Back
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा: दिमागी संतुलन खराब, बयान कभी सही साबित नहीं
MKMukesh Kumar
Nov 08, 2025 09:35:47
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने अपने समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए आमसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का दिमागी संतुलन खराब हो चुका है और उनका कोई भी स्टैंड स्थायी नहीं रहता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले 10–12 वर्षों में कोई भी ऐसा बयान नहीं दिया जो सही साबित हुआ हो। गिरिराज सिंह ने हेलीकॉप्टर खरीद, SIR और फ्रांस से हेलीकॉप्टर खरीद जैसे मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि अंततः हर बार राहुल गांधी को कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान या तो बच्चकाना हैं या उनमें ज्ञान का अभाव है। उनका कहना था कि यदि राहुल गांधी गांधी परिवार में पैदा न होते, तो गांव और मोहल्ले के लोग उन्हें नहीं जानते। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी उनके जैसे साधन संपन्न परिवार में पैदा होते, तो उनकी स्थिति अलग होती। गिरिराज सिंह यही नही रुके उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भड़ास निकालते हुए कहा कि SIR के नाम पर बंगलादेशी रोहंगिया मुसलमान को संरक्षण देने का काम किया है।उन्होंने बिहार में बढ़ते आप्रवासियों और धर्म परिवर्तन के मामलों को गंभीर समस्या बताया और चेतावनी दी कि यदि भाजपा की सरकार बनेगी तो धर्म परिवर्तन पर कड़ा कानून लागू किया जाएगा और रोहंगिया मुसलमान के डीएनए को खींच करके बाहर करेंगे। चाहे सह 1970-71 में आया हो या 2000 में आया हो सबको बाहर करने की जरूरत है। गिरिराज सिंह ने कहा कि उनका विरोध कट्टरपंथी और अलगाववादी प्रवृत्तियों के खिलाफ है, न कि सामान्य मुस्लिम समुदाय के खिलाफ। वहां उन्होंने झारखंड और बिहार में आदिवासी बेटियों के साथ आप्रवासियों के कथित संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति गंभीर है और प्रशासन को जागरूक रहना होगा। उन्होंने डिप्टी मुख्यमंत्री पर हुए चुनावी हमले के सवाल पर कहा कि प्रशासन पंगु नहीं था, लेकिन परिस्थितियों के कारण कुछ मजबूरी हो सकती थी。
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVijay1 Kumar
FollowNov 08, 2025 11:14:050
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowNov 08, 2025 11:13:540
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 08, 2025 11:13:290
Report
0
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowNov 08, 2025 11:12:530
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 08, 2025 11:12:380
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 08, 2025 11:12:200
Report
MSMrinal Sinha
FollowNov 08, 2025 11:12:030
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 08, 2025 11:11:400
Report
मासूम बच्ची और नन्हे बेटे के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही पीड़िता,भूख और बेबसी के बीच मांग रही हैन्याय
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 08, 2025 11:11:110
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 08, 2025 11:10:290
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 08, 2025 11:10:030
Report