Back
गाजियाबाद Indirapuram में इनामी बदमाश अफजल गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
PGPiyush Gaur
Oct 15, 2025 02:32:55
Ghaziabad, Uttar Pradesh
एंकर:गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹25,000 का इनामी बदमाश अफजल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम सेक्टर-1 वसुंधरा टी-पॉइंट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हिण्डन पुलिया की ओर से एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी तेज गति से भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी की बाइक सेक्टर-2ए वसुंधरा के पास फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिससे गोली आरोपी के पैर में लग गई।
घायल आरोपी की पहचान अफजल पुत्र अनवर निवासी ए-248 लक्ष्मी गार्डन, थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। अफजल पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह स्नैचिंग व लूट की वारदातों में शामिल रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि करीब एक माह पहले उसने अपने साथियों के साथ वसुंधरा सेक्टर-8 में बाइक सवार व्यक्ति से लूट की थी।
बाइट:इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने
14
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DRDarshal Raval
FollowNov 09, 2025 09:26:590
Report
AKAshok Kumar
FollowNov 09, 2025 09:25:090
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowNov 09, 2025 09:24:570
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 09, 2025 08:47:553
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 09, 2025 07:49:076
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowNov 09, 2025 07:48:573
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 09, 2025 07:16:178
Report
RMRaghuvir Makwana
FollowNov 09, 2025 07:16:058
Report
RMRaghuvir Makwana
FollowNov 09, 2025 07:15:456
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowNov 09, 2025 07:07:508
Report
AKAshok Kumar
FollowNov 09, 2025 07:02:198
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowNov 09, 2025 07:00:546
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowNov 09, 2025 07:00:469
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowNov 09, 2025 06:46:3612
Report
APAshwini Pandey
FollowNov 09, 2025 06:46:2712
Report