Back
म Mount आबू: नव वर्ष पर ठंडी हवाओं में पर्यटन रौनक, बुकिंग पूरी
STSharad Tak
Dec 30, 2025 17:19:46
Sirohi, Rajasthan
एंकर : अंग्रेजी नव वर्ष की दहलीज पर देशभर में जश्न का माहौल है। वर्ष 2025 को विदाई देने और नए साल के स्वागत को लेकर सैलानियों की पसंदीदा जगहों पर रौनक बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू भी सर्द मौसम के बीच उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं, ऐसे में माउंट आबू की तैयारियां, सैलानियों की भीड़ और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर हमारी यह खास रिपोर्ट।
वीओ : माउंट आबू में सैलानियों को यहां का ठंडा और सुहावना मौसम उन्हें अपनी ओर खींच रहा है। पहाड़ों की ठंडी हवा और शांत वातावरण ने पर्यटकों को खासा प्रभावित किया है। कई सैलानी सिर्फ एक दिन के भ्रमण के उद्देश्य से यहां पहुंचे थे, लेकिन माउंट आबू के मौसम और खुशनुमा माहौल को देखकर उन्होंने अपना प्रवास बढ़ाकर दो से तीन दिन करने का फैसला कर लिया है। सैलानियों के अनुसार, सर्दी के इस मौसम में माउंट आबू नव वर्ष मनाने के लिए सबसे बेहतरीन स्थान बन गया है।
बाइट - सैलानी – सूरत, गुजरात
बाइट - सैलानी – मुंबई, महाराष्ट्र
वीओ : क्रिसमस से ही माउंट आबू में सैलानियों की लगातार आमद बनी हुई है। हालात यह हैं कि शहर के लगभग सभी होटल पहले से ही पूरी तरह भर चुके हैं। पीजी गेस्ट हाउस और अन्य आवासीय क्षेत्रों में भी पर्यटकों का ठहराव बढ़ गया है। इसी बीच प्रशासन की ओर से सैलानियों से अपील की जा रही है कि बिना पूर्व बुकिंग के माउंट आबू आने से बचें। खासकर इसलिए, क्योंकि यहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है और सुबह व शाम के समय कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है।
बाइट - दलपत सिंह, थानाधिकारी, माउंट आबू
वीओ : शरद महोत्सव के चलते माउंट आबू में उत्सव का माहौल लगातार और रंगीन होता जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सजी हुई रोशनी और संगीत की मधुर धुनों ने हिल स्टेशन को जश्न के रंग में रंग दिया है। देश-विदेश से आए सैलानी इन आयोजनों का आनंद लेते हुए नव वर्ष के स्वागत को यादगार बनाने में जुटे हैं। पर्यटन गतिविधियों में आई तेजी से स्थानीय कारोबार भी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है, जिससे पूरे माउंट आबू में उल्लास और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
बाइट - सैलानी – अहमदाबाद, गुजरात
वीओ - माउंट आबू नव वर्ष के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है, वहीं प्रशासन सैलानियों से सतर्कता और पूर्व तैयारी की अपील कर रहा है। पूरी तैयारी के साथ यहां पहुंचकर सैलानी नए साल का जश्न सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं। आने वाला नया वर्ष सभी के जीवन में खुशहाली, सुख और शांति लेकर आए—जी राजस्थान की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को अंग्रेजी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 30, 2025 18:47:150
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 30, 2025 18:46:490
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 30, 2025 18:45:130
Report
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 30, 2025 18:32:190
Report
SASARWAR ALI
FollowDec 30, 2025 18:31:300
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 30, 2025 18:31:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 30, 2025 18:30:440
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 30, 2025 18:30:120
Report
SASARWAR ALI
FollowDec 30, 2025 18:18:100
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowDec 30, 2025 18:17:49Darjeeling, West Bengal:Rainfall in Rohini area 10 km down from Kurseong. By which the temperature dropped around 6 degree in Kurseong
0
Report
PDPradyut Das
FollowDec 30, 2025 18:17:350
Report
NHNantu Hazra
FollowDec 30, 2025 18:15:470
Report