icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रंग बदलती गाड़ियां: बजरी लीजों पर फर्जी रवन्ना के बाद जुर्माना

Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 रंग बदलती गाड़ियां : बजरी लीजों पर जुर्माना。 जी मीडिया की खबर के बाद बाड़मेर में बजरी लीजों पर कार्रवाई。 बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना में पकड़ा फर्जीवाड़ा。 जी मीडिया ने 27 जून को किया था पूरे प्रकरण का खुलासा。 ''रवन्नों में फर्जीवाड़ा... रंग बदलती गाड़ियां'' शीर्षक से चलाई थी खबर。 एक ही वाहन पर नम्बर प्लेट बदलकर काटे जा रहे थे रवन्ने。 बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी, कनाना पचपदरा और कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी, सिणधरी जैसलमेर में हो रही थी गड़बड़ी。 दोनों बजरी लीजों पर क्षमता से अधिक ओवरलोड रवन्ने काटे गए。 खान विभाग ने जांच कर दोनों बजरी लीजधारकों पर जुर्माना लगाया。 बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर 7.92 लाख रुपए और कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी 7.28 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया。
0
0
Report

भू स्वामित्व योजना में पटवारी की भूमिका पर ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर विरोध किया

Panna, Madhya Pradesh:भू स्वामित्व योजना का पटवारियों ने बहिष्कार किया, नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा खटाई में पड़ती नजर आ रही ग्रामीण भू स्वामित्व की पहल। मध्य प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी भू स्वामित्व योजना 17 सितंबर से शुरू होनी थी, पर जिलों में इसे रोकने की स्थिति दिखाई दे रही है। पन्ना जिले के सभी परिवारों ने एकत्रित होकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि इस योजना में निष्पादक या विक्रेता हल्का के पटवारी को नामजद नहीं किया जाए, क्योंकि यह कानूनी समस्याओं का कारण बन सकता है। अपर कलेक्टर ने कहा कि पटवारी इस भूमिका के लिए तैयार नहीं हैं, और यदि वे विरोध करते हैं तो योजना प्रभावित होगी。
0
0
Report
Advertisement

पदमश्री मंडावी की आर्ट गैलरी से 12 लकड़ी की मूर्तियाँ चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के गढ़बेगाल निवासी पद्मश्री सम्मानित प्रसिद्ध काष्ठशिल्प कलाकार पंडीराम मंडावी के काष्ठकला निर्माण स्थल और आर्ट गैलरी में चोरों ने सेंध लगाकर आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं को दर्शाने वाली कलात्मक लकड़ी की मूर्तियां चोरी कर लीं। घटना की शिकायत के बाद नारायणपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और चोरी गई 12 मूर्तियाँ बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कोंडागांव जिले के नरहरपुर निवासी अनिल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। आरोपी चोरी की गई लकड़ी की मूर्तियों को इधर-उधर करने और उनकी हेराफेरी करने की फिराक में था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे कोंडागांव क्षेत्र से चोरी की गई मूर्तियों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 12 कलात्मक लकड़ी की मूर्तियाँ बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि चोरी की गई मूर्तियाँ पद्मश्री पंडीराम मंडावी द्वारा तैयार की गई थीं, जिनमें आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जनजीवन की झलक देखने को मिलती है। उनकी काष्ठकला को देश-विदेश में पहचान मिली है। ऐसे में उनकी कलाकृतियों की चोरी को लेकर कला जगत और स्थानीय लोगों में भी चिंता देखी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पद्मश्री सम्मानित पंडीराम मंडावी की आर्ट गैलरी से आदिवासी संस्कृति पर आधारित 12 कलात्मक लकड़ी की मूर्तियाँ चोरी हुई थीं। नारायणपुर थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी अनिल विश्वकर्मा को कोंडागांव से चोरी की गई मूर्तियों के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी का एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश और पतासाजी में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर चोरी की वारदात में शामिल अन्य लोगों तथा चोरी की गई कलाकृतियों को खपाने की कोशिश के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है。
0
0
Report

बटाला से बेर साहिब गुरुद्वारे तक नगर कीर्तन आज भी धूमधाम से शुरू

Batala, Punjab:ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਦੇ ਸਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ বਟਾਲਾ ਤੋਂ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬੇਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੰਗਤ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਲੈਣ ਲਈ ਹੋਈ ਰਵਾਨਾ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਸਾਲ ਵੀ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਸਥਾਪित ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੇਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਇੱਕ ਮਹਾਨ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਕੱਲ ਨੂੰ ਆਰੰਭ ਹੋਵੇਗਾ ਜੋ 17 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਬਟਾਲੇ ਪਹੁੰਚੇਗਾ 18 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਪੂਰਬ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਏਗਾ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਾਲ ਸੁਲਤਾਨਕੁਰ ਲੋਧੀ ਤੋਂ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ پਹੁੰਚਦੇ ਪਹੁੰਚਦੇ ਦੋ ਦਿਨ ਲੱਗ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਇਸ ਵਾਰ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨਹੀਂ ਹੋਏਗੀ ਸਭ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਰਝੇਵੇ ਛੱਡ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਆ ਕੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के सैलाना में 12वीं छात्रा ने छात्रावास कक्ष में फंदे से झूलकर आत्महत्या

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एकलव्य आदिवासी छात्रावास में 12वीं कक्षा की छात्रा कमरे में फंदे पर झूलती मिली है। घटना की सूचना मिलते ही छात्रावास स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आज छात्रा की 12वीं कक्षा की परीक्षा थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान छात्रा को कथित तौर पर नकल करते पकड़ा गया था, जिसके बाद वह परीक्षा कक्ष से बाहर निकल गई थी। इसके बाद छात्रावास के कमरे में उसका शव मिला। फिलहाल छात्रा का शव कमरे में ही है और पुलिस मौके पर मौजूद है। परिजनों इंदौर से रतलाम के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों ने आग्रह किया है कि उनके पहुंचने तक शव को मौके से नहीं हटाया जाए। पुलिस और प्रशासन परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report

उरई के हॉप हॉस्पिटल में महिला के ऑपरेशन पर जांच के आदेश दिए

Jalaun, Uttar Pradesh:उरई के हॉप हॉस्पिटल में एक महिला के ऑपरेशन को लेकर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए। शिकायत में ऑपरेशन की प्रक्रिया और इलाज को लेकर सवाल उठाए गए हैं。 स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जांच टीम अस्पताल से संबंधित अभिलेखों, मरीज के इलाज से जुड़े दस्तावेजों और ऑपरेशन संबंधी तथ्यों की पड़ताल करेगी। इसके साथ ही शिकायतकर्ता महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी。 बताया गया है कि हॉप हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला का ऑपरेशन किया गया था। बाद में शिकायत स्वास्थ्य विभाग में दर्ज कराई गई। शिकायत में इलाज और ऑपरेशन की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं। शिकायत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का निर्णय लिया, स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही हैं। जांच टीम द्वारा जल्द ही अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपे जाने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट में यदि किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में 28 लाख दीपों से नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार रामनगरी में 28 लाख दीप जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना है। तीन दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 6 नवंबर से होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद हुई थी। पहले दीपोत्सव में 1 लाख 71 हजार दीप जलाए गए थे। इसके बाद हर साल दीपों की संख्या बढ़ती गई और नए रिकॉर्ड बनते गए। 2018 में 3 लाख 1 हजार, 2019 में 4 लाख 4 हजार, 2020 में 6 लाख 6 हजार और 2021 में 9 लाख 41 हजार दीप जलाए गए। 2022 में 15 लाख 76 हजार 995, 2023 में 22 लाख 23 हजार और 2024 में 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया। वहीं 2025 के नौवें दीपोत्सव में 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाए गए थे। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के मुताबिक सभी विभागों के साथ बैठक कर तैयारियों की कार्ययोजना बनाई जा चुकी है। पिछले आयोजन के अनुभव और सुझावों को शामिल किया गया है। राम की पैड़ी पर चल रहे सभी कार्यों को सितंबर के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार पिछला रिकॉर्ड तोड़कर 28 लाख दीपों के साथ नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी है।
0
0
Report

दमोह: चार बजे सुबह पांच शराब भट्टियाँ ध्वस्त, 40 पुलिस कर्मियों के साथ माफिया पर बड़ा हमला

Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस की लम्बी चौड़ी टीम ने सुबह 4 बजे डाली रेड तो बरामद हुआ कच्ची शराब का जखीरा, पांच शराब भट्टियां की गई नेस्तनाबूत... एंकर/ दमोह जिले में बीते एक हफ्ते से अवैध शराब पर लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाहियों के बाद भी शराब माफिया जैसे बेखौफ है और अभी भी जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची और जहरीली शराब का निर्माण हो रहा है इसका प्रमाण तब मिला जब पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि एक इलाके में पांच पांच शराब भट्टियों को पकड़ा है। इस माफिया के मंसूबों का अंदाजा इस बात से लगाइए कि इस पर हाथ डालने के एक थाने की पुलिस नहीं बल्कि दो डीएसपी तीन टीआई और दो सब इंस्पेक्टर के साथ चालीस पुलिस कर्मियों की बड़ी टीम तैयार करके अल सुबह 4 बजे इन इलाकों में भेजा गया और पुलिस को सफलता भी भी मिली। इस स्पेशल टीम ने जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हरदू टोला में चल रही शराब भट्टियों पर रेड डाली और बड़ी तादात में अवैध कच्ची शराब जब्त की वहीं सैकड़ों क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया है। एडिशनल एसपी के मुताबिक ये बड़ी कार्यवाही है इस इलाके में बंजारा समुदाय के लोग बड़े पैमाने पर अवैध भट्टियां चला रहे हैं और इन्हें पकड़ना आसानी नहीं होता लिहाजा पूरी रणनीति के तहत ये कार्यवाही की गई गई और पांच ठिकानों को नष्ट किया गया है, पांच अलग अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

रांची भाजपा प्रदेश कार्यालय: मासिक बैठक में नेताओं ने राजनीतिक हालात और कार्य योजना पर चर्चा

Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में पदाधिकारियों की मासिक होने वाली आयोजित हुई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र दे कर नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। पार्टी पदाधिकारियों की मासिक बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई, आगे के सांगठनिक कार्यक्रमों के रुप रेखा पर भी चर्चा हुई।
0
0
Report

बाड़मेर में बजरी लीज धोखाधड़ी: 15 लाख का जुर्माना, रंग बदलती गाड़ियाँ सामने

Jaipur, Rajasthan:रंग बदलती गाड़ियां : जी मीडिया की खबर के आधार पर 2 बजरी लीजों पर 15 लाख का जुर्माना - जी मीडिया की खबर के बाद कार्रवाई, बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना में पकड़ा फर्जीवाड़ा - जी मीडिया ने 27 जून को किया था खुलासा, खान विभाग ने जांच कर दोनों फर्मों पर करीब 15 लाख का जुर्माना जयपुर। बाड़मेर में रंग बदलती गाड़ियों के फर्जीवाड़े पर खान विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां नम्बर प्लेट बदलकर एक ही गाड़ी के फोटोज से अलग-अलग रवन्ने काटे जा रहे थे। जी मीडिया ने इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। जी मीडिया की खबर के बाद खान विभाग ने जांच करते हुए 2 बजरी लीज धारकों पर करीब 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बाड़मेर में रंग बदलती गाड़ियों का खुलासा किए जाने के बाद खान विभाग ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। खान विभाग ने 2 बजरी लीजधारकों की गलती मानते हुए दोनों कम्पनियाें पर करीब 15 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। दरअसल बाड़मेर में यह फर्जीवाड़ा बजरी लीजों पर चल रहा था। बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना जारी करने में यह फर्जीवाड़ा हो रहा था। एक ही गाड़ी पर नम्बर प्लेट बदल-बदलकर फोटो खींचे जा रहे थे। इन्हीं फोटो के जरिए रवन्ना काटे जा रहे थे। यहां तक कि जो वाहन सरकारी खनन कम्पनी आरएसएमएम की लीज में लगे हुए हैं, उन्हें भी बजरी लीजधारकों ने अपने फोटोज में दर्शाया हुआ था। यह एमवी एक्ट के उल्लंघन का है। क्योंकि आरएसएमएम के खनिज का परिवहन करते समय ट्रक का अगला हिस्सा सफेद रंग का था। लेकिन इसी गाड़ी के बजरी लीजों पर खींचे गए फोटोज में ट्रक का अगला हिस्सा नारंगी रंग का दिखाया जा रहा था। रोचक यह भी है कि बजरी लीजों से 80 टन तक के ओवरलोड रवन्ना जारी कर दिए गए। जबकि ट्रक-डम्परों की क्षमता अधिकतम 40 टन तक की ही है। जी मीडिया ने 27 जून को 'रवन्नों में फर्जीवाड़ा... रंग बदलती गाड़ियां' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी। जांच में बजरी लीजों पर यह गड़बड़ियां मिली ? - जी मीडिया ने जो गड़बड़ी बताई, जांच में हुई उनकी पुष्टि - बाड़मेर खनि अभियंता मनीष वर्मा द्वारा की गई जांच में हुई पुष्टि - 2 रवन्ने, जिनमें एक में वजन 30 टन, दूसरे में 84 टन मिला - जबकि गाड़ी की क्षमता ही अधिकतम 40 टन की - गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलकर एक ही वाहन के फोटो से काटे रवन्ने - खान विभाग ने स्टॉक की जांच की तो पाई गई गड़बाड़ी - एक ही वाहन से 1 से 14 जून की अवधि में 70 रवन्ने काटे गए - बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर 1288 मीट्रिक टन अधिक स्टॉक मिला - कम्पनी पर 600 रुपए प्रति टन के हिसाब से लगाया गया जुर्माना - बजरी लीजधारक पर कुल 7.92 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया - इसी तरह दूसरे लीजधारक कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर हुई गड़बड़ी - 27 जून को एक ही दिन में 49 रवन्ने काटे गए - स्टॉक में भिन्नता के आधार पर 7.28 लाख रुपए जुर्माना लगाया अभी भी जवाब मांगते सवाल ? खान विभाग ने इस पूरे मामले में दोनों बजरी लीजधारकों पर जुर्माना लगा दिया है। हालांकि गाड़ियों के नम्बर प्लेट बदलने की अनियमितता पर खान विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। इसके जवाब में जहां लीजधारक ने खनिज परिवहन के लिए एक अन्य ठेकेदार के साथ समझौता होने का जवाब प्रस्तुत किया है। खान विभाग के अधिकारियों ने माना है कि परिवहन ठेकेदार के वाहन की जिम्मेदारी खान लीजधारक की नहीं बनती। लेकिन सवाल यह है कि जब एक तरफ खान विभाग वीएलटीडी और तुलाई कांटों के ऑटोमेशन पर जोर दे रहा है, तब नम्बर प्लेट बदलकर हो रहे फर्जीवाड़े पर विभाग अपनी जवाबदेही से कैसे बच सकता है ? जी मीडिया ने जब इस सम्बंध में खनि अभियंता मनीष वर्मा से पूछा तो वे बोले कि ओवरलोड रवन्ना और नम्बर प्लेट बदलने के प्रकरण परिवहन विभाग से सम्बंधित हैं, जिन पर कार्यवाही परिवहन विभाग द्वारा ही की जा सकती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवहन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया है, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top