Back
NH-27 पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
MKMUKESH KUMAR
Jan 07, 2026 04:06:26
Darbhanga, Bihar
बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध तस्करी के प्रयास लगातार जारी हैं. इसी क्रम में सिमरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-27 पर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने ट्रक से लगभग 55 लाख रुपये मूल्य की 234 कार्टून और करीब 5500 लीटर शराब जब्त की है. इस दौरान ट्रक के चालक और उप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे पर ट्रक को रोका गया. तलाशी के दौरान पता चला कि ट्रक में ऊपर खाद की बोरियां लदी थीं, जबकि उनके नीचे तहखाना बनाकर शराब छुपाई गई थी. पूछताछ में चालक उप चालक ने बताया कि शराब जम्मू-कश्मीर से लाई जा रही थी और इसका गंतव्य मधुबनी जिले का फुलपरास क्षेत्र था. सिमरी थाना पुलिस ने पूरी खेप जब्त कर ली है और गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुँचने के लिए छापेमारी अभियान भी चला रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:32:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:31:380
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 17, 2026 16:31:280
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 17, 2026 16:31:060
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 17, 2026 16:30:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:30:300
Report
857
Report
734
Report
876
Report
847
Report
732
Report
कासिमाबाद में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की बंपर भर्ती,23 मार्च से लगेगा रोजगार शिविर-डिप्टी कमांडेट
670
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 17, 2026 16:17:20757
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:17:03925
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 17, 2026 16:16:35848
Report