Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shamli247776

कांग्रेसियों के टी-शर्ट उतारू प्रदर्शन से गुस्साए भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Feb 24, 2026 13:09:35
Shamli, Uttar Pradesh
शामली। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा टी-शर्ट उतार कर प्रदर्शन किए जाने का मामला लगातार तूल पकडता जा रहा है। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस प्रदर्शन को लेकर भाजपाइयों में कड़ा आक्रोश है। जिसके चलते भाजपाइयों ने शामली में भी कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया और उक्त मामले को देश की छवि धूमिल करने वाला करार दिया। आपको बता दें देश की राजधानी दिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा टी-शर्ट उतार कर किए गए प्रदर्शन को लेकर शामली में भाजपाइयों का विरोध देखने को मिला है। जहां शहर के शिव मूर्ति पर लभाजपा के कई महिला पुरुष कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और कांग्रेस व राहुल गांधी के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि एआई समिट के दौरान कांग्रेसियों द्वारा किया गया शर्ट उतारू प्रदर्शन दुनिया भर में देश को बदनाम करने वाला है और ऐसी ओंछी हरकत के लिए कांग्रेसियों को शर्म करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे कुशल नेतृत्व में बड़ी तरक्की और उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है और देश की यह तरक्की कांग्रेसियों से देखी नहीं जा रही है। इसलिए कांग्रेस अब अपनी नीच हरकतों पर ऊतर आई है और देश की छवि को धूमिल करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से ऐसी हरकते करवा रही है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Feb 24, 2026 14:18:42
Jalalpura, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के भांडेरी गेट मोहल्ले में एक ही समुदाय के दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश की वजह से विवाद हुआ. पहले परिवार ने दूसरे परिवार के लोगों पर छत से पथराव शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव करने वाले लोग फायरिंग करने लगे. इस दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला कुसुम देवी गोली लगने से मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. घटना से इलाके में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई. दरअसल कुसुम देवी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी होकर विवाद देख रही थी. इसी दौरान नीतीश और उसके साथियों ने दूसरे परिवार के लोगों पर बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी. गोली कुसुम देवी को लगी और पास में खड़ा उसका बेटा राहुल छर्रे से घायल हो गया. अस्पताल में मां बेटे को भर्ती किया गया. चिकित्सकों ने कुसुम देवी को मृत घोषित कर दिया और बेटे की हालत गंभीर बताई गई. मौके पर एसपी सिटी और सीओ सिटी ने जानकारी जुटाकर मुख्य आरोपी के साथ पांच लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी.
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Feb 24, 2026 14:17:39
Jaipur, Rajasthan:सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी – एडीएम रामकिशोर मीणा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा ने की। बैठक में एडीएम मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए व्यापक और प्रभावी जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि लोग नियमों का सख्ती से पालन करें। एडीएम ने निर्देश दिए कि जिले से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों की ‘रोड सेफ्टी ऑडिट’ करवाई जाए। साथ ही ‘सेमी ब्लैक स्पॉट’ चिह्नित कर अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण किया जाए। इन स्थानों पर दुर्घटनाओं के कारणों का सूक्ष्म विश्लेषण कर आवश्यक तकनीकी एवं ढांचागत सुधार शीघ्र कराए जाएं।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 24, 2026 14:17:24
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के बिलारी पहुंच माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबों देवी ने किया परीक्षा केंद्र का निरिक्षण, शिक्षा मंत्री ने परीक्षा केंद्र के इंतजामो का लिया जायेगा, कल बदायूं मे परीक्षा केंद्रों का निरिक्षण करेंगी मंत्री गुलाबों देवी, शिक्षा मंत्री बोलीं यहाँ व्यवस्थाए व्यवस्थित है बच्चे सीसीटीवी की निगरानी मे शांतिपूर्ण तरीके से तनावमुक्त होकर दे रहे परीक्षा, पुरे प्रदेश मे 53,37,778 बच्चे 8,033 परीक्षा केंद्रों पर दे रहे सीसीटीवी की निगरानी मे तनावमुक्त परीक्षा, बच्चो कों सीसीटीवी मे तनावमुक्त परीक्षा देने का रिजल्ट भी संतोषजनक मिलेगा, विपक्ष पर शिक्षा मंत्री गुलाबों देवी का हमला, भाजपा की 2027 मे भी सरकार बनेगी इसमें कोई संदेह नहीं, विपक्ष کا نامونیشان नहीं क्योंकि आज विपक्ष के पास आलोचना के अलावा कोई मुद्दा नहीं, विपक्ष ने विधानसभा मे शोर शरावा कुछ नहीं किया क्योंकि उनपर मुद्दा ही नहीं।
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 14:16:48
Vrindavan, Uttar Pradesh:कोतवाली इलाके की रंगजी चौकी क्षेत्र स्थित प्रेम महाविद्यालय में बोर्ड परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रवक्ता ने सहकर्मी शिक्षक और उनके सहयोगियों पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार प्रेम महाविद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत अजय कुमार मौर्या ने बताया कि बीती 19 फरवरी को विद्यालय में संस्कृत बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान परिसर में मौजूद 4-5 लोग जोर-जोर से ठहाके लगाकर शोर कर रहे थे, जिससे कमरा नंबर 2 में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को व्यवधान हो रहा था। पीड़ित प्रवक्ता का आरोप है कि जब उन्होंने विद्यार्थियों के हित में शोर कर रहे लोगों से शांति बनाए रखने का निवेदन किया, तो वहां मौजूद शिक्षक भड़क गए।आरोप है कि उन्होंने अजय कुमार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और देखते ही देखते अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अजय कुमार मौर्या के मुताबिक मारपीट की यह पूरी वारदात विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने वृंदावन कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
1
comment0
Report
VKVipan Kumar
Feb 24, 2026 14:16:48
Dharamshala, Himachal Pradesh:राहुल गांधी पर अनुराग के बयान पर पठानिया का पलटवार पठानिया बोले, राहुल गांधी को नहीं किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत एंकर - राहुल गांधी को किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। यह बात शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा मंगलवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया के समक्ष दिए गए बयान के जवाब में कही। धर्मशाला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार से पूर्व प्रधाानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को विश्व की नेता के रूप में देखा गया था। इंदिरा गांधी ही गरीबी हटाओ का नारा लेकर आई थी। पठानिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर पांच बार के सांसद हैं तथा ऐसी बातें अनुराग ठाकुर को शोभा नहीं देती। पठानिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर की वो विचारधारा है ऐसी है जो हिमाचल प्रदेश को चाहती ही नहीं थी। पठानिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर बताएं कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए कभी एयरपोर्ट पर राशि खर्च की। पठानिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के संदर्भ में जो कहा है मैं उसकी निंदा करता हूं, देश की संसद में एक ही ऐसा सांसद है, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की है। राहुल गांधी संसद में नेता प्रतिपक्ष हैं तथा इस बात को कोई झूठला नहीं सकता। राहुल गांधी की विचारधारा वाले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह स Sukkhuu की सरकार कांगड़ा एयरपोर्ट पर 1929 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर, अपनी ओर से प्रदेश में किए गए कंट्रीब्यूट की बात करें, न कि इधर-उधर की बातें करें। राहुल गांधी की विचारधारा ने हिमाचल प्रदेश बनाया और आगे बढ़ाया है और वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश की बागडोर संभाल रहे हैं। बाइट - केवल सिंह पठानिया , विधायक , शाहपुर
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 14:16:20
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Feb 24, 2026 14:06:52
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के ताजगंज में रोज़ा इफ्तार का खूबसूरत आयोजन किया गया… जहाँ मौलाना और मार्बल कारोबारी روز़ेदार एक साथ दस्तरखान पर बैठे… रोज़ा खोला, नमाज़ अदा की और मुल्क में चैन-ओ-अमन की दुआएँ मांगी।ताजमहल की नगरी आगरा के ताजगंज क्षेत्र में भाईचारे और मोहब्बत की मिसाल देखने को मिली। पवित्र रमज़ान के महीने में मौलाना साहब और स्थानीय मार्बल कारोबारी की ओर से रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।जैसे ही अज़ान की आवाज़ गूंजी, रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोज़ा खोला। इसके बाद सभी ने मिलकर नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इफ्तार के दस्तरखान पर हर तबके के लोग एक साथ बैठे नजर आए, जिसने गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत तस्वीर पेश की। आयोजकों ने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है, और ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Feb 24, 2026 14:06:12
Danti, Uttar Pradesh:थाना जिगना पुलिस ने टाटा नेक्सान कार से 315 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है. शराब बरामद करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर पश्चिम बंगाल निवासी अंकुश पासवान, 21 वर्ष, हवेली खड़कपुर, थाना काकासा, जनपद वर्धमान, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. थाना जिगना पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी. मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है. ग्राम नरोईया मोड़ के पास सघन चेकिंग की गई. झारखंड नम्बर अंकित टाटा नेक्सान कार को रोका गया. तलाशी लेने पर 315 बोतल प्रत्येक 750 एमएल की अंग्रेजी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश पासवान के रूप में हुई है. बरामद शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है. इस बार भी शराब को कार में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह पकड़ा गया. एसपी आपरेशन मनीष मिश्र ने बताया कि शराब बरामद कर कार को सीज किया गया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top