Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jind126102

जींद के चमेला कॉलोनी में ड्रोन से नशा नेटवर्क पर भारी कार्रवाई

G1GULSHAN 1
Feb 26, 2026 05:17:37
Jind, Haryana
जींद में ‘ऑपरेशन बाज’! चमेला कॉलोनी पर ड्रोन का शिकंजा, नशा तस्करों में हड़कंप आसमान से निगरानी, पुलिस का हाईटेक वार लोकेशन: नरवाना, रिपोर्ट: गुलशन चावला एंकर हरियाणा के जींद जिले में नशे के खिलाफ अब जंग जमीन से नहीं, बल्कि आसमान से लड़ी जा रही है। नरवाना क्षेत्र की चर्चित चमेला कॉलोनी में पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत हाईटेक ड्रोन सर्वे कर बड़ा एक्शन लिया है। एसपी कुलदीप सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। वीओ – 1 दिल्ली के नोएडा से पहुंची क्वीक पे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की टीम ने ‘सयनाह (बाज)’ नाम के अत्याधुनिक ड्रोन को उड़ाकर करीब सवा घंटे तक पूरे इलाके की बारीकी से निगरानी की। 100 से 300 मीटर की ऊंचाई से साफ फुटेज लेने में सक्षम यह ड्रोन दिन और रात दोनों समय काम कर सकता है। गलियों से लेकर मकानों की छतों तक हर गतिविधि कैमर में कैद की गई। वीओ – 2 पुलिस के मुताबिक चमेला कॉलोनी में लंबे समय से नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। 27 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई बार रेड और गिरफ्तारी के बावजूद नेटवर्क पूरी तरह खत्म नहीं हो सका। अब ड्रोन तकनीक के जरिए जड़ों तक पहुंचने की तैयारी है। वीओ – 3 स्थानीय लोगों में भी भारी रोष है। उनका कहना है कि नशे के कारण इलाके का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों का भविष्य दांव पर है। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेग बाइट – डीएसपी कमलदीप राणा “चमेला कॉलोनी में लंबे समय से नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस द्वारा लगातार रेड की कार्रवाई की गई है और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अब ड्रोन सर्वे के माध्यम से पूरे क्षेत्र की मॉनिटरिंग की जा रही है। 27 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अवैध निर्माणों की भी जांच की जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र से नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाए।” ड्रग तस्करों पर अब आसमान से नजर रखी जा रही है। सवाल यह है कि क्या ‘ऑपरेशन बाज’ से चमेला कॉलोनी में नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगेगी? ग Gulshan Chavla, Narwana, Jiind पैकेज
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar
Feb 26, 2026 06:34:32
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 26, 2026 06:34:17
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में भूकंप और आग जैसी संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा राज्य स्तरीय म MOCK ड्रिल का आयोजन किया गया। सबसे पहले बेगूसराय के सदर अस्पताल में भूकंप और आग जैसे घटनाओं को लेकर म MOCK ड्रिल किया गया।इस दौरान काफी देर तक सदर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। आपदा प्रबंधन विभाग के बैनर तले आयोजित इस व्यापक अभ्यास में जिले के छह प्रमुख स्थानों पर एक साथ रेस्क्यू और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सुबह आठ बजे म MOCK ड्रिल शुरू करने का समय निर्धारित था। अधिकांश स्थानों पर तय समय पर अभ्यास प्रारम्भ हुआ।हालांकि कुछ जगहों पर हल्की देरी भी देखी गई। आपदा की वास्तविक स्थिति का आभास कराने के लिए सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया। सायरन की आवाज सुनते ही संबंधित विभागों की टीमों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।यह म MOCK ड्रिल सदर अस्पताल, अनुमंडल परिसर (बेगूसराय सदर), बी.पी. इंटर स्कूल, रिलायंस स्मार्ट बाजार, गांधी स्टेडियम तथा रेस्क्यू एवं कंट्रोल सेंटर सहित कुल छह स्थानों पर आयोजित की गई।सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और जरूरत पड़ने पर रेफर करने की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया।इस दौरान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा, डीपीएम मोहम्मद नसीम रज़ी, डॉ.अखिलेश, डॉ. नीलकमल, अस्पताल प्रबंधक पंकज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आपातकालीन व्यवस्थाओं की तैयारी का आकलन किया।अभ्यास में सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा, एनसीसी तथा अन्य आपदा कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रेस्क्यू टीमों ने क्षतिग्रस्त भवनों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, स्ट्रेचर के माध्यम से घायलों को राहत स्थल तक पहुंचाने और कंट्रोल सेंटर के साथ समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।शहर के गांधी स्टेडियम में राहत शिविर का निर्माण किया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस सेवा, सुरक्षा व्यवस्था, महिला एवं बाल सहायता केंद्र, अस्थायी आवास (शेल्टर), भोजन और पेयजल की व्यवस्था तथा राहत सामग्री वितरण का अभ्यास किया गया।जिला प्रशासन के अनुसार, इस प्रकार की म MOCK ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना और आम नागरिकों को जागरूक बनाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके। बाइट, डॉ अशोक कुमार सिविल सर्जन बेगूसराय बाइट डॉ गोपाल मिश्रा।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Feb 26, 2026 06:33:28
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई किया गया है...बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने के दौरान असामाजिक तत्वों व बालू माफियाओं ने डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी की टीम पर हमला कर दिया...माफियाओं ने डीटीओ के निजी अंगरक्षक व चालक के साथ मारपीट की और जबरन बालू लदे एक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए...हालांकि डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी बाल बाल बच गए...फिर पुलिस लाइन के पुलिस कर्मियों की सक्रियता से दो माफिया गिरफ्तार भी हुए हैं...नगर थाना की पुलिस को सुपुर्द किया गया है...गिरफतार माफियाओं का नाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी दिलवर हुसैन और अबदुल आहद के रूप में हुआ है...जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने लिखित आवेदन देकर नगर थाना में कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया है...पुलिस गिरफ्तार दोनों युवक को जेल भेज दिया गया है...
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 26, 2026 06:32:48
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 26, 2026 06:32:33
Jalore, Rajasthan:जालोर में प्रेम-प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज के बाद बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे युवक-युवती के समर्थन और विरोध में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मुख्य गेट पर करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार जालोर निवासी युवक-युवती ने 25 फरवरी को दिन में कोर्ट मैरिज की थी। संभावित विवाद को देखते हुए दोनों शाम को एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान परिजनों के बीच समझाइश का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। शाम होते-होते कचहरी परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई के बाद प्रेमी युगल को सुरक्षा के साथ घर छोड़ने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही पुलिस वाहन कलेक्ट्रेट मुख्य गेट से बाहर निकला, लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस वाहन को वापस एसपी कार्यालय लाया गया। बाद में अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ देर रात दोनों को सुरक्षित घर पहुंचाया गया। सुचना पर कोतवाली थाना SHO रामेश्वर लाल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझाकर हटाया और कानून व्यवस्था बनाए रखी।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 26, 2026 06:31:51
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले के देवा स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर होने वाली विश्वप्रसिद्ध होली पूरी दुनिया में 'जो रब है वही राम' और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल मानी जाती है इस बार बड़े संकट के दौर से गुजर रही है। पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से दरगाह की चौखट पर गुलाल उड़ाकर कौमी एकता का पैगाम देने वाली आयोजन समिति ने इस वर्ष होली का जुलूस निकालने और उसकी जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया है। इस संबंध में आयोजकों ने जिलाधिकारी बाराबंकी को एक औपचारिक पत्र लिखकर अवगत कराया है कि वर्ष 2026 में उनकी ओर से होली का कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। इस सूचना के बाद क्षेत्र में कौमी एकता के इस ऐतिहासिक आयोजन के स्वरूप को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और चिंताएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक देवा शरीफ की इस सुप्रसिद्ध होली के माध्यम से पूरे हिंदुस्तान में मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया जाता रहा है। दशकों से इस परंपरा को संजोने वाली समिति ने इस बार प्रशासन को अपनी असमर्थता जताते हुए आधिकारिक तौर पर पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि आयोजन से पीछे हटने के फैसले पर सफाई देते हुए समिति के अध्यक्ष शहजादी आलम ने कहा कि परंपरा बंद नहीं होगी बल्कि उनका उद्देश्य नई पीढ़ी को आगे लाना है। उन्होंने बताया कि करीब 40 वर्षों से वह निरंतर इस आयोजन को भव्य रूप देते आ रहे हैं और उन्होंने ही हानिकारक रंगों की जगह गुलाल और गुलाब के फूलों से होली खेलने की शुरुआत की थी। अब वह चाहते हैं कि नई ऊर्जा के साथ युवा पीढ़ी इस जिम्मेदारी को संभाले और भाईचारे के इस पैगाम को आगे बढ़ाए। Haji Waris Ali Shah की दरगाह पर होने वाली यह होली केवल एक त्योहार नहीं बल्कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का सबसे बड़ा प्रतीक है जहां मजार के सायें में हिंदू और मुसलमान एक साथ मिलकर गुलाल उड़ाते हैं। आयोजकों द्वारा अचानक जिम्मेदारी से हाथ खींच लेने के बाद अब यह विरासत सहेजने का भार स्थानीय प्रशासन और देवा कस्बे के निवासियों के कंधों पर आ गया है। समिति का मानना है कि हर कस्बा वासी का यह फर्ज है कि वे इस सैंकड़ो साल पुरानी परंपरा को नई ऊर्जा के साथ आयोजित करें। फिलहाल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दी गई इस लिखित सूचना के बाद प्रशासन इस मंथन में जुट गया है कि बिना पुराने आयोजकों के इस संवेदनशील और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से कैसे संपन्न कराया जाए।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 26, 2026 06:31:24
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद है जहां चोरो ने भिलाई सेक्टर 6 के प्रसिद्ध साईं मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखो ले समान पर हाथ साफ कर दिया इतना ही नही अज्ञात चोरों ने मंदिर के गार्ड के साथ जमकर मारपीट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया आरोपी कटर मशीन से सभी ताले को काटकर मंदिर से साईं बाबा का चांदी का 2 किलो वजनी छत्र और अन्य सामग्री और नगदी चोरी कर फरार हो गए चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर भिलाई कोतवाली पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची तो वही जांच पड़ताल की जा रही है. दरअसल सुबह 5:00 बजे जब साईं मंदिर के पंडित जी मंदिर में आरती करने पहुंचे तो मंदिर के सभी ताले टूटे हुए थे इसके बाद पंडित जी ने इसकी सूचना मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्ट को दी ट्रस्टियो ने भिलाई कोतवाली पुलिस को जानकारी दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची मंदिर के चारों तरफ जांच पड़ताल करते हुए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए लेकिन आरोपी इतने शातिर है कि वे डीवीआर बॉक्स निकालकर साथ ले गए कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे में मंदिर तालों को कटर से काटते चार आरोपी नजर आ रहे हैं वहीं गार्ड का प्राथमिक उपचार के बाद अब उसका बयान दर्ज किया जा रहा है मंदिर के आसपास की बस्तियों में भी पूछताछ की जा रही है लेकिन सेक्टर 6 जैसे भीड़भाड़ और आवाजाही वाले इलाके में प्रसिद्ध मंदिर से चोरी होने पर पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी कई सवाल खड़े हो रहें हैं पुलिस प्रवक्ता सीएसपी सत्यप्रकास तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपियो की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जायगा.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top