Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609

कानून के राज से विकास: योगी के बयान के साथ यूपी का बड़ा बजट

KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 14, 2026 11:37:19
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान 'कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे' की परिभाषा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कथन का सीधा मतलब प्रदेश में कानून के राज से है। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि महाराज जी ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है, जहां किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। जो भी व्यक्ति गलत करता है, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री ने यह बात संक्षेप में कही है कि जो कायदे में रहेगा, वही फायदे में रहेगा। मंत्री असीम अरुण ने प्रदेश के बजट को लेकर भी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह अब तक का उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बजट है, जो विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बजट में किसान, नौजवान, शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 14, 2026 13:18:57
Jhalawar, Rajasthan:घाटोली (झालावाड़) झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 7.35 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों की बाइक को भी जप्त कर लिया। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि नशा माफियाओं के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत घाटोली थाना पुलिस द्वारा गस्त की जा रही थी। इस दौरान कोहड़ीझर तिराहे के समीप चूरेलिया मार्ग के पर बाइक सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली। जिनके पास से 7.35 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी शिवसिंह और रामप्रसाद तंवर निवासी भोजपुर मध्य प्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त की गई बाइक को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाये थे और किसको सप्लाई करने जा रहे थे।
0
comment0
Report
STSharad Tak
Feb 14, 2026 13:18:29
Sirohi, Rajasthan:एंकर - केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज आबूरोड दौरे पर रहे। विशेष विमान से मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने पर विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, एसडीएम अंशुप्रिया, सीओ गोमाराम तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शांतिवन पहुंचे, जहां महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित “मूल्य आधारित समाज की परिकल्पना” विषयक कार्यक्रम में भाग लिया। केंद्र सरकार द्वारा कानूनों में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय के कई कानूनों में बदलाव कर न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विदेशों में फंसे भारतीयों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि दुनिया के किसी भी देश में संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा सके। साइबर ठगी के मामलों में भी सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में मेघवाल ने कहा कि इस विषय पर जब भी चर्चा होगी, सरकार चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सदन में सभी को बोलने का अवसर दिया जाता है, परंतु उसके नियमों का पालन आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान के बीके मृत्युंजय, अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका जयंती दीदी सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Feb 14, 2026 13:18:19
Dehradun, Uttarakhand:अंबेडकर महामंच के बैनर तले कई दलित संगठनों ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय کا घेराव किया। इस दौरान दलित संगठनों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दलित संगठनों ने कांग्रेस पर दलितों के अपमान और बाबा साहब के संविधान का विरोध करने का आरोप लगाया। दलित संगठनों ने कहा कि बाबा साहब समान नागरिक संहिता के पक्षधर रहे लेकिन कांग्रेस ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का विरोध किया। कांग्रेस ने दलित उत्थान के बजाय समुदाय विशेष को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दलित संगठन कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के घेराव के लिए पहुंचे। हालांकि भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही जिन्होंने दलित संगठनों को कांग्रेस भवन से पहले ही रोक दिया
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 14, 2026 13:17:27
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में मुस्लिम तमन्ना मलिक के बुर्का पहनकर भगवान शिव पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ में हरिद्वार से गंगाजल लाने पर बिफरे मौलाना और आम मुस्लिम. भड़के मौलाना बोले कि कांवड़ में गंगाजल लेकर आने वाली महिला मुस्लिम नहीं है; RSS की महिला है जिसे ट्रेनिंग के बाद बुर्का पहनाकर कांबड़ लेकर भेजा गया है. अगर महिला मुस्लिम है लेकिन हिंदू से शादी की है तो महिला मुस्लिम नहीं रही; वो चाहे नंगी होकर कांवड़ लेने जाए, हमें कोई सरोकार नहीं. बुद्धिजीवी मुस्लिम भी तमन्ना पर भड़के नजर आए; भड़कते हुए कहा इस बात की जांच होनी चाहिए; तमन्ना ने कानूनी तौर पर धर्म परिवर्तन किया है या नहीं, हिंदू युवक से शादी रजिस्टर्ड है या नहीं, अगर नहीं है तो तमन्ना के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए. आम मुस्लिम भी तमन्ना मलिक के बुर्का पहनकर कांवड़ लाने पर नाराज आए; कई मुस्लिमों ने तैश में प्रतिक्रिया देने से ही इनकार कर दिया.
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 13:17:25
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी: जनपद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी प्रेम की अनुपम छटा देखने को मिली। कानपुर के गंगा तट से जल लेकर प्रसिद्ध महादेवा लोधेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों का मुस्लिम समाज और बुद्धिजीवियों ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को शहर के टेस्टी बाइट रेस्टोरेंट के सामने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सेवा शिविर में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल पेश की गई। कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सरफराज भाई और उनके पत्रकार साथियों का यह प्रयास सराहनीय है। यहाँ हिंदू और मुस्लिम मिलकर शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा कर रहे हैं यही हमारे हिंदुस्तान की असली पहचान और गंगा-जमुनी तहजीब है। यह दृश्य पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। कांवड़ियों के स्वागत में पसमांदा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन भी मौजूद रहे। उन्होंने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करते हुए इसे भाईचारे की मिसाल बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामगोपाल रावत सहित जनपद के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की। सभी ने मिलकर कांवड़ियों को जलपान और फलाहार कराया, जिससे पदयात्रियों की थकान मिट सके। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन बाराबंकी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ियों के लिए यह जलपान का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दिनभर शिव भक्तों का जत्था डीजे की धुनों और 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ महादेवा की ओर बढ़ता रहा जिनका इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने खुले दिल से इस्तकबाल किया।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 14, 2026 13:17:03
Darbhanga, Bihar:बिहार में घटिया सड़क निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, दरभंगा की कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट। पथ निर्माण मंत्री ने किया पुष्टि कहा ऐसे ठेकेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों पर अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पथ निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा स्थित निर्माण कंपनी R.L. Choudhary Infratech Pvt. Ltd. को 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण प्रमाणित होने के बाद की गई। दरभंगा पथ प्रमंडल अंतर्गत महात्मा गांधी कॉलेज से अलीनगर पीडब्ल्यूडी पथ, खर्गा सहनी चौक, परमेश्वर चौक होते हुए बेला दुर्गा मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में गंभीर अनियमितता सामने आई। जांच में पाया गया कि एक किलोमीटर हिस्से में कराए गए सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य की गुणवत्ता मानकों से काफी कम है। तकनीकी जांच में सड़क की निर्धारित मजबूती 407.888 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक मजबूती मात्र 166.828 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर पाई गई जो मानक के आधे से भी कम है। विभाग ने संवेदक से 16 मई 2025 और 4 जुलाई 2025 को स्पष्टीकरण मांगा। बाद में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए 1 सितंबर 2025 को पुनः जवाब देने को कहा गया। संवेदक द्वारा 25 सितंबर 2025 को दिए गए उत्तर की जांच TTRI से कराई गई, जिसकी 10 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में भी निर्माण कार्य को गुणवत्ताविहीन बताया गया। समीक्षा के बाद संवेदक का स्पष्कारण अस्वीकार कर दिया गया। बिहार ठीकेदारी निबंधन नियमावली 2007 के नियम-11 (क) (ii) तथा विभागीय प्रावधानों के तहत कंपनी को आदेश की तिथि से अगले 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इस अवधि में कंपनी विभाग की किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकेगी। सरकार की इस कार्रवाई को घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Feb 14, 2026 13:16:33
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयुक्त से पार्टी की मांग दोहराई, कहा.... सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती.....बाबूलाल मरांडी सभी बूथों,मतगणना हॉल और स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाए जनता को नहीं है राज्य पुलिस पर भरोसा, पुलिस के वरीय अधिकारी ही हैं आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज अपने बयानों के माध्यम से निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में 13फरवरी को निर्वाचन आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन की मांग को दोहराया। श्री मरांडी ने कहा कि आगामी 23 फरवरी को राज्य के 48 नगर निकाय चुनाव क्षेत्रों में मतदान होंगे।लेकिन अभी तक मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाया जाने का निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ईवीएम से चुनाव होने के बावजूद मतदान केंद्रों, स्ट्रॉग रूम और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी लगाया जाता रहा है लेकिन निकाय चुनाव को राज्य सरकार ने बैलेट से कराने का निर्णय लिया है जिसमें बड़े पैमाने पर बूथ कैप्चरिंग और बोगस मतदान से इनकार नहीं किया जा सकता है। कहा कि राज्य पुलिस प्रशासन से जनता का भरोसा दिनोदिन समाप्त होता जा रहा है। जब पुलिस के कप्तान ही आरोपी हों, पोस्टिंग नियम विरुद्ध हो फिर उनके अधीनस्थ पर कैसे भरोसा किया जा सकेगा। कहा कि हेमंत सरकार निकाय चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थी। माननीय न्यायालय के सख्त निर्देश और भाजपा के आंदोलनों के दबाव में राज्य सरकार चुनाव कराने को बाध्य हुई है लेकिन इसे दलीय आधार पर नहीं कराने के पीछे राज्य सरकार को हार का सता रहा भय ही है। राज्य सरकार बैलेट के माध्यम से चुनाव कराकर police प्रशासन के माध्यम से चुनाव को अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रभावित करना चाहती है। कहा कि भाजपा राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव चाहती है। जिस प्रकार से राज्य में अपराधी बेलगाम हैं,उनका मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है।ऐसे में बिना केंद्रीय बल के देखरेख के निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। कहा कि भाजपा इसीलिए निर्वाचन आयोग से मांग कर रही कि राज्य में शांतिपूर्ण ,भयमुक्त ,निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने केलिए सभी बूथों पर,स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती हो तथा मतदान केंद्रों,और मत गणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 14, 2026 13:16:17
Barh, Bihar:बाढ़ थाना के मलाही गांव में बच्चों के मामूली विवाद में दोनों पक्षों से 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों से घायल लोगों का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही बच्चों के बीच कुछ दिनों पहले मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद गाँव के लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करा दिया था। लेकिन आज कुछ बच्चेPlaying के लिए बागीचे की तरफ चले गए। वहां दूसरे पक्ष के लोगों से फिर विवाद शुरू हो गया। बच्चों में मारपीट की खबर सुनते ही दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। हमले में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को किसी तरह शांत कराया।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 14, 2026 13:15:38
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा के जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार अस्थावां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित आस्थावां प्रीमियर लीग में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जेडीयू नेता त्रिनयन कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सांसद ने नीट छात्र प्रकरण को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और पूर्व आईपीएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिना साक्ष्य किसी पर आरोप लगाना गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने पप्पू यादव पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें अपनी भाषा और आचरण पर संयम रखना चाहिए। सांसद ने यह भी कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और वारंट जारी होने पर हर हाल मे कोर्ट में जिन्दा या मुर्दा पेश होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का दिमागी संतुलन खराब हो गया है. उन्होंने दावा किया कि अगर उनका मेडिकल जांच कराया जाए तो निश्चित तौर पर दिमाग में बड़ी गड़बड़ी मिलेगी। उनका दिमाग जेल जाने से पहले से ही दिमाग़ पूरी तरह से खराब था। उन्होंने अपने जीवन काल में क्या-क्या किया है बिहार के लोगों को अच्छी तरह से मालूम है। इसलिए सरकार ने वैसे लोगों को मुंह बंद करने का काम किया। जेडीयु सांसद ने पूर्व आईपीएस अमिताभ दास पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी बयानबाजी से पहले अपने अतीत को देखना चाहिए। उन्होंने दोनों नेताओं को अपनी जुबान पर लगाम लगाने की नसीहत दी。
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 13:15:01
Belach, Uttar Pradesh:सोनभद्र. राबर्ट्सगंज थाना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत तकिया के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मस्जिद की दर्ज भूमि पर कथित अतिक्रमण के संबंध में सामूहिक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने यह प्रार्थना पत्र सीओ रणधीर मिश्रा को सौंपते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा राजस्व अभिलेखों के अनुसार मूल स्थिति बहाल करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ रणधीर मिश्रा ने संबंधित राजस्व विभाग को टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण करने तथा नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों की मौजूदगी में पुनः नापी (माप) कराए जाने और गांव स्तर पर आपसी सहमति से समाधान निकालने की बात कही गई।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 13:14:45
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के मंडी समिति के निकट शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने पीछे से आ रही वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी। मंडी समिति के पास पहुंचते ही यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया, ताकि यातायात बाधित न हो और स्थिति सामान्य बनी रहे। इस दुर्घटना में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुरक्षित बताया जा रहा है।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही फरार वाहन की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top