Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
धर्मेंद्र प्रधान: बिहार में नौकरी बढ़ाने के पीछे नीतीश कुमार की पहल
SSSwapnil Sonal
Nov 08, 2025 05:44:21
Patna, Bihar
भारत सरकार के शिक्षा मंत्री और बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने Zee मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा कि- राहुल गांधी को अभी से हर की हताशा परेशान करने लगी है इसलिए वह तरह-तरह के बयान दे रहे हैं जिन राज्यों में राहुल गांधी की जीत होती है वहां वह चोरी का सवाल नहीं उठाया जाता लेकिन जहां उन्हें हर की संभावना दिख रही होती है वहां वह इस तरह के बयान देने लगते हैं. वही नौकरियों के सवाल पर तेजस्वी यादव पर निशाना चाहते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नौकरियां किसी भी राज्य में तभी आ सकती हैं जब राज्य का मुख्यमंत्री इस ओर काम करना चाहे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ओर बहुत बेहतर कदम उठाए हैं जिस कारण बिहार में बड़े पैमाने पर नौकरिया आयी नौकरियों पर तेजस्वी का बयान एक तरह से बचकाना बयान है. ओवैसी पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ओवैसी महागठबंधन के ही एक अघोषित हिस्सा है. बिहार की जनता उन्हें देख समझ और परख चुकी है.
11
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRajendra sharma
Nov 08, 2025 09:40:07
Kota, Rajasthan:कोटा उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए आपसी झगड़े में युवक की मौत, फायरिंग एवं धारदार हथियारों से किया था हमला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, उद्योग नगर थाना पुलिस ने हत्या में मुकदमा किया दर्ज, शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में डीसीएम रोड स्थित न्यू मोटर मार्केट में अपनी कार की सर्विस करवा रहे एक युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया था जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था किशोरपुरा निवासी आसिफ कालिया की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गए शव का पोस्टमार्टम करवाया है वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या में मुकदमा दर्ज किया गया है उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरपुरा निवासी आसिफ कालिया जो फल सब्जी मंडी में ठेला लगाने का काम करता था उसकी आपसी रंजिश चल रही थी जिसके चलते न्यू मोटर मार्केट में बदमाशों ने उसके ऊपर हमला कर दिया इलाज के दौरान मौत हो गई मामले में हत्या में मुकदमा दर्ज किया गया है परिजनों ने बताया कि घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की थी वहीं कुल्हाड़ी से भी वार किया था फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Nov 08, 2025 09:39:49
Sithmara, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में दो नवजातों को परिजनों ने मौत के हवाले कर दिया— एक को जिंदा दफनाया गया, दूसरे को ठंड में निर्वस्त्र झाड़ियों में फेंका गया; इंसानियत बने देवदूतों ने दोनों को दिया नया जीवन कानपुर देहात में मानवता को झकझोर देने वाला मामला जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से सामने आया हैं जहां जन्म के कुछ घंटे बाद ही दो मासूमों को उनके अपने मौत की नींद सुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ गए। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था。 पहला मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव का है, जहां एक नवजात बच्चे को परिजन गुरुवार रात परिषदीय विद्यालय के पास खेत में जिंदा दफनाकर चले गए। सुबह जब गांव की एक पशुपालक महिला सुनीता देवी बकरियों के लिए चारा लेने गईं, तो उन्होंने कुत्तों को मिट्टी खोदते देखा। पास जाकर देखा तो मिट्टी से बच्चे के पैर बाहर निकले हुए थे। सुनीता ने तुरंत कुत्तों को भगाया और बच्चे को बाहर निकाल लिया। उन्होंने बच्चे को अपने आंचल से ढककर घर ले जाकर नहलाया और दूध पिलाया। फिर अपने पति देवेंद्र के साथ उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा ले गईं। फिलहाल बच्चा सुरक्षित है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला शिवली थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव का है, जहां एक नवजात बच्ची को परिजनों ने ठंड में निर्वस्त्र झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक आलोक को जब बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने पास जाकर देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी。 दोनों नवजातों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि दोनों मासूम पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चों के माता-पिता की तलाश जारी है। किसी को जानकारी हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या बाल कल्याण समिति को सूचना दें।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Nov 08, 2025 09:39:27
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में हल्द्वानी गौलापार स्टेडियम में मातृ शक्ति उत्सव आयोजित हुआ। इस आयोजन में प्रदेश भर की सैकड़ों महिलाएं ने हिस्सा लिया; इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों ने अपने स्टॉल लगाये। बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में बाल विकास और खेल मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की। कार्यक्रम में उत्तराखंड के 25 साल की उपलब्धि को और महिलाओं के योगदान को भी दर्शाया गया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इन 25 सालों में उत्तराखंड प्रदेश तरक्की के पथ पर अग्रसर हुआ, कई बड़ी उपलब्धियाँ उत्तराखंड के नाम जुड़ीं, और अब कोशिश यही है कि हमारा प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़े। रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को सशक्त बनाने में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है, लिहाज़ा मातृ शक्ति उत्सव महिलाओं के योगदान का एक हिस्सा है।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 08, 2025 09:37:59
Patna, Bihar:लोकेशन पटना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद के चुनाव प्रचार में कट्टा और दुनाली की बात हो रही है इन लोगों को उद्योग का एबीसी भी नहीं पता यह लोग बिहार में विकास को नहीं आने देना चाहते इस पर भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सच ही कहा है क्योंकि जहां पर कानून का राज नहीं होगा वहां पर आप विकास की बात कैसे करेंगे. यह लोग कट्टा की दुनाली की बात करते हैं अपराध की बात करते हैं. निश्चित रूप से जहां भी आज रोजगार लगे हैं जहां फैक्ट्रियां लग रही है वह तभी लग रही है जहां कानून का राज है. यह वही लोग है जो कहते हैं कि अपराधियों को सजा नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि उसका भी परिवार है. इंडिया की सरकार ने यहां बिजली भी दिया हाईवेज भी बनाया एयरपोर्ट भी बनाया और नई ट्रेनें भी चला रहे हैं. इसलिए बिहार की जनता एनडीए को फिर से चुन रही है. तेज प्रताप यादव का NDA के साथ करीबी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है क्या लगता है कि तेज प्रताप यादव NDA में शामिल हो सकते हैं इस पर निरहुआ ने कहा कि यह सभी एक दूसरे से मिल ही जाते हैं पर किसको कहा जाना है वह खुद ही तय करेंगे. खेसारी लाल ने कहा कि हम गरीब का बेटा है हम इसलिए ग्रेजुएट नहीं कर पाए इस पर दिनेश लाल यादव ने कहा कि इस बात को भी मैंने सुना वह कह रहे थे कि वह गरीब का बेटा थे इसलिए ग्रेज्यूएट नहीं कर पाए तो यहां कोई अमीर का बेटा नहीं था. रवि किशन जी मनोज तिवारी जी हम भी और खेसारी जी भी गरीब का बेटा है. आज तो आपके पास सब कुछ है तो एक घंटा सुबह बैठ करके आप देख लेते और ज्ञान ले लेते की 2014 के पहले कितना कॉलेज था कितना हॉस्पिटल था और 2014 के बाद भारत में कितना प्रगति हुआ कितना विकास हुआ नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद भारत कितना तेज़ी से आगे बढ़ा यह आज तो पढ़ सकते हैं. आज गरीबी में आप नहीं है आज तो सक्षम है तो आज ही इसको पढ़ लेते. आपको पढ़ने से कहां कोई रोक रहा है हम लोगों ने उनका कहीं कोई विरोध नहीं किया हमने सिर्फ इतना कहा कि आप जो यह बात कह रहे हैं कि राम मंदिर की जगह हॉस्पिटल बनना चाहिए था यह गलत बोल रहे हैं ऐसा मत बोलिए. अस्पताल बनाने के लिए और भी जगह है यूनिवर्सिटी के लिए और भी जगह है और बन भी रहा है आप यह कैसे कर सकते हो की राम मंदिर के जगह हॉस्पिटल बनना चाहिए इसलिए हमने इस बात का विरोध किया कि यह इस बात को बोल रहे हैं ऐसा नहीं बोलना चाहिए. खेसारी ने कहा की 4 दिन में सभी को पगला करके रख देंगे बीजेपी के स्टार प्रचारकों को इसपर निरहुआ ने कहा कि यह उनका भ्रम है मैंने सुना उन्होंने कहा सबको पागल कोशिश कर देंगे लेकिन दुनिया जान रही है कि आप खुद ही पागल हो. जो आदमी यह करता हो कि जो अपराध किया अपराधी को जेल में मत डालो क्योंकि उसका भी पूरा परिवार तो यह पागल नहीं है तो क्या है. जो यह कह रहा है कि राम मंदिर जिसको बाबर ने तोड़ दिया था 500 साल लड़ाई लड़ा तो यह कह रहा है कि राम मंदिर की जगह हॉस्पिटल बनना चाहिए तो पागल यह है कि हम लोग हैं. खेसारी लाल यादव राम मंदिर के लिए कहा कि मैं रोजगार की अगर यह लोग बात करें तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा इस पर निरहुआ ने कहा कि हर दिन पलटेगा या आप उसका बयान देखिए उसने यही कहा था कि राम मंदिर के जगह हॉस्पिटल बनता तो हिंदू का भी इलाज होता मुसलमान का भी इलाज होता इस बात का विरोध किया गया. बाकी किसी बात का विरोध नहीं है और रोजगार की बात है तो यह एयरपोर्ट बना NDA सरकार में तो क्या रोजगार नहीं मिल रहा है लोगों को. जहां राम मंदिर था और किसी ने उसे विरासत को तोड़ा तो हमने अपना राम मंदिर बनाया. जहां पर नालंदा विश्वविद्यालय था वहां पर नालंदा विश्वविद्यालय का उधार हो रहा है. खेसारी ने कहा कि यस आई एम यदूमुला इसपर निरहुआ ने कहा कि बातों को घुमा रहा है वह और अपनी बातों को नहीं टिक रहा है. राम मंदिर की जगह हॉस्पिटल बनना चाहिए था तो हिंदू होकर के अगर राम मंदिर का विरोध कर रहे हो तो यदूमुला हो. कोई मुसलमान हो हिंदू हो सबका साथ सबका विकास है उसका हम बात करते हैं. अपने राम मंदिर का विरोध किया इसलिए हमने कहा. रोजगार और पलायन का बात करेंगे अगर तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे इस पर खेसारी लाल के बयान पर निरहुआ ने कहा कि आप लोग उनको समझाइए बिहार में बिजली नहीं थी तो कैसे रोजगार लगता बिहार की कर के गढा थी तो कैसे रोजगार लगता. अभी NDA ने बिहार को कर के अच्छे दिया बिहार को अच्छा एयरपोर्ट दिया नई-नई जेल दे रहा है तो यही रोजगार भी देगा हम वही कह रहे हैं.
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Nov 08, 2025 09:36:21
Dudu, Rajasthan:जोबनेर (जयपुर) जोबनेर के रेनवाल तिराहे पर दो पक्षों में झगड़े से जुड़ा मामला, श्रवण की टक्कर मारकर हत्या करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, नौजवान की मौत से मचा हड़कंप, जयपुर के शादी समारोह से उपजा विवाद बना मौत का सबब, गाड़ी से टक्कर मारकर मर्चेंट नेवी कर्मचारी की हत्या, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द, मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांगी, डीएसपी खलील अहमद सहित जोबनेर पुलिस जांच में जुटी, एंकर...जोबनेर के रेनवाल तिराहे पर दो पक्षों में हुए झगड़े का मामला अब हत्या में बदला गया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपियों द्वारा चौसला निवासी श्रवण बोदल्या को गाड़ी से टक्कर मारने की घटना कैद हुई है। टक्कर लगने से श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयपुर में हुए एक शादी समारोह के विवाद के चलते यह झगड़ा बढ़ा और मारपीट के बाद जानलेवा हमला हुआ। मृतक मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। डीएसपी खलील अहमद सहित जोबनेर थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है, बाइट: खलील अहमद DSP बाइट: मृतक के परिजन
0
comment0
Report
MMManoj Mondal
Nov 08, 2025 09:36:04
Kolkata, West Bengal:এনুমারেশণ ফর্ম বিলি শুরু হওয়ার পর থেকেই রাজ্যে বিভিন্ন ঘটনা সামনে এসেছে।কমিশনের গাইড লাইন অনুযায়ী পার্ট নম্বর ধরে ধরে ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গিয়ে এনুমারেশন ফর্ম বিলি করবেন বুথ লেভেল অফিসারেরা।তাঁকে সাহায্য করবেন বুথ লেভেল এজেন্টরা।কিন্তু শুক্রবার উল্টো চিত্র দেখা গেল বারাসত ১ নম্বর ব্লকের দত্তপুকুর এলাকায়।সেখানে একটি অঙ্গনওয়ারি কেন্দ্রে বসে ফর্ম বিলি করার অভিযোগ উঠতেই বি এল ওকে ঘিরে বিক্ষোভ দেখান স্থানিয় বাসিন্দারা।শেষে স্থানীয়দের বিক্ষোভের মুখে পড়ে বি এল ও মধুসূদন মন্ডল ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গিয়ে ফর্ম বিলি করতে বাধ্য হয়েছেন। বারাসত ১ নম্বর ব্লকের দত্তপুকুর ২ পঞ্চায়েতের ২৩৯ নম্বর পার্টের বি এল ওর দায়িত্বে আছেন মধুসূদন মন্ডল।গত দু'দিন ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গেলেও শুক্রবার ওই পঞ্চায়েতের মাইকেলনগর এলাকার একটি অঙ্গনওয়ারি কেন্দ্রে বসেই এনুমারেশণ বিলি করার অভিযোগ উঠেছে বি এল ও মধুসূদনের বিরুদ্ধে।কয়েক জন স্থানিয় বাসিন্দাদের ফর্মও দিয়েছেন তিনি।বিষয়টি জানাজানি হতেই নির্বাচন কমিশনের গাইড লাইন অমান্য করার অভিযোগ তুলে বি এল ওকে ঘিরে বিক্ষোভ দেখান স্থানিয় বাসিন্দারা। তারা কৈফিয়ত চান,কেন তিনি বাড়ি বাড়ি না গিয়ে এদিন আই সি ডি এস সেন্টারে বসে ফর্ম বিলি করেছেন? স্থানীয়দের বিক্ষোভের মুখে পড়ে শেষ পর্যন্ত বি এল ও মধুসূদন মন্ডল ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গিয়ে এনুমারেশন ফর্ম দিয়েছেন। এই প্রসঙ্গে স্থানিয় বাসিন্দা সঞ্জয় মল্লিক বলেন,২৩৯ নম্বর পার্টের বি এল ও মধুসূদন মন্ডল কমিশনের নির্দেশ তোয়াক্কা না করেই আই সি ডি সেন্টারে বসে ফর্ম বিলি করেছিলেন।এরফলে গ্রামের মানুষদের হয়রানির মুখে পড়তে হয়েছে।তাই আমরা প্রতিবাদ করেছি। বি এল ও মধুসূদন মন্ডল বলেন,এদিন আই সি ডি এস সেন্টারে বসে ফর্ম গুলো বাছাইয়ের কাজ করছিলাম।এরমধ্যে কয়েকজন এসে ফর্ম দেওয়ার কথা বলেছেন।তাদের দেওয়া হয়েছে।কমিশনের গাইড লাইন আমি জানি।স্থানীয়দের কথা মেনে বাড়ি বাড়ি গিয়ে ফর্ম দিয়েছি。
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Nov 08, 2025 09:35:47
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने अपने समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए आमसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का दिमागी संतुलन खराब हो चुका है और उनका कोई भी स्टैंड स्थायी नहीं रहता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले 10–12 वर्षों में कोई भी ऐसा बयान नहीं दिया जो सही साबित हुआ हो। गिरिराज सिंह ने हेलीकॉप्टर खरीद, SIR और फ्रांस से हेलीकॉप्टर खरीद जैसे मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि अंततः हर बार राहुल गांधी को कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान या तो बच्चकाना हैं या उनमें ज्ञान का अभाव है। उनका कहना था कि यदि राहुल गांधी गांधी परिवार में पैदा न होते, तो गांव और मोहल्ले के लोग उन्हें नहीं जानते। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी उनके जैसे साधन संपन्न परिवार में पैदा होते, तो उनकी स्थिति अलग होती। गिरिराज सिंह यही नही रुके उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भड़ास निकालते हुए कहा कि SIR के नाम पर बंगलादेशी रोहंगिया मुसलमान को संरक्षण देने का काम किया है।उन्होंने बिहार में बढ़ते आप्रवासियों और धर्म परिवर्तन के मामलों को गंभीर समस्या बताया और चेतावनी दी कि यदि भाजपा की सरकार बनेगी तो धर्म परिवर्तन पर कड़ा कानून लागू किया जाएगा और रोहंगिया मुसलमान के डीएनए को खींच करके बाहर करेंगे। चाहे सह 1970-71 में आया हो या 2000 में आया हो सबको बाहर करने की जरूरत है। गिरिराज सिंह ने कहा कि उनका विरोध कट्टरपंथी और अलगाववादी प्रवृत्तियों के खिलाफ है, न कि सामान्य मुस्लिम समुदाय के खिलाफ। वहां उन्होंने झारखंड और बिहार में आदिवासी बेटियों के साथ आप्रवासियों के कथित संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति गंभीर है और प्रशासन को जागरूक रहना होगा। उन्होंने डिप्टी मुख्यमंत्री पर हुए चुनावी हमले के सवाल पर कहा कि प्रशासन पंगु नहीं था, लेकिन परिस्थितियों के कारण कुछ मजबूरी हो सकती थी。
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Nov 08, 2025 09:35:07
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव 2025 में अधिक से अधिक मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर रही है। इसी क्रम में मतदान दिवस 11 नवम्बर से दो दिन पूर्व जिला स्वीप कोषांग द्वारा भव्य मतदान उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता हेतु प्रेरित करना और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी से किया गया जहां हजारों युवतियाँ, छात्र समेत अन्य लोग शामिल हुए। मतदान जागरूकता के नारे गूंजते रहे—“मतदाता परिवार, राष्ट्र का आधार”, “पहले मतदान, फिर जलपान”. मतदाता शपथ भी दिलाई गई ताकि लोकतांत्रिक अधिकार और कर्तव्यों की समझ बढ़े। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के हजारों लोगों की सहभागिता उल्लेखनीय रही, जिसने मधुबनी वासियों की लोकतंत्र के प्रति सजगता को दर्शाया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता से यह प्रमाण मिला कि जिले में मतदान के प्रति उत्साही उत्साह चरम पर है। डीपीआरओ ने कहा निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है और हर मतदाता को अपना वोट देकर एक अच्छे और मजबूत लोकतंत्र व सरकार बनाने में योगदान देना चाहिए। मधुबनी में इस प्रकार के आयोजन दर्शाते हैं कि जिले के नागरिक लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक हैं और सक्रिय भागीदारी को उत्सव के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। इस अवसर पर उप निर्देशक जनसंपर्क सह स्वीप नोडल पदाधिकारी परिमल कुमार, सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित कई अधिकारी एवं हजारों मतदाता उपस्थित थे। मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Nov 08, 2025 09:34:38
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के रफीगंज पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी प्रमोद सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी की सरकार ने कहीं कोई काम नहीं किया लेकिन काम का झूठा प्रचार करते फिर रहे हैं।उन्होंने अपने कार्यकाल में किये गए विकास कार्यों की चर्चा की और कहा कि आगे भी कार्य करने की उन्होंने योजना बना रखी है।मौका मिला तो उन कार्यों को भी कर के दिखाएंगे।उन्होंने रफीगंज से जेडीयू प्रत्याशी प्रमोद सिंह तथा गोह से बीजेपी प्रत्याशी रणविजय सिंह के समर्थन में अपना वोट डालने की अपील भी की। बाइट - नीतीश कुमार,सीएम,बिहार।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top