Back
तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला, 4 घायल!
DPDhaval Parekh
FollowJul 13, 2025 12:00:47
Navsari, Gujarat
एप्रूवड बाय : विशालभाई
स्लग : NVS TENDUA
एंकर : नवसारी के आदिवासी बहुल व पहाड़ी इलाके में शामिल वांसदा के कपडवंज गांव में शुक्रवार मवेशी को शिकार करने आए तेंदुए को ग्रामीणों ने भागने का प्रयास किया, तो तेंदुए ने ग्रामीणों पर ही हमला कर 4 लोगों को घायल कर समीप के घर में जा छिपा। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया। तेंदुए के हमले से दहशत में आए ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़े जाने पर राहत की सांस ली।
वी/ओ : नवसारी जिला तेंदुओं का अभ्यारण्य बनता जा रहा है। वन विभाग की एक रिपोर्ट अनुसार नवसारी जिलें में 77 से अधिक तेंदुए देखे गए है। जिसके कारण नवसारी जिलें में तेंदुओं का मानव वसाहत में आ जाना सामान्य हो चुका है। शुक्रवार नवसारी जिले के आदिवासी बहुल वांसदा के पहाड़ी क्षेत्र कपडवंज गांव के निचला फलिया में दोपहर 1 बजे के करीब कालुभाई मांदाभाई भोया के घर में ही कोढ़ार बनाकर रखे मवेशियों को अपना निवाला बनाने एक खूंखार तेंदुआ कोढ़ार में घुसा। तेंदुए के आने से खूंटे से बंधे मवेशियों की आवाज़ें सुन कर 40 वर्षीय कालूभाई और उनके साथ 35 वर्षीय गिरीश दलवी घर में पहुंचे, तो तेंदुआ था। दोनों ने तेंदुए को भागने का प्रयास किया, तो कच्चे घर में यहां से वहां भगदड़ मची और तेंदुआ दोनों को घायल कर घर से बाहर भागा, बाहर भी तेंदुए ने 35 वर्षीय प्रताप धूम और 25 वर्षीय प्रतीक माहला को घायल किया और समीप के घर में जाकर छिप गया। तेंदुए के हमले में घायल हुए चारों लोगों को वांसदा कॉटेज अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। उधर तेंदुए के हमले से गभराए ग्रामीणों ने तत्काल वांसदा पूर्व वन विभाग के RFO जे. डी. राठौड़ को सूचित किया। जिससे तत्काल RFO राठौड़ अपनी और पश्चिम रेंज के RFO चेतन पटेल की टीम के साथ कपडवंज पहुंचे। मौके पर घर में छिपे तेंदुए को देख उन्होंने वलसाड उत्तर के DFO को सूचना दी। जिस पर वलसाड उत्तर के डिप्टी DFO लोकेश भारद्वाज वलसाड और धरमपुर की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने जिस घर में तेंदुआ घुसा था, उसमें खिड़की व दरवाजे नहीं थे, जिसे प्लाईवुड और लकड़ियों से बंद किया और उसके बाद तेंदुए को डार्टगन से बेहोशी के इंजेक्शन छोड़ बेहोश किया। जिसके बाद हेल्मेट वी सुरक्षा कवच पहन कर घर में प्रवेश कर तेंदुए को जाली में पकड़कर पिंजरे में कैद किया। 5 घंटे चले इस ऑपरेशन के बाद करीबन 5 से 6 साल का तेंदुआ पिंजरे में कैद होने से वन विभाग समेत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बाइट : जे. डी. राठौड़, RFO, वांसदा पूर्व वन विभाग, नवसारी
वी/ओ : वांसदा तहसील में पिछले महीनों में भी तेंदुए ने अलग अलग घटनाओं में 6 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया था। जिसमें तीन बच्चे थे। वांसदा में अब तक हुए तेंदुए के हमले, तेंदुए ने या तो नीचे उकडू बैठे लोगों पर या अपने बचाव में हमला करने की बात जांच में सामने आई है। तेंदुए मानव पर नहीं, लेकिन आई लेवल पर आने वाले हरेक जीव को अपना शिकार समझते है। जिसके कारण वे बच्चों को या खेत में उकडू बैठे लोगों पर हमला कर देता है। इसलिए तेंदुए की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों को तेंदुए के साथ रहना सीखना होगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement