icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान रोडवेज 300 ईवी बसें लेकर पहली बार इलेक्ट्रिक सेवा शुरू करेगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के राजस्थान रोडवेज के बेड़े में पहली बार इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने जा रही हैं। रोडवेज प्रशासन 300 ईवी बसें लेने की तैयारी कर रहा है और इनमें से 54 बसें एक कंपनी से और 246 बसें दूसरी कंपनी से अनुबंध पर ली जाएंगी, जो दिसंबर 2026 तक पहुंचेंगी। बसों के लिए दर 34.41 रुपए प्रति किमी तय कही गई है। 53-सीटर एसी इलेक्ट्रिक बसें 13.5 मीटर लंबी होंगी। चार्जिंग प्वाइंट अभी नहीं बने हैं, पर 16 लोकेशनों पर चार्जिंग प्वाइंट बनाने की योजना है; निजी कंपनियां इन्फ्रास्ट्रक्चर लगाएंगी और रोडवेज भुगतान करेगी। बिजली का दर 12 रुपए प्रति यूनिट होगा। एक बस एक चार्जिंग में लगभग 240 किमी यात्रा करेगी, पर अधिकतम 210 किमी के रूट पर चलाने की योजना है ताकि ब्रेकडाउन का जोखिम कम रहे। इसके साथ ही 300 ईवी बसों के साथ पहली बार सिर्फ स्लीपर बर्थ वाली 30 बसों की खरीदने के कार्य आदेश जारी कर दिए गए थे; ये अगस्त 2026 तक मिल सकती हैं, और निजी कंपनियों की स्लीपर बसों को प्रतिस्पर्धा देंगी—हर बस में नीचे और ऊपर 18-18 स्लीपर बर्थ होंगे और बैठने की सीटें नहीं होंगी। राजस्थान के 16 शहरों के बीच ईवी बसें चलेंगी, जिनमें अलवर, भरतपुर, खैरथल तिजारा (एनसीआर), अजमेर, भीलवाड़ा, केकड़ी, कोटा, जोधपुर, जयपुर, ब्यावर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, टोंक और सवाईमाधोपुर शामिल हैं; दिल्ली रूट पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित न होने के कारण फिलहाल EV नहीं चलेंगी। कुल मिलाकर EV बसों के आने से रोडवेज के बेड़े में सुविधाजनक एसी बसों की शुरुआत होगी और 30 स्लीपर बर्थ के साथ विविधता आएगी।
0
0
Report
Advertisement

मुखर्जी नगर की कोचिंग क्लासेस: सुरक्षा नहीं, हादसे के बाद प्रशासन पर सवाल

Delhi, Delhi:लखनऊ में हुए लाइब्रेरी में आग लगने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हुई. उसके बाद भी प्रशासन अभी भी नहीं जागा है. हम इस समय दिल्ली के मुखर्जी नगर में मौजूद हैं जहाँ आज भी कोई भी हादसा हो सकता है. अगर मुखर्जी नगर की बात करें तो बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों में लाइब्रेरी और कोचिंग क्लासेस चल रही हैं जिनमें कई बच्चे मौजूद रहते हैं. न तो किसी के पास फायर की noc है और न ही exit के दो गेट जिससे अगर हादसा हो तो दूसरे गेट से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. यहाँ पर तमाम कोचिंग क्लासेस चलती हैं; दूर-दूर से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं. जब कोई हादसा होता है तो सरकार जाती है और फिर थोड़ा दिन बाद सुस्त होकर बैठ जाती है, जिसका हर्जाना यहाँ आने वाले छात्रों को भुगतना पड़ता है. जब जी मीडिया की टीम मुखर्जी नगर पहुंचे तो पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने अपना दर्द कैमरे के सामने बयान किया. देखिए हमारे संवाददाता नीरज शर्मा की यह खास रिपोर्ट
0
0
Report

चानौत के टी-कनेक्शन विवाद पर ग्रामीणों का बड़ा आंदोलन, पानी के लिए तैयारी

Hansi, Haryana:हांसी के चानौत गांव में भाखड़ा जल आपूर्ति से जुड़े टी-कनेक्शन विवाद को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। ग्रामीणों ने पूरे गांव में जंजीरों में बंधकर मार्च निकाला और सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। गांव पेयजल समस्या से जूझ रहा है और वे चाहते हैं कि शहरी पाइपलाइन की टी से ही पानी मिले, अन्यथा आंदोलन चलता रहेगा। सरकार ने टी लगवाई थी, जिसका विरोध हुआ और विधायक विनोद भयाना पर टी हटवाने के लिए लाठीचार्ज और पुलिसReports के आरोप लगे। चानौत के विवादित स्थल को छोड़कर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया है, जो हांसी से बरवाला के राजली हेड तक जाएगी। अब विभाग ने चानौत के हिस्से को छोड़ते हुए राजली हेड की दिशा में पाइपलाइन बढ़ाने का काम शुरू किया है, ताकि पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस बीच ग्राम सभाओं के बीच राष्ट्रपति के नाम इच्छामृत्यु की मांग तक की चर्चा हुई और आंदोलन का समर्थन बढ़ रहा है। धरना स्थल पर सोमेश पंडित ने बताया कि आमरण अनशन तोड़वाने के प्रयास के बावजूद टी-कनेक्शन हटवाने की रणनीति जारी है और विधायक विनोद भयाना इसकी भूमिका के आरोप लगाते रहे। आगे भी पानी के स्थायी समाधान तक आंदोलन जारी रहने की शर्त दोहराई गई।
0
0
Report
Advertisement

नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग: जालौन में तीन गिरफ्तार

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन की कालपी कोतवाली पुलिस ने नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग और रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रंगदारी के रूप में वसूले गए 9200 रुपये, एक मोबाइल फोन तथा एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सीओ कालपी राजेश कमल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी WALA एप के माध्यम से लोगों को फंसाकर उनकी नग्न वीडियो बनाकर उनसे ब्लैकमेलिंग करते थे और फिर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी वसूलते थे। वही पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में गठित टीम ने दर्ज मुकदमा की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों सनी पुत्र संदीप कुमार निवासी सोहरापुर, पुष्पेन्द्र कुशवाहा उर्फ बाबा निवासी छौंक तथा पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ राजा निवासी मोतीनगर-जोल्हूपुर को जोल्हूपुर-मदारीपुर रोड स्थित वन विभाग के वॉच टॉवर के पास जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुष्पेन्द्र कुशवाहा उर्फ बाबा के पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। मामले में साहिल नामक एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है。
0
0
Report

नशे में बस चलाने पर यात्रियों का हंगामा, परिचालक की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Ajmer, Rajasthan:शराब का सेवन कर वाहन संचालन नियमों के तहत अपराध तो है ही लेकिन.. जब यह मामला रोडवेज की बस से जुदा हो तो हंगामा होना लाजमी है.. ऐसा ही मामला देर रात अजमेर के नसीराबाद के निकट पेश आया जहां जोधपुर डिपो की बस के चालक लक्ष्मण ने बस में सवार यात्रियों के जीवन को संकट में डाल दिया.. जोधपुर से बाराँ वाया अजमेर से रवाना हुई इस न के चालक ने नहा कर लिया और नसीराबाद की घाटी में न लहरा गई.. यात्रियों में हड़कंप मच गया .. मामले की गंभीरता को देख परिचालक रामप्रकाश ने बस को सुरक्षित पास के पेट्रोल पंप तक पहुंचाया और यात्रियों के हंगामे को देख नसीराबाद थाना पुलिस को सूचना दे दी.. मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धूत चालक को हिरासत में ले लिया.. जबकि परिचालक की सूचना पर रोडवेज प्रबंधन द्वारा भेजे गए दूसरे चालक की मदद से बस को आगामी गंतव्य के लिए रवाना किया गया..लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा समय इस दौरान यात्रियों का खराब हो गया..इस मामले को गम्भीरता से ले रहे जोधपुर डिपो के चीफ मैनेजर उम्मेद सिंह ने बताया कि अनुबंधित बस के ड्राइवर को हटा दिया हे और न संचालक पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी.. मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी रही है। रोडवेज चालक द्वारा नशे में बस दौड़ाने पर यात्रियों का नसीराबाद में हंगामा, परिचालक की तत्परता से टला बड़ा हादसा नसीराबाद से लगभग अर्धरात्रि को एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रोडवेज बस चालक ने नशे में बस चलाकर यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। बस के खतरनाक तरीके से चलने पर यात्रियों में दहशत फैल गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार जोधपुर डिपो की रोडवेज बस जोधपुर से अजमेर होते हुए बारां जा रही थी। रोडवेज बस चालक लक्ष्मण पुत्र छोटू अजमेर तक सामान्य रूप से बस चला रहा था, लेकिन अजमेर से रवाना होने के बाद बेहद खतरनाक तरीके से बस चलने लगा। यात्री और परिचालक के मुताबिक चालक ने नशा कर लिया था और इसके बाद बस को लहराते हुए चलाने लगा अजमेर से नसीराबाद मार्ग स्थित बीर घाटी में बस के अनियंत्रित तरीके से चलने पर भयभीत यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिचालक रामप्रकाश ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को इस बस को हाईवे से निकलने के बजाए नसीराबाद शहर स्थित पेट्रोल पंप के पास रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। सिटी थाना पुलिस ने यात्रियों और परिचालक से जानकारी लेने के बाद चालक को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। इसके बाद दूसरे चालक की व्यवस्था करवाकर लगभग डेढ़ घंटे बाद रोडवेज बस गंतव्य के लिए रवाना हुई। जिससे महिला, बच्चे और अन्य यात्री परेशान होते रहे। परिचालक की सतर्कता और यात्रियों की जागरूकता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement

ideally none available

Morena, Madhya Pradesh:
0
0
Report

उत्तरकाशी के प्रभारी सचिव ने मानसून तैयारी की समीक्षा बैठक ली—निर्देश जारी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -प्रभारी सचिव ने मानसून की तैयारी की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को दिए निर्देश मानसून आने से पूर्व आपदा प्रबंधन एव चारधाम यात्रा व्यवस्था का जायाजा लेते हुए अधिकारियों को परस्पर समन्वय एवं समयबद्धता के निर्देश दिए हैं। प्रभारी सचिव डॉ. वी. षणमुगम पहले स्मार्ट आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ एक बैठक की साथ ही प्रभारी सचिव षणमुगम ने एनएच, बीआरओ, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित संबंधित विभागों से भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर सड़कों को सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों की उपलब्धता की जानकारी ली। खाद्य आपूर्ति के लिए अग्रिम 3 माह का राशन प्रेषण की स्थिति, मौसम के अर्ली वार्निंग सिस्टम, जनपद में हैलीपेड की स्थिति और संचालन सहित आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मानसून के लिए सभी अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

जालंधर के एसएएस नगर एक्सटेंशन में लूट; राहगीर की हिम्मत से एक लुटेरा गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab:जालंधर के एसएएस नगर एक्सटेंशन इलाके में आज सुबह लूट की वारदात हुई। एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने डॉक्टर की पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। हालांकि, एक राहगीर की बहादुरी से एक लुटेरा पकड़ लिया गया।यह घटना तब हुई जब महिला अपने पशुओं को पानी पिला रही थी। लुटेरों ने उस पर हमला किया और सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक्टिवा पर फरार होने लगे। लोगों ने एक लुटेरे को किया काबू इसी दौरान, मौके पर मौजूद एक राहगीर ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी कार से लुटेरों की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक आरोपी सड़क पर गिर गया और उसकी टांग टूट गई। आसपास मौजूद लोगों ने गिरे हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया。 पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार साथी की तलाश जारी है।
0
0
Report

89 लाख के तांबे से भरा ट्रक लावारिस मिला, 70 लाख का माल गायब ड्राइवर लापता

Mohammad RajaMohammad RajaFollow7m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदराराऊ (हाथरस)- हरदोई से लाखों रुपये का तांबा लेकर निकला एक ट्रक सिकंदराराऊ क्षेत्र में लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया है। ट्रक से करीब 70 लाख रुपये का तांबा गायब है और उसका ड्राइवर भी लापता है। पुलिस इस रहस्यमयी मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। 21 जून की शाम करीब 6:30 बजे श्री श्याम इंडस्ट्रीज, सण्डीला (हरदोई)​से माल की कीमत कुल 89.68 लाख रुपये वजन 7.678 टन माल लेकर आयशर ट्रक UP-14 RT 5142 दुर्गा ट्रांसपोर्ट, गाजियाबाद से लेकर रवाना हुआ l जिसे जनपद एटा निवासी ड्राइवर राजेश कुमार उर्फ मंटू चल रहा थाl ​अगले दिन जब माल मंजिल तक नहीं पहुंचा, तो ट्रांसपोर्टर ने जीपीएस के जरिए ट्रक को ट्रैक किया। ट्रक सिकंदराराऊ के ग्राम फुलरई के पास लावारिस खड़ा मिला। जब पुलिस और कंपनी के लोग मौके पर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। ट्रक में मौजूद कुल टुकड़ों में से 36 कॉपर सिल्ली कीमत करीब 70 लाख रुपये गायब थीं। उद्योग प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि ड्राइवर की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मामले में ड्राइवर की मिलीभगत, लूट, चोरी या ड्राइवर के अपहरण समेत सभी पहलुओं पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। जांच होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगीl
0
0
Report

राजस्थान में समान नागरिक संहिता लागू कराने को लेकर भारी राजनीतिक घमासान शुरू

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कानून का मसौदा तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है। पर दूसरी ओर सरकार के यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोधी भी शुरू हो गया है; अजमेर के खादिम से लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तक ने इसका विरोध करने की चेतावनी दी है। सैय्यद सरवर चिश्ती की बाइट की आखिरी लाइन लीजिये जिसमें वो कह रहे हैं कि मुसलमानों के दिल में लावा है ये एक दिन फूटेगा; बीजेपी सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है; चिश्ती हर लिबास में है। राजस्थान में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए सरकार के पहला कदम उठाते ही मौलाना भड़क उठे हैं; मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मौलानाओं से लेकर अजमेर के खादिम तक इसके विरोध में खड़े हो रहे हैं; भजनलाल सरकार को कड़ी चेतावनी दी जा रही है; अजमेर दरगाह के खादिम सैय्यद सरवर चिश्ती ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को मुस्लिम विरोधी करार दिया है; चिश्ती बोले, इससे मुसलामानों का उत्पीड़न किया जायेगा; उन्होंने यूसीसी के प्रावधानों को ही संदेह के घेरे में खड़ा किया; कहा, एक तरफ सरकार आदिवासियों को पूरा संरक्षण दे रही है, उन के एक से ज्यादा शादियों पर पूरी छूट है तो मुसलमानों के साथ दोहरा व्यवहार क्यों किया जा रहा है; उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, मुसलमानों के दिल में लावा है ये एक दिन जरूर फूटेगा; तो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भाजपा पर राजनीतिक फायदे के लिए देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। सैय्यद सरवर चिश्ती गद्दीनशीन दरगाह अजमेर; मौलाना ओबेदुल्ला खान आज़मी उपाध्यक्ष ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड। दूसरी ओर भाजपा मुस्लिम तुष्टीकरण पर हमलावर है; पार्टी के कददावर नेता यूसीसी के समर्थन में दलील दे रहे हैं; यूसीसी के जरिये सरकार राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, संपत्ति, और गोद लेने जैसे मामलों में धर्म से ऊपर उठकर एक समान कानून लागू करने का दावा कर रही है; उसके तहत बहुविवाह पर रोक, लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण, और पैतृक संपत्ति में पुत्र-पुत्री को समान अधिकार देने जैसे मसलों पर विचार किया जा रहा है; आदिवासी समुदायों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है; आदिवासी रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं को सुरक्षित रखा जा रहा है। आने वाले सत्र में यूसीसी का बिल विधानसभा में पेश होगा; इसके बाद किसी भी धर्म का व्यक्ति एक से ज्यादा शादी नहीं कर पाएगा; लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वालों को भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा; पैतृक संपत्ति में बेटा-बेटी को समान अधिकार मिलेंगे; शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन कराना भी अनिवार्य होगा। भाजपा के मंत्री सांसद यूसीसी को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें इसमें अपना सियासी फायदा दिखाई दे रहा है; साथ ही कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति पर भी भाजपा निशाने साध रही है। बाइट जोगाराम पटेल संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री; बाइट घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा सांसद। एक तरफ भाजपा में उत्साह है तो कांग्रेस के खेमे में यूसीसी को लेकर खलबली है; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने यूसीसी पर सरकार को आड़े हाथ लिया है; टीकाराम जूली ने भी सरकार को इस मुददे पर घेरा। भाजपा को यूसीसी में अपना फायदा दिख रहा है; कांग्रेस इसे खिलाफ रणनीति बना रही है; पर मुस्लिम धर्मगुरूओं से मौलानाओं तक को यूसीसी के प्रावधान इतना डरा रहे हैं यह समझ से बाहर है;
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top