Back
गुजरात ATS ने नवसारी में मुन्ना टेलर के पास से आतंकी फैजान शेख को हिरासत में लिया
DPDhaval Parekh
Jan 27, 2026 10:32:43
Navsari, Gujarat
गुजरात एटीएस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के नवसारी शहर के चार कुल क्षेत्र के झरावड़ में मुन्ना टेलर की दुकान से मूल उत्तर प्रदेश के नरपत नगर निवासी फैजान शेख को आतंकी गतिविधियों में सम्मिलित प्रकार गिरफ्तार किया गया है। फैजान पिछले तीन सालों से नवसारी के इस्लामुद्दीन उर्फ मुन्ना शेख के टेलरिंग दुकान में बतौर कारीगर काम करता था। मुन्ना टेलर नवसारी में पिछले 15 वर्षों से शूट शेरवानी दूल्हा कलेक्शन आदि का सिलाई काम कारीगरों को रखकर करता है। मुन्ना की दुकान पर 10 कारीगर सिलाई काम करते हैं जिसमें 7 उत्तर प्रदेश से है और तीन उत्तराखंड से। गुजरात एटीएस के द्वारा पकड़ा गया आतंकी फैजान शेख मुन्ना के गांव नरपत नगर से है। जो काफी पढ़ा लिखा नहीं है और उसके पिता गांव में कैटरिंग का काम करते हैं। करीबन 19 वर्षीय फैजान जैश ए मोहम्मद और अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा था और भारत में आतंक और भाई फैलाने के काम को अंजाम देने वाला था। गुजरात एटीएस ने गत 25 जनवरी को पूरा दिन मुन्ना टेलर के सभी कारीगरों से पूछताछ की। इसके बाद फैजान शेख से कड़ी पूछताछ के बाद उसके मोबाइल और बैग्स की भी जांच की गई। पूरा दिन जांच के बाद एटीएस ने शाम को फैजान शेख को हिरासत में लिया। एटीएस की प्राथमिक जांच में फैजान शेख कुछ चुनिंदा लोगों को करने का प्लान बना रहा था जिसके लिए उसने हथियार और गोला बारूद भी कहीं से जूता लिया थे; हालांकि फैजान किसको करने वाला था इसकी पुष्टि अभी तक नहीं है। पर फैजान की तार किस से जुड़ी है, अन्य कोई स्लीपर सेल है या नहीं, किसके इशारे पर फैजान काम करता था, इन सारी बातों को लेकर एटीएस ने जांच तेज की है। उल्लेखनीय है कि नवसारी से आतंकी पकड़े जाने की खबर चर्चा में रही है। आतंकी जहां पर रहकर काम करता था उसे जगह से वॉकथ्रू और मुन्ना ट्रेलर के साथ 1 2 1
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
1
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowJan 27, 2026 16:18:060
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowJan 27, 2026 16:17:210
Report
RMRaghuvir Makwana
FollowJan 27, 2026 15:04:370
Report
JDJAYESHBHAI DOSHI
FollowJan 27, 2026 15:01:530
Report
CPCHETAN PATEL
FollowJan 27, 2026 15:01:300
Report
URUday Ranjan
FollowJan 27, 2026 14:21:120
Report
MDMustak Dal
FollowJan 27, 2026 14:20:280
Report
AKArpan Kaydawala
FollowJan 27, 2026 12:15:480
Report
GPGaurav Patel
FollowJan 27, 2026 12:15:180
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 27, 2026 12:03:460
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 27, 2026 12:03:280
Report
ARAlkesh Rao
FollowJan 27, 2026 12:03:100
Report
AKAshok Kumar
FollowJan 27, 2026 11:48:110
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 27, 2026 11:47:110
Report