icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229301
Manish AwasthiManish AwasthiFollow2 Sept 2025, 09:40 am

लगातार चोरियों से आक्रोशित पूर्व विधायक ने लापरवाह थानाध्यक्ष की कप्तान से की शिकायत वीडियो वायरल

Rampur Mohiuddinpur, Uttar Pradesh:रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जोहवा शर्की गांव का है, जहां चोरों ने मोनू सिंह के किराना स्टोर को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की गैलरी में लगी लोहे की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया। वे नगदी समेत लाखो रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कप्तान से फोन पर बात की। राकेश सिंह ने कप्तान को बताया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटनी-जबलपुर हाईवे पर तेज टक्कर, बुजुर्ज घायल; चालक नशे में मिलने पर जांच

Katni, Madhya Pradesh:कटनी 26/07/26 स्लग एक्सीडेंट तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मारी. बुजुर्ग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस. कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीरबाबा के पास रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जबलपुर की ओर जा रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने जमकर खड़ी हुई कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. टकराव के बाद मौजूद लोगों ने गाड़ी सवार को खींच कर गाड़ी से निकाला. कार चालक नशे की हालत में दिख रहा था, मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजा और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
0
0
Report

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने छात्रों के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताया

Vijayapura, Karnataka:धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और राहुल गांधी के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत: विक्रम मंडावी बीजापुर- जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों, युवाओं और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निरंतर संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताया है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि यह छात्रों और राहुल गांधी की बुलंद आवाज तथा अन्याय के खिलाफ न्याय की बड़ी विजय है। विक्रम मंडावी ने कहा कि जब देश का युवा अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरता है, तो तानाशाही प्रवृत्ति वाली सरकारों को भी झुकना पड़ता है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ समय में एक के बाद एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों होनहार छात्रों के भविष्य पर अंधकार डाल दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी सरकार युवाओं की मेहनत और उनके माता-पिता के सपनों के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां देश की शिक्षा व्यवस्था को लगातार कमजोर कर रही हैं और निजी स्कूलों एवं संस्थानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भारी फीस के रूप में भुगतना पड़ रहा है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा और रोजगार के लिए मजबूर होकर सड़कों पर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा व्यवस्था में तत्काल कड़े कानून और मजबूत एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक न हो सके।
0
0
Report

सीतापुर में दिनदहाड़े करोड़ों के जेवरात की चोरी, CCTV फुटेज में एक बदमाश कैद

Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग ज्वैलरी दुकान संचालक हुए उठाईगिरी के शिकार। एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात के बैग की हुई उठाईगिरी। सीतापुर स्थित काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के दुकान संचालक अरुण देव पहुंचे थे दुकान खोलने। दुकान खोलने के दौरान स्कूटी के पास रखें सोने-चांदी के जेवरात के बैग को लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी। सीसीटीवी कैमरे में 01 बदमाश आरोपी का फुटेज हुआ कैद। मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी सीतापुर पुलिस की टीम।सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग NH43 से लगे हाई स्कूल के पास संचालित है काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स। दिनदहाड़े करोड़ों रूपये के ज्वैलरी की उठाईगिरी होने से क्षेत्र में मचा हड़कंप।
0
0
Report
Advertisement

सिरौली में खुलेआम शराब पी रहे पांच लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में लेकर दी चेतावनी

Lalit KumarLalit KumarFollow2m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सिरौली पुलिस ने कस्बा सिरौली बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान खुले में शराब का सेवन कर रहे सभी लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान बदन सिंह निवासी सिकौरा (जनपद बदायूं), बुद्धसेन निवासी नामदारगंज, अमरीश निवासी मोहल्ला गढ़ी, मदनलाल निवासी नामदारगंज तथा कुलदीप निवासी कस्बा सिरौली के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
0
0
Report

जौनपुर के आशीष सोनी ने पीएम से संवाद कर गांवों में डिजिटल इंडिया दिखाया

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के आशीष सोनी ने पीएम से संवाद कर गांवों में डिजिटल इंडिया दिखाया राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 403 युवाओं में शामिल आशीष ने हिमाचल के हिक्किम डाकघर और चिचम पुल से जुड़े अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए。 जौनपुर जिले के बदलापुर ब्लॉक निवासी युवा आशीष सोनी को देश के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद का विशेष अवसर मिला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की संस्था मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत चयनित प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री ने बातचीत की, जिसमें आशीष सोनी ने भी अपने अनुभव साझा किए。 यह कार्यक्रम 3 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित किया गया था। इसमें देश के 245 जिलों से चुने गए 403 युवाओं ने हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर वहां के विकास, संस्कृति और जनजीवन को करीब से समझा। जौनपुर से आशीष सोनी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाले युवा प्रतिनिधि रहे। उनका चयन देशभर में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ, जिसमें लगभग 2.7 लाख युवाओं ने भाग लिया था。 कार्यक्रम के दौरान आशीष ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा खास गांव का दौरा किया। वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री ने उनसे विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम में उनके अनुभव के बारे में पूछा। आशीष ने बताया कि उन्होंने वहीं से प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भेजा था और यह देखकर आश्चर्य हुआ कि 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में भी क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है, जो डिजिटल इंडिया अभियान की सफलता का प्रमाण है。 उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के साथ किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया और बताया कि ग्रामीणों को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय Rural Livelihood Mission तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया गया। साथ ही उन्होंने चिचम पुल के निर्माण से क्षेत्र में बढ़ी आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन, विशेष रूप से नाइट टूरिज्म, पर पड़े सकारात्मक प्रभाव की भी जानकारी प्रधानमंत्री को दी। प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की सराहना की। संवाद के बाद आशीष सोनी ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और प्रेरणादायक क्षण बताते हुए कहा कि यह अवसर उन्हें देश के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। MY Bharat की यह पहल युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, वहां की चुनौतियों और आईटीबीपी जवानों के योगदान से परिचित कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है。
0
0
Report

झांसी सदर बाजार में दबंगों का तांडव: तलवार-तमंचा लेकर मोहल्ले में दहशत

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। भट्टा गांव में करीब सात दबंग हाथों में तलवार और तमंचा लेकर गली में घूमते नजर आए। उन्होंने एक घर में लात मारकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। เหตุ घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टा गांव की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 6 से ज्यादा युवक हाथों में धारदार तलवार और तमंचा लेकर गली में घूम रहे हैं। आरोप है कि ये दबंग एक घर के दरवाजे पर पहुंचे और उसे लात मारकर खुलवाने की कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तो ये लोग तलवारें लहराते हुए आगे निकल गए और रोज ये लोग मोहल्ले में दहशत फैलाते हैं। इस दौरान छत से किसी ने इन दबंगों का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवकों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है और वे बेखौफ होकर मोहल्ले में गुंडागर्दी कर रहे हैं। इन दबंगों के खिलाफ राजा नाम के शख्स ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

कोरबा में वन विभाग ने शक्तिशाली अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत ​ग्राम जिलगा से लगभग 03 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के परिसर में खड़े एक बड़े ट्रक के निचले हिस्से चेचिस में एक अत्यंत शक्तिशाली अजगर छिपा हुआ बैठा था। जब इस नज़ारे को कंपनी के कर्मचारियों ने देखा तब तत्काल कूदमुरा रेंज के बीट गार्ड नवीन यादव को सूचना दी. ​सूचना मिलते ही बीट गार्ड नवीन यादव बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचे और वन्यजीव के लिए निर्धारित सभी विभागीय प्रोटोकॉल, नियमों एवं विधि-विधानों का कड़ाई से पालन करते हुए अत्यंत सतर्कता के साथ अजगर का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद नियमानुसार अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय ग्रामीणों एवं कंपनी कर्मचारियों ने वन अमले व परिसर प्रभारी नवीन यादव की त्वरित कार्रवाई और तत्परता की सराहना की. ​ गौरतलब है की ​वन विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों और ग्रामीणों व कर्मचारियों एवं विभाग की सक्रियता का परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग किसी भी खतरनाक या शक्तिशाली सरीसृप को देखकर घबराते या नुकसान नहीं पहुँचाते हैं, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचित कर पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
0
0
Report

कार्गिल विजय दिवस पर दुर्गापुर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ विशाल बाइक रैली

Durgapur, West Bengal:কার্গিল বিজয় দিবস উপলক্ষে দুর্গাপুরে ১৯ নম্বর জাতীয় সড়ক জুড়ে জাতীয় পতাকা হাতে বিশাল র‍্যালি। র‍্যালিতে উপস্থিত দুর্গাপুরের বিশিষ্টজনেরা। কোক ওভেন থানার অন্তর্গত সগড়ভাঙা থেকে বাইক র‍্যালি শুরু হয়ে মুচিপাড়া, গান্ধী মোড়, ইস্পাত নগরীর চন্ডীদাস মার্কেট হয়ে সৃজনী প্রেক্ষাগৃহে শেষ হবে। বাইক র‍্যালি শেষে সৃজনী প্রেক্ষাগৃহে কার্গিলের যোদ্ধাদের প্রতি পুষ্পার্ঘ অর্পন এবং শহীদদের পরিবারকে সংবর্ধনা , প্রাক্তন সেনা কর্মীদের সংবর্ধনা সহ দেশাত্মবোধের সংগীতের মাধ্যমে এই দিনের অনুষ্ঠান সম্পন্ন হয় সংকল্প ভারত ফাউন্ডেশন এর তরফে ।
0
0
Report

Kotputli-Behror के नैतिकवीर यादव ने अंडर 19 टेबल टेनिस में गोल्ड जीता

Jaipur, Rajasthan:14 साल की उम्र में अंडर 19 टेबल टेनिस में राजस्थान के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मैडल जीतकर राजस्थान चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। नैतिकवीर यादव ने फ्री क्वार्टर फाइनल में नेशनल प्लेयर तुषार रामचंदानी को 3-1, क्वार्टर फाइनल में नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर भावित सिंह बिष्ट को 3-2, सेमीफाइनल में सीनियर नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर सौरभ कपूर को 3-2 तथा फाइनल में सीनियर नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर लक्ष्य तोषनीवाल को 4-3 से हराकर शानदार उलटफेर करते हुए अंडर 19 टेबल टेनिस में गोल्ड मैडल जीतकर राजस्थान चैंपियन बने। नैतिकवीर को राजस्थान के समस्त टेबल टेनिस जगत द्वारा उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय चीफ टेबल टेनिस कोच श्रीकृष्ण चौधरी को दिया तथा माता-पिता विक्रम यादव पुरुषार्थी और अंजू यादव के मार्गदर्शन को। कोच श्रीकृष्ण चौधरी ने कहा कि नैतिकवीर ने अपने से सीनियर नेशनल प्लेयर को हराकर अपनी प्रतिभा को पहचाना है और मुझे पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही नैतिकवीर देश के लिए खेलते हुए पूरे राजस्थान और भारत का नाम रोशन करेगा। इस दौरान अतिथियों ने नैतिकवीर को गोल्ड मैडल पहनाते हुए पारितोषिक प्रदान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नैतिकवीर के पिता विक्रम यादव ने बताया कि क्षेत्र के सभी निवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। नैतिकवीर का लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करके पदक जीतना है ताकि भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन हो।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में नाबालिग हत्या: चार नाबालिग हिरासत में

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले के बाड़ी उपखंड के कुहावनी गांव में 19 जुलाई को हुए 16 वर्षीय नाबालिग मनोज मीणा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को निरुद्ध किया है। आरोपियों ने युवक के सिर को पत्थरों से कुचल दिया था और शव को नहर किनारे प्लास्टिक की तिरपाल में लपेटकर छिपा दिया था। एडिशनल एसपी श्रवण कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को कुहावनी गांव में मनोज मीणा पुत्र मुन्ना लाल का क्षत-विक्षत शव मिला था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। स्थिति को संभालने के लिए एसपी विकास सांगवान और कलेक्टर श्रीनिधि बीटी मौके पर बाड़ी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार को सौंपी गई। छह दिन के गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। जांच में एफएसएल टीम, साइबर टीम, ह्यूमन रिसोर्स और तकनीकी साक्ष्यों का सहयोग लिया गया। एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतक मनोज और निरुद्ध किए गए चार नाबालिगों के बीच किसी युवती को लेकर दुश्मनी थी, जिसके चलते दो दिन पहले झगड़ा भी हुआ था। हालांकि यह प्रेम प्रसंग का मामला है या कोई अन्य कारण, इस पर अभी अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को जब मनोज अपनी भैंसों को चराने के लिए नहर किनारे निकला, तो चारों आरोपियों ने उसका पीछा किया। जब मनोज मोबाइल देख रहा था, तभी आरोपियों ने पीछे से उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद उन्होंने पत्थरों से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी और पत्थर जब्त कर लिए हैं। चारों नाबालिग आरोपियों को धौलपुर के बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है, और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top