Back
बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर हंगामा, सम्राट चौधरी बजट मांगते रहे
RZRajnish zee
Feb 20, 2026 12:06:47
Patna, Bihar
BIHAR VIDHANSABHA- RAJNISH-
*बिहार विधानसभा की कार्यवाही*
बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने रखा प्रस्ताव
गृह विभाग के संबंध में31 मार्च 2027 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए 20132,86,69,000 रुपए की राशि की मांग
कमरुल होदा,अख्तरुल ईमान और सतीश कुमार सिंह यादव ने रखा 10 रुपए का कटौती प्रस्ताव
गृह विभाग के बजट मांग और विपक्ष के कटौती प्रस्ताव को लेकर सदन में बाद विवाद चर्चा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले हाफ में कुछ देर के लिए सदन में आए थे
लेकिन गृह विभाग के बजट के समय सदन में नहीं हैं उपस्थित
विजय चौधरी ने कहा विपक्ष के नेता कानून व्यवस्था पर ही सबसे अधिक बयान देते हैं
लेकिन जब सबसे उपयुक्त मौका है सदन में अपनी बात रखने का तो मुख्य विपक्षी दल की तरफ से कटौती प्रस्ताव नहीं लाया गया है
ऐसी पार्टी के विधायक ने कटौती प्रस्ताव लाया है जिनके एकमात्र सदस्य हैं
विजय चौधरी ने जब बसपा विधायक से पूछा किस पार्टी से हैं तो सतीश यादव ने अपने पार्टी का नाम तक ठीक से नहीं बता पाए
बीजेपी के मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार में कानून का राज है अब अपराधियों को मंत्री के यहां शरण नहीं मिलता है
अपराधियों का स्थान जेल में है नहीं तो फिर जय श्री राम
जब मिथिलेश तिवारी सदन में पक्ष रख रख रहे थे उसी समय आईआईपी के इंद्रजीत गुप्ता उनके आगे से चले गए इस पर कई सदस्यों में आपत्ति जाताया और माफी मांगने के लिए कहा विधानसभा अध्यक्ष ने भी कहा कि आगे से ध्यान रखिए
इंद्रजीत गुप्ता ने इसके लिए माफी मांग ली
मिथिलेश तिवारी ने चुटकी ली कि इंद्रजीत गुप्ता कंफ्यूजन में है इन्हें पता ही नहीं चल रहा है कि सत्ता में है कि विपक्ष में
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार कलंकित हुआ तो एक मुख्यमंत्री की बेटी की शादी में हुआ जब सोफा उठा कर लाया गया गाड़ियों को उठाकर लाया गया
इस पर आरजेडी सदस्यों ने जताया विरोध
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी का नाम नहीं लिया है उन्होंने
आरजेडी विधायकों ने कहा कि बीजेपी के विधायक गलत बोल रहे हैं
इस पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आप शपथ लेकर बोल सकते हैं कि गलत बोल रहे हैं
आईपी गुप्ता सदन में रोकर रखा अपना पक्ष गृह विभाग के बजट मांग बाद विवाद पर कटौती प्रस्ताव के पक्ष के बोलने उठे आईपी गुप्ता ने रो रो कर बताया विधि व्यवस्था का हाल और एक अतिपिछड़ी जाति के लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की बात कहते हुए इंसाफ।की मांग की
सदन में डीजीपी उपस्थित,कहा सब जगह आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
सड़ने गृह मंत्री से लगाई रो रो कर गुहार की न्याय दिलवाइए
गृह विभाग बजट मांग बाद विवाद के बाद सरकार का उत्तर
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रख रहे हैं बात
कहा नेता प्रतिपक्ष के पिता लालू प्रसाद को अच्छे से जानते हैं
बिहार की जनता सबकुछ जानती है
बिहार पुलिस लगातार काम।कर रही है
कोई अपराधी बच नहीं सकता
लालू प्रसाद के शासन।में सुशासन नहीं था
सत्ता के द्वारा सुशासन स्थापित नहीं हो पा रहा था उनके समय में
लगातार काम चल रहा है,डीजीपी यहां बैठे हैं कोई हस्तक्षेप नहीं है
बिहार पुलिस चींटी नहीं मारता कहते हैं और जब कार्रवाई होती है तो बीमार हो जाते है हाथी भी पूरी तरह से बीमार हो जाता है
नाम लिए बिना सम्राट चौधरी ने पप्पू यादव पर साधा निशाना
राबड़ी देवी ने कहा कि मंत्री का बेटा अपराध में शामिल है
आप नाम बताइए कार्रवाई होगी,यही सुशासन है
सात निश्चय पार्ट 3 में ऐसी व्यवस्था बनाने पर जोर है उद्योग पर
इसके साथ सुशासन मजबूती से जारी रखना है
अब प्रमंडल से लेकर जिला स्तर तक लगातार कार्रवाई हो रही है,जनता दरबार लगाने का आदेश दिया गया है
सबको कहा गया है दो दिन जनता दरबार लगाना है,जनता के बीच जा रहे हैं कि नहीं,मामले का निष्पादन हो रहा है कि नहीं सब देखा जा रहा है
आज कार्बन कॉपी वाली सीआईडी नहीं है
योजनाबद्ध तरीके से सब काम हो रहा है
AI के जरिए जनता को सुविधा देंगे
आरजेडी के रणविजय साहू ने टोका कि बिना पैसे का एफआईआर नहीं होता है
सम्राट चौधरी अपनी बार जारी रखते हुए कहा कि जितने भी आवेदन आए सबपर कार्रवाई हो रही है
आलोक मेहता ने टोका कहा कि एफआईआर नहीं होता
आलोक मेहता ने टोका टाकी के बाद सदन का बहिष्कार किया
विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया
सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग सही बात नहीं सुनेंगे
बिंदुवार बात नहीं रखेंगे न सुनेंगे
सेंट्रलाइज मोनिटरिंग सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा
जिला में 968 थाने को ऑनलाइन जोड़ा गया है
आगे विशेष तौर पर पुलिस को मजबूत बनाया जा रहा है
साइबर क्राइम के मामले में जितना मामला आया उसमें 54 फीसदी का रकम होल्ड कराकर उसे वापस दिया गया
साइबर अपराध के बाद सोशल।मीडिया को भी मॉनिटरिंग करने का काम किया जा रहा है
1200 से अधिक जवान को प्रोत्साहित किया गया है इसके लिए
फॉरेंसिक जांच सभी जिलों में किया जाएगा,अब गाड़ी पर भी फॉरेंसिक सुविधा भेजी जा रही है मौके पर
2722 कारतूस,डेटोनेटर बरामद किया गया है,अब बिहार में कोई भी नक्सल नहीं बचा है,पूरी तरह से नक्सल उग्रवादी से बिहार मुक्त हो गया इसकी घोषणा सदन से करते है
बिहार में उद्योग सुरक्षा के लिए अलग से फोर्स गठन दो बटालियन किया जा रहा है
गृह रक्षकों और सैप के जवानों की भी भर्ती होनी है
गृह विभाग अगले वित्तीय वर्ष में 60 हजार लोगों को नौकरी देगी
राष्ट्रीय जनता दल का पूरा हुकूमत ही जेल से चलता था
हमलोग लगातार जेल में छापेमारी कर रहे है
अब कौन आया,कौन गया इसकी मॉनिटरिंग की का रही है
1256 बंदियों को मैट्रिक की परीक्षा दिलाई गई वैसे ही 12 वी की परीक्षा दिलाया गया
जेल अब ऐसे पहाड़ पर बनाया जाएगा जहां मोबाइल टावर काम ही नहीं करेगा
सिर्फ आने और जाने का रास्ता होगा
फिरौती के लिए अपहरण के मामले में देश में सबसे निचले पायदान पर बिहार है
डकैती के मामले में बिहार सबसे नीचे से तीसरे स्थान पर है
आरजेडी के लोग सुबह सुबह ट्वीट कर देते हैं,जानकारी तो लेनी चाहिए
यौन उत्पीड़न के मामले में हम 35 वे स्थान पर खड़े है
बच्चों के साथ दुष्कर्म में 32 वे स्थान पर है
11 वे स्थान पर है हत्या के मामले में जबकि पूरे नॉर्थ ईस्ट को मिल दे तब भी जनसंख्या हमारा ज्यादा है
नीट मामले में एक छात्रा के साथ जो घटना घटी,इसमें त्वरित कार्रवाई किया गया,जब मामला नहीं सुलझा तो तुरंत सीबीआई को सौंपा गया
कुछ नई चीज करने वाले हैं
पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बधाई जाएगी
पुलिस दीदी के तौर पर महिला पुलिस गठन किया जाएगा जिन्हें स्कूल कॉलेज के पास लगाया जाएगा
सभी पुलिस लाइन में जीविका दीदी के जरिए खाना उपलब्ध कराया जा रहा है,सभी 40 पुलिस लाइन में अब इन्हें काम सौंपा जाएगा
पुलिस वालो के बच्चे को पढ़ाई के।लिए भटकने की जरूरत नहीं है,सभी पुलिस लाई। में स्कूल खोले जाएंगे
सम्राट चौधरी के कटौती प्रस्ताव वापस लेने के अनुरोध किया
वापस नहीं लेने की स्थिति में मतदान के जरिए इसे ध्वनिमत से स्वीकृत कराया गया
बिहार विधानसभा की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajkumar Singh
FollowFeb 20, 2026 13:54:240
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 20, 2026 13:54:080
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 20, 2026 13:53:450
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 13:53:320
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 20, 2026 13:53:09Noida, Uttar Pradesh:विकास चिकारा, यूथ कांग्रेस के सचिव की बाईट, इसको भी हिरासत में लिया हुआ है।
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 20, 2026 13:53:010
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 20, 2026 13:52:430
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 20, 2026 13:52:250
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 20, 2026 13:52:110
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 20, 2026 13:51:410
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 20, 2026 13:51:220
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 20, 2026 13:50:300
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 20, 2026 13:50:220
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 20, 2026 13:50:060
Report