Back
शामली में लेखपाल पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने का आरोप, डीएम ऑफिस पहुंचा मामला
Shamli, Uttar Pradesh
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण ने एक लेखपाल पर षड्यंत्र के तहत उससे लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सोपा है। पीड़ित की मांग है कि उक्त मामले की जांच संबंधित तहसील से ना करवा कर किसी अन्य तहसीलों से कराई जाए। जिससे पीड़ित को इंसाफ मिल सके।
आपको बता दें कि झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी किसान शोएब कुछ अन्य लोगो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां उसने जिलाधिकारी अरविन्द कुमार को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने गांव अशरफपुर कस्बा बिडोली मे कृषि भूमि खरीदी थी। आरोप है कि तत्कालीन लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने की फीस बताते हुए पीडित से ₹50000 और जीपीएस के नाम पर और जमीन पर कब्जा दिलवाने की फीस के नाम पर ₹30000 ऐट लिए। जिसके बाद खतोनी में अश गलत होने की जानकारी मिलने पर पीडित ग्रामीण लेखपाल से मिला तो लेखपाल ने कहा कि तुम अपनी जमीन अश ठीक करवाने कि सोच रहे हो। लेकिन तुम्हारी भूमि तो वन विभाग व तालाब की सरकारी भूमि है। इसकी रिपोर्ट अधिकारी को भेजते ही तुम्हारा बनामा केशील हो जायेगा। और यह जमीन सरकारी खाते मे चली जायेगी। लेखपाल द्बारा दी गई यह सूचना पाकर पीडित अत्यधिक भंयभीत हो गया। आरोप है कि उसके बाद लेखपाल ने पीडित से अश ठीक करने के नाम पर कहा 3 लाख रूपये और हड़प लिए और कहा कि यह जमीन मे किसी अन्य व्यक्ति को बिकवा दूंगा जिससे तुम नुकसान से बच जाओगे। उसके बाद लेखपाल ने अपने वायदे अनुसार उक्त जमीन को बिकवा दिया। जिसके बाद पीडित को पता चला कि उक्त भूमि सरकारी भूमि नही थी। जिसके बाद से ही वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि लेखपाल ने षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी करते हुए उसके साथ लाखों रुपए की ठगी की है और अपने पद का दुरुपयोग किया है और अब पीड़ित द्वारा अपने रुपए मांगे जाने पर लेखपाल द्वारा टाल मटोल और बहाने बाजी की जा रही है। आरोप है कि रुपए की मांग करने से नाराज लेखपाल ने गांव में स्थित पीड़ित के मकान को तुड़वाने व उसके खिलाफ झूठा मुकदमा डलवा कर एसडीएम कैराना के द्वारा उसके मकान को कुर्क करने की धमकी भी दे रहा है। जिसके चलते पीडित ने अब जिलाधिकारी से उक्त मामले की जांच कैराना तहसील से ना करवाकर किसी अन्य तहसील से करवाए जाने की मांग है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:21:250
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 24, 2026 14:20:250
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 24, 2026 14:20:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 24, 2026 14:19:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 24, 2026 14:19:390
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowFeb 24, 2026 14:18:540
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 24, 2026 14:18:420
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 24, 2026 14:17:390
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:17:240
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 24, 2026 14:16:580
Report
1
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 24, 2026 14:16:480
Report
0
Report
0
Report