Back
गोरखपुर में धर्म परिवर्तन के गुप्त खेल का पर्दाफाश; दो गिरफ्तार
NTNagendra Tripathi
Sept 29, 2025 17:46:24
Gorakhpur, Uttar Pradesh
रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी।
Date: 29-9-2025
लोकेशन: गोरखपुर।
- Slug: गोरखपुर में धर्म परिवर्तन की गुप्त सभा का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार, बाइबल और मोबाइल बरामद
- Anchor: गोरखपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर
धर्म परिवर्तन की गुप्त सभा का हुआ पर्दाफाश!
सहजनवा थाना क्षेत्र के भगौरा गांव में
गरीब परिवारों को धन का प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने का आरोप।
विश्व हिन्दू परिषद ने किया ज़बरदस्त विरोध,
और पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
धर्म परिवर्तन की इस कथित साजिश में
पुलिस को बाइबल, प्रार्थना पुस्तिकाएं, तांत्रिक डायरी और मोबाइल फोन तक मिले हैं।
क्या ये सिर्फ प्रार्थना सभा थी…
या फिर धर्म बदलवाने का काला खेल?
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के भगौरा गांव में
रविवार की दोपहर पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि
गांव की रहने वाली लक्ष्मी यादव और रोशनी
अपने घर में गुप्त प्रार्थना सभा कर
सौ से ज़्यादा ग्रामीणों को धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रही हैं।
विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर
संदिग्धों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर के विशेष अभियान में पुलिस अधीक्षक उत्तरी और सीओ गीडा के नेतृत्व में सहजनवा पुलिस ने मकान पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने छोटी-बड़ी धर्मांतरण पुस्तिकाएं – 1,पवित्र बाइबल – 2,शुभ समाचार पुस्तिका – 1,मसीही गीत पुस्तक – 1, प्रभु की अनमोल सहायता पाकेट पुस्तिका – 1, हिंदी-अंग्रेजी में तांत्रिक लिखावट वाली पुरानी डायरी – 1, रूलदार पुस्तिका – 1,और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद की है।
मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार की गई महिलाएं लक्ष्मी यादव अन्य पिछड़ा वर्ग की है व रोशनी – अनुसूचित जाति से है।
मामले को लेकर पुलिस ने सहजनवा थाने पर आरोपियों के विरुद्ध “मुकदमा संख्या 509/2025 के तहत
धारा 3(5)1 विधि विरुद्ध धर्म सम परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021
और 351(2) बीएनएस में केस दर्ज किया है। और दोनों महिलाओं को जेल भेजने के साथ ही इसके
पूरे नेटवर्क की जांच भी कर रही है।
- गोरखपुर में धर्म परिवर्तन की ये सनसनी
अब पूरे जिले में बड़ा मुद्दा बन चुकी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में धन के प्रलोभन और धर्मांतरण के प्रयास की पुष्टि हो रही है।
लेकिन बड़ा सवाल ये है—
क्या इस खेल के पीछे कोई बड़ा गिरोह छिपा है?
क्या आसपास के और गांव निशाने पर हैं?
इन सभी सवालों के जवाब
आने वाली पुलिस जांच पर निर्भर हैं।
फिलहाल इतना तय है कि
गोरखपुर में धर्म का सौदा रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
दो महिलाएं गिरफ्तार हैं, बाइबल और मोबाइल जब्त हैं और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में जुटी है।
बाइट : शिकायतकर्ता, सौरभ जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAkash Sharma
FollowSept 29, 2025 19:01:110
Report
NSNivedita Shukla
FollowSept 29, 2025 18:46:47Noida, Uttar Pradesh:Kalesh b/w Females over using Smith machine for doing squats, Female only gym in Noida UP.
3
Report
PAParakh Agarawal
FollowSept 29, 2025 18:46:270
Report
MMMitesh Mali
FollowSept 29, 2025 18:46:150
Report
MMMitesh Mali
FollowSept 29, 2025 18:46:080
Report
MMMitesh Mali
FollowSept 29, 2025 18:45:580
Report
MMMitesh Mali
FollowSept 29, 2025 18:45:480
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowSept 29, 2025 18:01:000
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowSept 29, 2025 17:46:355
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 29, 2025 17:46:140
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowSept 29, 2025 16:47:373
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowSept 29, 2025 16:47:260
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowSept 29, 2025 16:47:180
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowSept 29, 2025 16:47:050
Report