने किया मौके का निरीक्षण कटनी में हाल ही में हुए मालगाड़ी हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक निरीक्षण के लिए कटनी पहुंचे और दुर्घटना स्थल का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ रेल अधिकारियों से हादसे के कारणों को लेकर जानकारी ली और जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए. पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक के कटनी दौरे को लेकर एडीआरएम जबलपुर आनंद कुमार ने बताया कि महाप्रबंधक का यह दौरा रूटीन निरीक्षण के तहत था, लेकिन इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए मालगाड़ी हादसे के स्थल का भी निरीक्षण किया. जांच समिति मौके पर मौजूद रही. महाप्रबंधक श्री खत्री ने समिति के सदस्यों के साथ दुर्घटना के कारणों को लेकर गंभीरतापूर्वक चर्चा की और पूरे घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया. एडीआरएम आनंद कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों को लेकर फिलहाल एसएसई स्तर पर जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी, इसलिए अभी इस बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर मरम्मत और छोटे-मोटे मेंटेनेंस के कार्य किए गए हैं. फिलहाल रेल यातायात पूरी तरह सामान्य कर दिया गया है और ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी है.
0
comment0
Report
Shashank MishraShashank Mishra
Mar 13, 2026 11:49:49
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम चौतलाय में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी तथा प्रशासन को तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देशित किया कि नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गांव के जागरूक ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों के प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोकने में सफलता मिली, जिससे आसपास के अन्य खेतों की फसल बचाई जा सकी। लेकिन 2 किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 7-8 एकड़ खड़ी फसल जल गई। आग से हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसान शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
1
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 13, 2026 11:49:39
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर।जबलपुर में एक नवविवाहिता की मौत से पहले भी का वीडियो सामने आए हैं वीडियो में युवती तड़पती हुई दिखाई दे रही जबकि ससुराल पक्ष के लोग उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वह बेड पर sitting और पानी पानी मांग रही है इसके बाद ससुराल वालों से पानी पिलाते हैं वीडियो सामने आने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे उन्होंने गांव में टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यही नहीं कुछ लोग कटंगी पाटन मार्ग पर पहुंच गए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है की दहेज नहीं देने पर उनकी बेटी को जहर देकर मार डाला गया कैमोरी निवासी पूजा साहू की शादी 6 फरवरी 2026 को जबलपुर के लार्डगंज क्षेत्र निवासी निखिल साहू से हुई थी शादी के करीब 2 सप्ताह बाद 20 फरवरी को पूजा अपने पति सास ससुर और नंद के साथ उज्जैन गई थी परिजनों का आरोपी की 21 फरवरी को उज्जैन में पूजा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई उनका कहना है कि ससुराल वाले पूजा के बीमार होने की बात कहकर लगातार वीडियो भेजते रहे पैसों की मांग करते रहे लेकिन उसेकिसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया मामले को लेकर पाटन कटंगी मार्ग को परिजनों के द्वारा जाम भी किया गया था पाटन एस डी ओ पी लोकेश डाबर की समझाएं इसके बाद परिजन जैसे तैसे मानने तैयार हुए。
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 11:48:56
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में एक अनोखी शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां राजस्थान पुलिस में तैनात कांस्टेबल रोहित जोगी अपनी दुल्हन आरती व्यास को हेलीकॉप्टर में बैठकर अपने घर लाए। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र में पहली बार हुई इस तरह की विदाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। दुल्हन के पीहर पक्ष द्वारा सात फेरे संपूर्ण होने पर दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। इसके लिए खानपुर नगर में अस्थायी हेलीपैड भी बनाया गया था। जैसे ही हेलीकॉप्टर वहां उतरा, उसे देखने के लिए आसपास के गांवों और कस्बे के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस अनोखी विदाई को अपने मोबाइल में कैद करता नजर आया। हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर लाने के बाद आयोजित रिसेप्शन समारोह में भी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री इसी विशेष अंदाज में कराई गई। बहरहाल हेलीकॉप्टर से विदाई होने के कारण यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top