Back
बाराबंकी में ब्रजभूषण शरण सिंह ने जातिवाद और बाजार मिलावट पर चिंता जताई
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 14, 2026 11:34:07
Barabanki, Uttar Pradesh
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले, राजनीति में बढ़ता जातिवाद और बाजार में मिलावट चिंता का विषय
बाराबंकी में सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दुल्हादेपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर बजरंग व्यायाम शाला में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीति में बढ़ते जातिवाद और बाजार में मिलावटखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से एकजुट रहने और शुद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।
- उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक जातिवादी संग्राम चल रहा है और लोग जातियों व उप-जातियों में बंटते जा रहे हैं, जबकि पहले कर्म के आधार पर केवल चार वर्ण व्यवस्था थी। उन्होंने इसे व्यक्तिगत लाभ की प्रवृत्ति से जोड़ते हुए समाज को एकजुट रहने की सलाह दी। बृजभूषण सिंह ने लोगों से कम से कम एक गाय पालने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़ी न हो सके तो देशी गाय ही पालें, जिससे घर में शुद्ध दूध उपलब्ध हो। बाजार में मिलावट के बढ़ते चलन पर उन्होंने कहा कि “हर चीज में मिलावट है, जहर बेचा जा रहा है और पनीर जैसे उत्पादों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।
-कार्यक्रम में उन्होंने अपने पहलवानी गुरु बाबा हरिशंकर दास और सगे भाई समान बाबा बलराम दास का उल्लेख करते हुए आयोजन को सामाजिक एकता और गरीबों को जोड़ने वाला बताया। छठे दिन आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व वस्त्र वितरण किया गया। हजारों महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को अंगवस्त्र भेंट किए गए, साथ ही प्रसाद व भोजन वितरित हुआ। पूर्व सांसद दोपहर करीब 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां समर्थकों ने हेलीपैड और मंच पर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
बाइट- बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 14, 2026 13:05:540
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 13:05:370
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 14, 2026 13:04:560
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 14, 2026 13:04:370
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 14, 2026 13:03:260
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 14, 2026 13:03:100
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 14, 2026 13:02:310
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 14, 2026 13:02:120
Report
SMSarfaraj Musa
FollowFeb 14, 2026 13:01:480
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 14, 2026 13:01:300
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 14, 2026 13:01:180
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 14, 2026 13:00:450
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 14, 2026 13:00:150
Report