Back
मधेपुरा दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल सश्रम कारावास
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 26, 2026 05:17:22
Madhepura, Bihar
मधेपुरा में चार साल पुराने दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट ने एक दोषी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
दरअसल, यह मामला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 11 फरवरी 2023 की शाम करीब 5.30 बजे पीड़िता अपनी छोटी बहन और अन्य बच्चों के साथ गांव के ही मिडिल स्कूल के पास खेल रही थी。
इसी दौरान गांव का ही रहने वाला 60 वर्षीय दिनेश यादव उर्फ दीनाभद्री यादव वहां पहुंचा। आरोपी ने मासूम को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची स्कूल के पीछे बेसुध और मरणासन्न स्थिति में पड़ी मिली。
होश में आने पर मासूम बच्ची ने अपनी मां को बताया कि दीनाभद्री बाबा ने उसके साथ गलत काम किया है। इतना ही नहीं, अपनी करतूत को छिपाने के लिए आरोपी ने बच्ची को 10 रुपये देकर चुप रहने और किसी को न बताने का लालच भी दिया था। बच्ची इस घटना के बाद बेहोश हो गई थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची का इलाज कराया, जिसके बाद मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई。
अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस गवाह और वैज्ञानिक साक्ष्य पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का बारीकी से अवलोकन करने के बाद एडीजे-6 अमित कुमार पांडेय की अदालत ने दिनेश यादव को दोषी करार दिया। स्पेशल पीपी विजय कुमार मेहता ने बताया कि अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि बच्चों के खिलाफ होने वाले ऐसे जघन्य अपराध समाज के लिए कलंक हैं। इसमें किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जा सकती।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 06:35:03Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने DBT से नंदा गौरा योजना लाभार्थियों को फंड जारी किया
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 26, 2026 06:34:440
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 26, 2026 06:34:320
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 26, 2026 06:34:170
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 26, 2026 06:33:280
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 26, 2026 06:33:030
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 26, 2026 06:32:480
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 26, 2026 06:32:330
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 26, 2026 06:32:140
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 26, 2026 06:32:010
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 26, 2026 06:31:510
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 26, 2026 06:31:240
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 26, 2026 06:21:210
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 26, 2026 06:21:090
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 26, 2026 06:21:01Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान
सदन के अब तक की कार्यवाही पर बोले
सरकार मंत्री सदन के अंदर केवल आंकड़े गिनाते है
जमीनी पर hाकिगत कुछ और है
आंकड़े गिनाने की वजह जमीन पर काम करें
0
Report