Back
शराब विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा, हादसे में दो हेड कांस्टेबल सहित चार लोग गंभीर रूप से झूलसे
Shamli, Uttar Pradesh
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में उसे समय एक बड़ा हादसा हो गया जब मुकदमों में जप्त की गई शराब का विनिष्टीकरण किया जा रहा था। विनिष्टीकरण के दौरान शराब में एक धमाका हुआ जिसमें दो हेड कांस्टेबल सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में पुलिस ने झुलसे हुए चारों लोगों को झिंझाना के आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की वजह क्या रही इस बात का अभी कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है हालांकि यह बात सामने आ रही है कि विनिष्टीकरण के दौरान चौकीदार द्वारा बीड़ी पी जा रही थी।
वी.ओ :--- आपको बता दे कि पूरा मामला झिंझाना थाना क्षेत्र का है जहां पर विभिन्न मुकदमों में बरामद की गई शराब का आज विनिष्टीकरण किया जा रहा था जो कि थाना परिसर के पीछे के ग्राउंड में किया जा रहा था जहां पर एक बड़ा हादसा हो गया। शराब विनिष्टीकरण के दौरान एकदम अचानक से एक धमाका हुआ और धमाके के बाद आग लग गई। आग लगते ही मौक़े पर अफरा तफरी मच गई। आग लगने से मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल जॉनी और ललित, चौकीदार नवाब व जेसीबी चालक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक से हुए धमाके के बाद लगी आग में कोई कुछ समझ नहीं पाया और सभी भौचक्का रह गए जैसे तैसे कर आनन फानन में मौके पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और सभी घायलों को उठाकर झिंझाना के आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। आग लगने के क्या कारण रहे इस बात की अभी पुख्ता जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि मौके पर विनिष्टीकरण के दौरान मौजूद चौकीदार द्वारा बीड़ी पी जा रही थी जिस कारण यह है हादसा हुआ।
इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें ज्यादा दो लोग झुलसे हैं बाकी दो अन्य इतने नहीं झुलसे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शराब जिसका विनिष्टीकरण किया जा रहा था वह कितनी मात्रा में थी और कितने मुकदमों मैं बरामद की गई थी इस बात की जानकारी उन्हें अभी नहीं है यह जानकारी लोकल स्तर से मिल पाएगी।
आपको मालूम है कि ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है हमारे थानो में जो बहुत सारे माल पड़े है पुराने उन्हें नष्ट कराया जा रहा है इसी परिपेक्ष में थाना झिंझाना में माननीय न्यायालय के आदेश से एक्ससाइज का माल था शराब जो बहुत बड़ी मात्रा में पड़ी हुई थी आज हमारे एसडीएम कैराना, क्षेत्राधिकारी कैराना, एसो कैराना और बहुत सारे लोग हमारे यहां पर मौजूद थे माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में गड्ढा खुदवाकर उसमें शराब दबाया जा रहा था इस बीच में हमारा जो चौकीदार नवाब नाम का है वह संयोग से यहां आ गया और हमारे वहां पर दो आरक्षी भी थाने के जो बगल में खड़े हुए थे नवाब ने अचानक अपनी जेब से माचिस निकाला और एक कपड़े में आग लगाकर उसमें फेंक दिया उसके मन में भाव रहा होगा कि यह जल के दब जाएगा जिससे और माल इसमें दबा देंगे लेकिन क्योंकि ज्वलनशील पदार्थ था यह इसमें आग लग गई और एक बड़ा सा ब्लास्ट जैसा हुआ उसकी चपेट में चौकीदार आ गया जिसमे नवाब उसमे झुलस गया उसको झिंझाना में आयुष्मान हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है और हल्की हल्की जलन हमारे आरक्षी और ऑपरेटर को भी है आई हुई है जो तीनों आयुष्मान हॉस्पिटल में एडमिट है और जो चौकीदार नवाब है वह गंभीर रूप से घायल है उसको हम सफदरजंग दिल्ली के लिए रेफर करा रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 11:37:31Noida, Uttar Pradesh:नोएडा लड़का लड़की सुसाईड मामले पर पुलिस की बाइट
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 14, 2026 11:37:190
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 14, 2026 11:36:510
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 14, 2026 11:36:180
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 14, 2026 11:35:310
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 14, 2026 11:34:43Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:शिवरात्रि पर्व से पहले चला अतिक्रमण अभियान
अधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर हटवाया अतिक्रमण
अतिक्रमणकारियो को आज चेतावनी देकर छोड़ा
अब रोड पर अतिक्रमण किया तो चालान कटेंगे
एसपी सिटी सत्यनारायण ने भारी फोर्स के साथ चलाया अभियान
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 14, 2026 11:34:270
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 14, 2026 11:34:070
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 11:33:500
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 14, 2026 11:33:420
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 14, 2026 11:33:140
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 14, 2026 11:31:460
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 14, 2026 11:31:110
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 14, 2026 11:30:530
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 14, 2026 11:30:310
Report