Back
पटना समेत चार शहरों में एडिटिव AI कैमरे से ट्रैफिक नियम और सिग्नल नियंत्रण
SKSunny Kumar
Feb 26, 2026 04:17:03
Patna, Bihar
पटना
राज्य की चारों स्मार्ट सिटी—पटना, बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर—में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एडिपटिव एआई कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ेंगे, बल्कि सिग्नल को भी कंट्रोल करेंगे। बेंगलुरु, अहमदाबाद, नोएडा, दिल्ली, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और गुरुग्राम समेत कई अन्य बड़े शहरों में ये कैमरे पहले से लगे हैं। इनके बेहतर परिणाम आने के बाद बिहार में भी इन्हें लगाने का निर्णय लिया गया है। पटना में 28 स्थानों पर ये कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे। यह कैमरा वहीं के ट्रैफिक वॉल्यूम के अनुसार सिग्नल देगा। किसी चौराहे पर एक ओर वाहन कम होंगे तो पहले से तय समय के बजाय सिग्नल बदल जाएगा, यानी ज्यादा ट्रैफिक वाली लेन को पहले ग्रीन सिग्नल मिलेगा। इससे चौराहों पर जाम की स्थिति कम होगी और वाहनों को ज्यादा देर तक रुकना नहीं पड़ेगा। पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेजा गया है। परिवहन विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ेगा, सिग्नल को भी कंट्रोल करेगा एडिटिव एआई कैमरे पारंपरिक सीसीटीवी कैमरों से काफी अलग हैं। ये सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं करते, बल्कि रियल टाइम में ट्रैफिक स्थिति का विश्लेषण करते हैं और नियम तोड़ने वालों को ऑटोमैटिक चालान जारी करते हैं। ये कैमरे 14 तरह की गड़बड़ियाँ को पकड़ेंगे, जिनमें शामिल हैं: सीट बेल्ट न लगाना ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग गलत दिशा में गाड़ी चलाना रेड सिग्नल जंप करना वाहनों की संख्या के आधार पर सिग्नल का समय स्वतः बदलता रहेगा। रियल टाइम डिटेक्शन ट्रैफिक फ्लो ऑप्टिमाइजेशन ई-चालान और पारदर्शिता कर्मयोग में सुधार हादसे 25 प्रतिशत तक कम होंगे जुर्माना वसूली 50% तक बढ़ेगी पटना में डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर, कोतवाली थाना, गांधी मैदान गेट नंबर 10, एग्जीबिशन रोड, गोलघर तिराहा, हाईकोर्ट मोड़, डाक बंगला, गर्दनीबाग पुल, गोविंद मित्रा रोड, राजापुल, सगुना मोड़, तपस्या मोड़, बेली रोड, रेशमपुर मोड़, दीघा–आशियाना, भट्टाचार्य मोड़, अशोक राजपथ, अनीसाबाद गोलंबर, बहादुरपुर, कंकड़बाग कॉलोनी, बुद्धा कॉलोनी, चित्रगुप्त नगर, इंदिरानगर, जेपी गोलंबर, आर्यभट्ट मोड़, धनुकी मोड़। ट्रैफिक में सुधार होगा, हादसों में कमी आएगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowFeb 26, 2026 05:33:070
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 26, 2026 05:32:060
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 26, 2026 05:31:550
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 26, 2026 05:31:340
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 26, 2026 05:31:230
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 26, 2026 05:31:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 05:30:550
Report
0
Report
0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 26, 2026 05:17:490
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 26, 2026 05:17:370
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 26, 2026 05:17:220
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 05:17:02108
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 26, 2026 05:16:490
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 26, 2026 05:15:330
Report