460001
बैतूल में सड़क गड्ढों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में सियासत, कांग्रेस ने शुरू किया आंदोलन
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल शहर की सड़कों पर गड्ढों से आम जनता परेशान है। गड्ढों के कारण एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ गई हैं और वाहनों में टूटफूट से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते सड़कों के सुधार और निर्माण का काम रुका हुआ है। इस मुद्दे पर बैतूल जिला कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने गड्ढों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया और पहले चरण में शहर की सड़कों में बीजेपी के झंडे गाड़कर विरोध जताया, BJP को सड़कों की बदहाली का जिम्मेदार ठहराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा में डॉ इलामरन की अगुवाई में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा में डॉ. इलामारन के निर्देशन में नशे के कारोबार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने की कार्रवाई, कोतवाली नगर पुलिस ने 1 किलो 50 ग्राम गांजे के साथ एक शातिर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शातिर तस्कर के कब्जे से 1 किलों 50 ग्राम अवैध गांजा किया बरामद, चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा सोनू, शातिर गांजा तस्कर सोनू एटा का रहने वाला है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल, पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज.0
0
Report
किशोर कुमार जैसा कलाकार आज तक नहीं मिला, सुदेश भोसले ने कहा
Khandwa, Madhya Pradesh:सुदेश भोसले पहुंचे किशोर कुमार के समाधि पर, कहा उनके जैसा कलाकार ना कोई था और न भविष्य में कोई होगा। किशोर कुमार अलंकरण समारोह में सुर- संगीत की प्रस्तुति देने के लिए खंडवा पहुंचे प्रख्यात गायक सुदेश भोसले। खंडवा पहुंचते ही वह किशोर कुमार की समाधि पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुदेश भोसले ने कहा कि किशोर कुमार जैसा हरफनमौला कलाकार ना तो कोई पहले था ना कभी कोई होगा। वह आज भी नए कलाकारों के प्रेरणा स्रोत है। वर्ष 2026 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान आज शाम भारतीय फ़िल्म उद्योग के अभिनेता रघुवीर यादव को दिया जाएगा। इस सामान समारोह में सुर संगीत की प्रस्तुति देने के लिए प्रख्यात गायक सुदेश भोसले अपनी ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ खंडवा पहुंचे। वह किशोर कुमार की समाधि पर गए श्रद्धा सुमन अर्पित किए और किशोर के गाए हुए गीतों को गुनगुनाकर उन्हें याद किया। सुदेश भोसले ने किशोर कुमार को अपना गुरु बताया और कहा कि लगभग 5 साल तक उन्हें किशोर कुमार के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने किशोर के साथ अपनी यादें शेयर की और उन्हें भारतीय फ़िल्म उद्योग का अद्भुत कलाकार बताया।0
0
Report
शेखपुरा में PRS रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; विजिलेंस ने 60 हजार पकड़े
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां शेखपुरा के आरियरी प्रखंड के हजरतपुरमडरो पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) प्रफुल्ल कुमार को विजलेंस की टीम 30 हजार रुपया घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। विजलेंस की टीम ने पहले से रेकी कर यह करवाई किया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सतीश चंद्र माधव ने कहा कि हजरतपुर मडरो पंचायत के रौंडी मिट्टी और फेवर ब्लॉक निर्माण कार्य को लेकर छः लाख की योजना में पीआरसी द्वारा 10 प्रतिशत के हिसाब से साठ हजार रुपये की मांग की जा रही थी जिसे लेकर पीड़ित ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में शिकायत दर्ज कराया जिसके बाद विजलेंस की टीम ने अरियरी प्रखंड के फरपर स्थित कचरा निस्तारण केंद्र के पास से साठ हजार रुपए घुस की राशि लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने कहा कि निगरानी की टीम को मौके से पांच-पाँच सौ रुपया के 60 नोट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की करवाई की जा रही है जबकि आय से अधिक संपत्ति की जांच करने की बात कही है। गिरफ्तार PRS चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव निवासी है। शिकायतकर्ता हजरतपुर मड़रो पंचायत सचिव के पति श्रवण चौधरी ने बताया कि योजना के राशि को स्वीकृत कर आगे फॉरवर्ड करने के नाम पर सभी योजनाओं में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी और नहीं देने पर पिछले आठ माह से राशि रिलीज नहीं किया जा रहा था जिसके बाद थक हारकर निगरानी में शिकायत किया गया है। गौरतलब है कि शेखपुरा में विजिलेंस की टीम 35 दिनों के अंदर दो भ्रष्ट कर्मियों पर एक्शन हुआ है।0
0
Report
Advertisement
फारबिसगंज में दुर्गा पूजा की भव्य तैयारी, बंगाल से आए कलाकार पंडाल बना रहे
Forbesganj, Bihar:फारबिसगंज के दुर्गा पूजा की भव्य तैयारियां चल रही हैं जिनके अलग अलग पूजा पंडालों को भव्य बनाने का काम भी चल रहा है। फारबिसगंज के सुलतान पोखर स्थित मां भगवती वैष्णो देवी मंदिर में पश्चिम बंगाल से आए कलाकार पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। दक्षिण भारत के गणेश मंदिर के तर्ज पर बन रहे इस पंडाल को बनाने में कलाकार दिन रात एक किए हैं। पूजा पंडाल के सुरक्षा की दृष्टि से हर तरफ सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं और आग से निपटने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।0
0
Report
तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा: 75 फीट पंडाल, नाचता पंडाल और सुरक्षा चौकसी
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद के तेतुलतल्ला पूजा समिति की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार यहां 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जो अपनी अनोखी थीम और आकर्षक सजावट के कारण श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। पूजा की तैयारियों को लेकर तेतुलतल्ला मैदान में समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरана समिति के पदाधिकारियों ने पूजा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी दी। तेतुलतल्ला पूजा समिति इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक रूप देने में जुटी है। समिति के सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस बार लगभग 75 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल की थीम ऐसी होगी, जिसमें पंडाल मूव करता यानी नाचता हुआ नजर आएगा। इसके अंदर एनाकोंडा, बादलों के दृश्य, पशु-पक्षियों की चहचहाहट और घोड़े सहित विभिन्न आकर्षक दृश्य देखने को मिलेंगे। वहीं, ध्यान की मुद्रा में महात्माओं की आकृतियाँ भी सजावट का हिस्सा होंगी। मां दुर्गा की प्रतिमा में पारंपरिक ढाक के स्वरूप को बरकरार रखा जाएगा। समिति के अनुसार, इस बार पूजा का कुल बजट करीब 18 लाख रुपये रखा गया है। इसमें लगभग 8 लाख रुपये पंडाल निर्माण, 2 लाख रुपये लाइटिंग और 1 लाख रुपये प्रतिमा निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। बाकी राशि अन्य व्यवस्थाओं और आयोजन पर खर्च होगी। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी समिति ने विशेष तैयारी की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 300 वॉलंटियरों की टीम तैनात रहेगी। पूरे परिसर की निगरानी के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की व्यवस्था होगी। इसके अलावा 12 बाई 8 फीट की एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। महिलाओं के लिए शौचालय, पीने के पानी, प्राथमिक उपचार केंद्र, पुलिस कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों और महिलाओं के लिए झूले तथा बड़ों के लिए बड़ा झूला भी आकर्षण का हिस्सा होगा। समिति के सचिव ने बताया कि वर्ष 2024 में मेले की विधि-व्यवस्था के लिए समिति को पहला पुरस्कार मिला था। इस बार भी बेहतर व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत करने की तैयारी है।0
0
Report
बोकारो वेदांता प्लांट में गैस लीकेज में दो कर्मी मरे; जांच जारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के इलेक्ट्रोस्टील वेदांता प्लांट में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से हुई थी दो कर्मियों की मौत। जहां 11 अक्टूबर को प्लांट में गैस पाइप लाइन की जांच करने पहुंचे दो कर्मी लीकेज के वाल्व को बंद करने नीचे उतरे थे जहां मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी। चास एसडीएम के नेतृत्व में जांच कर रही है टिम। दोनों मृतक कर्मचारी के परिवार को मुआवजा दिया गया। परिवार के एक सदस्य को नौकरी का भी ऑफर कंपनी से दिया गया है। वही चास एसडीएम के नेतृत्व में गठित की गई टिम के द्वारा जांच भी किया जा रहा है। बतातے चले कि बोकारो के इलेक्ट्रोस्टील वेदांता में पिछले दिनों 11 अक्टूबर को हुए गैस रिसाव के मामले में चास एडीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा गठित टिम के द्वारा आज जांच की गई। इस मामले में श्रम विभाग कार्यालय में फैक्ट्री इंस्पेक्टर और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के साथ चास एसडीएम ने घटना के समय हुए मामलों के बारे में जानकारी ली। बताते चले कि 11 अक्टूबर को इलेक्ट्रोस्टील वेदांता में हुए गैस रिसाव में दो कर्मी की मौत के बाद फैक्ट्री इंस्पेक्टर शिवानंद लागुरी मौके पर पहुंचे थे जहां जांच की गई थी। स्थानीय लोगो ने सेफ्टी पर सवाल खड़ा किया था ऐसे में बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर चास एडीएम के नेतृत्व में एक टिम का गठन किया गया है जिसे 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपना है। चास एसडीएम प्रांजल ढांढा ने कहा कि अभी जांच जारी है और जांच के बाद ही सारा तथ्य सामने आ पाएगा। उन्होंने कहा कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीकेज हुआ था。0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के बैगों पर रेडियम लगाकर सुरक्षा बढ़ाई गई
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में नवरात्र के दौरान सालासर और पल्लू धाम जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस अभियान चला रही है। इसके तहत श्रद्धालुओं के बैगों पर रेडियम लगाए जा रहे हैं, ताकि रात में वे दूर से दिख सकें। पुलिस पदयात्रियों को फल और पानी भी बांट रही है। उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को टाउन स्थित यातायात शाखा के बाहर प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने कई बैगों पर रेडियम चिपकाए। इस दौरान श्रद्धालुओं को सड़क के किनारे-किनारे चलने की सलाह दी गई। अनिल चिन्दा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देश पर यह अभियान चल रहा है।0
0
Report
बीकानेर पंचायत चुनाव: वार्ड 26 में सरिता चौहान बनाम निर्मला देवी, सियासी घमासान शुरू
Bikaner, Rajasthan:Story- पंचायत चुनाव में सियासी मुकाबला जिला परिषद के वार्ड नंबर 26 में मुकाबला हुआ दिलचस्प पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान ने भरा नामांकन पूर्व प्रधान सरिता चौहान चुनावी मैदान में उतरीं बीजेपी ने निर्मला देवी को प्रत्याशी बनाकर पेश की चुनौती ईश्वर मेघवाल की पत्नी निर्मला देवी ने बीजेपी की ओर से दाखिल किया नामांकन वार्ड नंबर 26 में दो प्रमुख दावेदारों के उतरने से बढ़ी सियासी हलचल Intro- बीकानेर में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है जिला परिषद के वार्ड नंबर 26 में मुकाबला दिलचस्प हो गया है यहां पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी और पूर्व प्रधान सरिता चौहान ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में दावेदारी पेश की है वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी इस वार्ड में अपना प्रत्याशी उतारते हुए मुकाबले को अहम बना दिया है बीजेपी की ओर से ईश्वर मेघवाल की पत्नी निर्मला देवी ने नामांकन दाखिल किया है ऐसे में वार्ड नंबर 26 में सरिता चौहान और निर्मला देवी की दावेदारी के चलते राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं एक ओर सरिता चौहान का नाम पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के राजनीतिक परिवार से जुड़ा है तो दूसरी ओर बीजेपी ने निर्मला देवी को मैदान में उतारकर अपनी ओर से दावेदारी पेश की है अब दोनों प्रत्याशी के सामने अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने और मतदाताओं तक पहुंचने की चुनौती होगी पंचायत चुनाव के इस मुकाबले पर राजनीतिक हलकों की निगाहें टिकी हैं हालांकि नामांकन के बाद चुनावी तस्वीर का अगला चरण जांच, नाम वापसी और अंतिम प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के साथ सामने आएगा फिलहाल वार्ड नंबर 26 में दोनों दावेदारों के नामांकन ने चुनावी चर्चा को तेज कर दिया है0
0
Report
बिहार में 9–12 के लिए 24x7 डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म शुरू, शिक्षक रात में भी उपलब्ध
Patna, Bihar:पटना Anchor बिहार के। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नौवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए 24 घंटा सातों दिन चलने वाले डिजटल और इंटरेक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म की सुविधा प्रदान की है जिसके जरिए अब छात्र रात को भी यदि कुछ शिक्षक से जानना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षक उपलब्ध मिलेंगे.. इसके साथ छात्रों को अब नीट और जेईई की परीक्षा तैयारी के लिए स्कूल में पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी.._sab_sau_ सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के करीब तीन लाख छात्रों को 75,000 शिक्षक सहायता करेंगे..पटना के मॉडल स्कूल यानी शास्त्री नगर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में स्थिति का जायजा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
शहडोल के चंदोली में हाथी करंट से मौत, वन विभाग ने जांच शुरू की
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बाणसागर क्षेत्र के चंदोली गांव के वार्ड नंबर 7 में हुई इस घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के प्रेस नोट के मुताबिक, घटना स्थल को सुरक्षित कर जांच की जा रही है। वहीं, वन अपराध का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों के झुंड की मौजूदगी के बीच इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहडोल जिले के चंदोली गांव में एक नर हाथी मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत खेत में बोरवेल के पास करंट की चपेट में आने से हुई। आज 13 अक्टूबर 2026 को जारी वन विभाग के प्रेस नोट के अनुसार, घटना स्थल पीएफ-77 बीट चचाई, वन परिक्षेत्र पश्चिम ब्यौहारी के अंतर्गत आता है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है। डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है। वन विभाग ने बताया कि विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार शवदाह या दफन की कार्रवाई सक्षम अधिकारियों और विशेषज्ञ टीम की मौजूदगी में की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वन विभाग ने वन अपराध का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बाणसागर और देवलोंद क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। एक दिन पहले ही ग्रामीणों ने हाथियों से फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचने की शिकायत की थी। अब नर हाथी की मौत के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा और क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना के लिए जिम्मेदारी किसकी है और करंट कैसे फैला, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा。0
0
Report
वाराणसी कैंट से 24 कछुआ तस्कर गिरफ्तार, लाखों की कीमत बरामद
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में कछुआ तस्कर हुआ गिरफ्तार दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को लेकर जा रहा था तस्कर अमेठी जनपद से पश्चिम बंगाल जा रहा तस्कर हुआ गिरफ्तार 4 बैग में 6 बड़े और 18 छोटे कछुए हुए बरामद लाखों रुपए कीमती कछुओ के संग कैंट रेलवे स्टेशन पर हुआ गिरफ्तार चेकिंग के दौरान कुंभा एक्सप्रेस से जा रहा था तस्कर वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन का मामला0
0
Report
खाट में आग लगने से बुजुर्ग की मौत: शॉर्ट सर्किट की आशंका
Dhamtari, Chhattisgarh:खाट पर सो रहे बुजुर्ग की झुलसने से दर्दनाक मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका रात का खाना खाने के बाद बुजुर्ग रोज की तरह अपनी खाट पर सोने चले गए थे, देर रात अचानक खाट में आग भड़क उठी और उस पर सो रहे बुजुर्ग आग की चपेट में आ गए। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि उन्हें संभलने और खुद को बचाने तक का मौका नहीं मिला। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना बिरेझर चौकी क्षेत्र के नवागांव कचना की है। मृतक रात में खाना खाने के बाद नोहर यादव अपनी खाट पर सो गए थे; देर रात अचानक उनकी खाट में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी तब हुई, जब बिजली बंद होने के बाद वे देखने पहुंचे। सामने का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए; नोहर यादव आग की लपटों से घिरे हुए थे। परिजनों ने आग बुझाई और गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। बताया जा रहा है बुजुर्ग करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच चली जंग में आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है; हालांकि आग वास्तव में कैसे लगी, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर-खीरी भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत
Saraiyan, Uttar Pradesh:भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत। लखीमपुर-खीरी। नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता मंगलवार को अपने पैतृक गांव खुदनियां पहुंचे। उनके आगमन पर कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली ब्लॉक अंतर्गत पिपलझला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, जिला पंचायत प्रत्याशी अमन वर्मा सहित क्षेत्रीय लोग नवनीत शुक्ला, अभय शुक्ला मोनू,दीप कमल अवस्थी, नवाब शुक्ला, विकास वर्मा, जगत सुरेश वर्मा डायरेक्टर गन्ना समिति हरगांव, बाल गोविंद वर्मा, प्रमोद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला संजय रस्तोगी, मनोज सिंह उर्फ कल्लू सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। अरविंद गुप्ता के गांव पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा के कई स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।0
0
Report
बिलासपुर के नेहरू चौक पर कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कांग्रेस–पुलिस टकराव, वाटर कैनन इस्तेमाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कलेक्ट्रेट घेराव करने निकली कांग्रेस और पुलिस के बीच नेहरू चौक पर जमकर टकराव हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ गए और टीन की दीवार तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के खिलाफ था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है, विकास कार्यों में भेदभाव हो रहा है और आम जनता तथा व्यापारियों में नाराजगी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर के पुश्तैनी खेत का जबरन सीमांकन कराने का आरोप लगाते हुए इसे भी जनआक्रोश की वजह बताया। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को उस समय उग्र हो गया, जब कलेक्ट्रेट घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नेहरू चौक पर पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस भवन से निकली रैली में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने टीन की दीवार और बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा पार करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान कुछ नेता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और टीन की दीवार तोड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनने पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों, नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। पार्टी ने विकास कार्यों में कथित भेदभाव, अवैध उत्खनन और जनप्रतिनिधियों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस का कहना है कि इन्हीं मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों और आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है और इसी के विरोध में कलेक्ट्रेट घेराव किया गया0
0
Report
स्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान से पंचायत चुनाव में भागीदारी बढ़ेगी
Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव स्वीप अभियान के तहत विद्यालयों में हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में स्वीप अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। मंगलवार को उपखंड क्षेत्र के समस्त राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। उपखंड अधिकारी राकेश न्योल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशन में जिले के लिए पांच दिवसीय स्वीप कैलेंडर-2026 जारी किया गया है। इसके तहत 13 से 17 अक्टूबर तक विभिन्न विभागों के सहयोग से मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें आज मानव श्रृंखला एवं साइकिल रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इसमें शिक्षा विभाग, एनएसएस, एनसीसी एवं युवा कल्याण विभाग की भागीदारी रही।कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी राकेश न्योल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीप कैलेंडर के तहत आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। सभी पात्र मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।0
0
Report
Advertisement
