Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Dehat209302

कानपुर देहात में नवजातों के साथ दर्दनाक मामला: एक जिंदा, दूसरे ठंड में फेंका गया

AKAlok Kumar
Nov 08, 2025 09:39:49
Sithmara, Uttar Pradesh
कानपुर देहात में दो नवजातों को परिजनों ने मौत के हवाले कर दिया— एक को जिंदा दफनाया गया, दूसरे को ठंड में निर्वस्त्र झाड़ियों में फेंका गया; इंसानियत बने देवदूतों ने दोनों को दिया नया जीवन कानपुर देहात में मानवता को झकझोर देने वाला मामला जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से सामने आया हैं जहां जन्म के कुछ घंटे बाद ही दो मासूमों को उनके अपने मौत की नींद सुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ गए। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था。 पहला मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव का है, जहां एक नवजात बच्चे को परिजन गुरुवार रात परिषदीय विद्यालय के पास खेत में जिंदा दफनाकर चले गए। सुबह जब गांव की एक पशुपालक महिला सुनीता देवी बकरियों के लिए चारा लेने गईं, तो उन्होंने कुत्तों को मिट्टी खोदते देखा। पास जाकर देखा तो मिट्टी से बच्चे के पैर बाहर निकले हुए थे। सुनीता ने तुरंत कुत्तों को भगाया और बच्चे को बाहर निकाल लिया। उन्होंने बच्चे को अपने आंचल से ढककर घर ले जाकर नहलाया और दूध पिलाया। फिर अपने पति देवेंद्र के साथ उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा ले गईं। फिलहाल बच्चा सुरक्षित है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला शिवली थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव का है, जहां एक नवजात बच्ची को परिजनों ने ठंड में निर्वस्त्र झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक आलोक को जब बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने पास जाकर देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी。 दोनों नवजातों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि दोनों मासूम पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चों के माता-पिता की तलाश जारी है। किसी को जानकारी हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या बाल कल्याण समिति को सूचना दें।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVINEET AGARWAL
Nov 08, 2025 11:14:42
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में पेड़ कटान माफिया बेलगाम! कई मुकदमें दर्ज होने के बाद भी कटान जारी , कानून का नहीं रहा खौफ , आखिर किसके बल पर बुलंद हैं हौंसले लकड़ी माफियाओं के अमरोहा नगर में आम के बागों की अवैध कटान का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। काशीराम कॉलोनी तिराहा बाईपास पर चल रही अवैध कटान में वही ठेकेदार शामिल है जिनके खिलाफ कई मुकदमे अब तक दर्ज हो चुके हैं, । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन ठेकेदारों पर पहले से ही अमरोहा नगर, थाना देहात, नौगांव सादात और डिडौली कोतवाली में चार-चार और पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद इसके, न तो कार्रवाई हुई और न ही किसी का ठेका रद्द किया गया। बताया ये भी जा रहा है कि दर्ज मुकदमों को सेटिंग करने बहुत ही आसानी से समाप्त कर दिया जाता है जिसकी वजह से लकड़ी माफियाओं के साथ साथ अवैध प्लाटिंग माफियाओं का कारोबार फल फूल रहा है, सूत्रों का दावा है कि इस बार भी रिपोर्ट में सिर्फ एक ठेकेदार का नाम शामिल किया गया, जबकि बाकी तीनों को बचाने की कोशिश की गई है। प्रशासन से सवाल है कि कई मुकदमों के बावजूद जब ऐसे ठेकेदार खुलेआम पेड़ काट रहे हैं, तो आखिर कानून कहां है, वन राज्य मंत्री एवं अमरोहा जनपद के प्रभारी मंत्री केपी मलिक की चेतावनी के बाद भी अवैध कटान खुलेआम जारी है जो सिस्टम की लाचारी और मिलीभगत को साफ साफ दर्शाता है
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Nov 08, 2025 11:14:25
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने एसआईआर को लेकर खुद संभाली कमान लोगों को बांटे बीएलओ के फॉर्म डीएम ने स्वयं बीएलओ टीम के साथ जनता के बीच पहुंचकर एसआईआर फॉर्म का वितरण किया और लोगों को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी। आमजन को समझाया गया कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हों, इसके लिए हर घर जाकर फॉर्म बांटा जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर गणना फॉर्म (इलेक्टोरल दस्तावेज) उपलब्ध करवा रहे हैं। नागरिकों से उनके नाम, पता एवं परिवार संबंधी विवरण लिया जा रहा है ताकि सूची त्रुटिरहित और अद्यतन रहे। नए वोटर्स, यानी 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम भी इस अभियान के दौरान जोड़े जा रहे हैं। वितरण के बाद बीएलओ फॉर्म वापस लेकर अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे और आवश्यक ऑनलाइन सत्यापन भी करेंगे जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि बीएलओ को सही व वास्तविक जानकारी प्रस्तुत करें, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो सके और कोई भी नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न रहे। अभियान के तहत लापता, मृत, स्थानांतरित अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं का चिन्हांकन भी किया जा रहा है कमालगंज थाना क्षेत्र से अभियान शुरू होने की सूचना है, जिसमें अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और जनता की उत्कृष्ट सहयोग देखने को मिला। फॉर्म वितरण के साथ यह जागरूकता भी फैलाई कि यह प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से पूर्ण होगी
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 08, 2025 11:13:54
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ଷ୍ଟାଡିୟମ୍ରେ ପାରାଦୀପ ଓ ଛତ୍ରପୁର ଟିମ୍ ମଧ୍ୟରେ ଏକ ବନ୍ଧୁତ୍ଵ ପୂର୍ଣ୍ଣ ମ୍ୟାଚ୍ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ଏହି ଅବସରରେ ପାରାଦୀପ ରେ ଏକ ନୂଆ ହକି ଷ୍ଟାଡିୟମ୍ ହେବ ବୋଲି ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପି ଏଲ ହାରାନାଦ ଘୋଷଣା କରିଛନ୍ତି। ସ୍ଥାନୀୟ ଅଞ୍ଚଳର ଯୁବକ ଯୁବତୀ ମାନଙ୍କୁ ହକି ଖେଳ ପ୍ରତି ଆକୃଷ୍ଟ କରିବା ସହିତ ଭାରତର ଜାତୀୟ ଖେଳ ହକିକୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହିତ କରିବା ପାଇଁ ପାରାଦ୍ଵୀପ ବନ୍ଦର ସମସ୍ତ ଚେଷ୍ଟା କରିବ ବୋଲି ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ପାରାଦ୍ଵୀପ ଗୋପବନ୍ଧୁ ଷ୍ଟାଡିୟମ ରେ ଆୟୋଜିତ ୧୦୦ ବର୍ଷ ହକି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଆନ୍ତର୍ଜାତିକ ଓଡ଼ିଆ ମହିଳା ହକି ଖେଳାଳୀ ନମିତା ଟପ,ଯୋଗଦେଇ ଥିଲେ। ପାରାଦ୍ଵୀପ ବନ୍ଦର ପକ୍ଷରୁ ସେମାନଙ୍କୁ ସମ୍ବର୍ଦ୍ଧିତ କରାଯାଇଥିଲା। ପରେ ସ୍ଥାନୀୟ ହକି ଖେଳାଳୀ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ଏକ ହକି ମ୍ୟାଚ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେଇଥିଲା। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ପାରାଦ୍ଵୀପ ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପି ଏଲ ହାରାନାଦ, ବନ୍ଦର ଚିଫ୍ ଇଞ୍ଜିନିୟର ହିମାଂଶୁ ରାୱତଙ୍କ ସମେତ ବନ୍ଦର ର ବହୁ ଅଧିକାରୀ o(g) ଗୋପବନ୍ଧୁ ଷ୍ଟାଡିୟମ ର ଅଧିକାରୀ ମାନେ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ.
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 08, 2025 11:13:29
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के विशेष सत्र न्यायालय ने ग्वालियर के 1900 किलो डोडाचूरा तस्करी केस में गवाही से बार-बार गैरहाजिर रहने वाले टीआई केपी यादव पर सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने इस संबंध में डीजीपी को पत्र भी भेजा है। पत्र के जरिए कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि टीआई को हर हाल में अगली सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर कराया जाए। यह मामला मोहना थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई का है, जहां 23-24 सितंबर 2022 की देर रात एक ट्रक पकड़ा गया था। ट्रक से 1900 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया था, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए NDPS एक्ट में FIR दर्ज की थी। मामले में चालान भी कोर्ट में पेश कर दिया गया। लेकिन इस मामले में न्याय कोई ठोस फैसला सुनाए, उसके बीच TI केपी यादव सुनवाई से गैर हाजिर रहना बड़ी परेशानी खड़ी कर रहा है, जबकि अधिकांश गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। कोर्ट ने TI केपी यादव को कोर्ट में बुलाने समन, जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट तक जारी किया था, लेकिन जब TI हाजिर नहीं हुए, तो ऐसे में कोर्ट ने मध्यप्रदेश DGP को पत्र भेजा है, जिसके जरिये DGP को आदेश दिए हैं कि अगली सुनवाई के दौरान TI को गवाही के लिए हाजिर कराया जाए।
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Nov 08, 2025 11:12:53
Banka, Bihar:बांका के बेलहर विधान सभा क्षेत्र के फूल्लीडूमर प्रखंड स्थित वाला देश इतहरी मैदान में चुनावी सभा करने पहुंचे मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव। हजारों की संख्या में समर्थक जुटे। जेडीयू प्रत्याशी मनोज यादव के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहेंगे। सभा के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार फिर बनेगी, जबकि कांग्रेस देश को सिर्फ गुमराह करती रही है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “राहुल पप्पू हैं, बिहार में चुनाव हो रहा है और वह हमारे प्रदेश में घूम रहे हैं।” पाकिस्तान पर चेतावनी देते हुए बोले कि “अगर पाकिस्तान ने फिर हरकत की, तो हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कभी सम्मान नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों के विकास के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। और जेडीयू प्रत्याशी मनोज यादव को भारी बहुमत से जीतने की अपील किए।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 08, 2025 11:12:38
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के ऐना तालाब के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय चालो भुइंया के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी छठ पर्व मनाने के लिए अपने मायके गई हुई थीं। इस दौरान चालो भुइंया घर पर अकेले रह रहे थे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने उनके घर के आंगन में शव देखा, जिसके बाद घटना की सूचना झरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारम्भिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि चालो भुइंया मिलनसार व्यक्ति थे और रोजाना मजदूरी का काम कर परिवार चलाते थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Nov 08, 2025 11:12:20
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ को करोड़ों की लागत का सौगात मिला है... पाकुड़ विधानसभा की कांग्रेस विधायक निसात आलम ने करोड़ों रूपये की लागत की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है... विधायक ने लगभग 6 करोड़ की लागत से बने नव निर्मित BDO, CO और क्रमियों के लिए बने भवन का उद्घाटन किया... साथ ही करोड़ों की लागत का सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है... कुल 28 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है... इस अवसर पर प्रखंड परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है... कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया गया है... इस अवसर पर चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए, और कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया है...
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Nov 08, 2025 11:12:03
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले में आज स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती हुई एक तस्वीर नें सभी को चौंका कर रख दिया है. यहाँ सदर अस्पताल में इलाजरत घायल मरीज से न सिर्फ सदर अस्पताल में कार्य करने वाली नर्स ने व्हील चेयर छीन लिया, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार भी की गयी. इसके बाद मजबूरन मरीज के परिजन घायल को ठेले पर बैठाकर अस्पताल से निकले. बताया गया की शहरी क्षेत्र के बक्सीडीह रोड़ ( झींझरी मुहल्ला ) निवासी सुनील राम नामक व्यक्ति पिछले दिनों सड़क दुर्घटना के बाद घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब जब सुनील की बाय पास सर्जरी कराने के लिए मरीज को अपना आधार कार्ड अपडेट कराना था तो सुनील के परिजन ने सदर अस्पताल की नर्स से व्हिल चेयर की मांग की. जिसके बाद नर्स भड़क गयी मरीज के परिजनों को कहा जैसे ले जाना है ले जाओ. यहाँ कुछ नहीं मिलेगा. इसके बाद मजबूरन सुनील के परिजन उसे ठेले पर बैठाकर अस्पताल से निकले. इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं की नजर मरीज पर पड़ गयी जिसके बाद अभाविप के कार्यकर्ताओ नें इसका पुरजोर विरोध किया. अब इस घटना के बाद लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश का माहौल है.
0
comment0
Report
Nov 08, 2025 11:11:26
0
comment0
Report
NPNishit Pancholi
Nov 08, 2025 11:11:05
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 08, 2025 11:10:29
Jaipur, Rajasthan:बून्दी तीन दिवसीय बूंदी उत्सव के पहले दिन पुलिस परेड ग्राउंड पहुंची शोभायात्रा के समापन के पश्चात जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए पारंपरिक खेलों का रोमांच इसके बाद, पुलिस परेड ग्राउंड पर सुबह से पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का रोमांच शुरू हुआ। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित रस्सा-कस्सी, मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांधना और पणिहारी दौड़ जैसे खेलों में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साह से भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। इस दौरान जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राम किशोर मीणा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा एवं पूर्व राजपरिवार के वंशवर्धन सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top