Back
जमुई नक्सल विरोधी अभियान में फरार नक्सली सुरेश बरनवाल गिरफ्तार
ANAbhishek Nirla
Dec 30, 2025 15:40:00
Jamui, Bihar
जमुई:नक्सल विरोधी अभियान में जमुई पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वर्ष 2020 में झाझा थाना क्षेत्र के मानिकथान जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ छिपाकर रखने के मामले में फरार चल रहे नामजद नक्सली सुरेश बरनवाल को चंद्रमंडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झाझा थाना कांड संख्या 357/20 का वांछित अभियुक्त अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सली चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के ठाढ़ी विसोदह गांव का मूल निवासी है और पिछले चार वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था।एसडीपीओ ने बताया कि घटना 12 अक्टूबर 2020 की है, जब नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी विध्वंसक घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और एसटीएफ ने मानिकथान के जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान जंगल में एक गड्ढे के अंदर छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 नक्सलियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें सुरेश बरनवाल भी मुख्य अभियुक्तों में शामिल था।इस सफल गिरफ्तारी अभियान में झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार, चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार और अवर निरीक्षक नंदन कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SNSWATI NAIK
FollowDec 30, 2025 17:21:360
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 30, 2025 17:20:150
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowDec 30, 2025 17:20:010
Report
STSharad Tak
FollowDec 30, 2025 17:19:460
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 30, 2025 17:19:110
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 30, 2025 17:18:520
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 30, 2025 17:18:070
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 30, 2025 17:17:370
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 30, 2025 17:16:340
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowDec 30, 2025 17:16:170
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 30, 2025 17:15:430
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 30, 2025 17:15:150
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 30, 2025 17:14:480
Report