Back
कुंडा कस्बा के सरयू नगर में कानून बेअसर, सरकारी तालाब पर दिन-रात अवैध निर्माण जारी
Kunda, Uttar Pradesh
कुंडा कस्बा के सरयू नगर स्थित सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण खुलेआम दिन-रात जारी है, लेकिन प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह असफल नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि तालाब की जमीन पर दो मंजिला निर्माण खड़ा हो चुका है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदार को पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी होने के बावजूद न तो निर्माण कार्य रुकवाया जा सका और न ही सरकारी तालाब पर किए गए कब्जे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब तक की गई है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली और मंशा दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में ही नहीं, बल्कि रात के अंधेरे में भी निर्माण कार्य बेधड़क चलता है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि कब्जेदारों को किसी कार्रवाई का भय नहीं है। सरकारी संपत्ति पर इस तरह का खुला कब्जा कानून की धज्जियां उड़ाने के समान है।
सरकारी तालाब जैसे सार्वजनिक जलस्रोत पर अवैध निर्माण से जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और आम जनता के अधिकारों पर सीधा प्रहार हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक चुप्पी अब सवालों के घेरे में है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब अवैध निर्माण पूरी तरह सामने है और दो मंजिला इमारत तक खड़ी हो चुकी है, तो फिर ध्वस्तीकरण क्यों नहीं हो रहा?
किसके संरक्षण में सरकारी तालाब की जमीन निगली जा रही है?
अगर जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सरयू नगर का सरकारी तालाब सिर्फ सरकारी अभिलेखों में रह जाएगा, जबकि जमीन पर अवैध कब्जा स्थायी रूप ले लेगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 07, 2026 13:08:170
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 13:07:570
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 07, 2026 13:07:380
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:06:390
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 07, 2026 13:06:260
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:06:000
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:05:260
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 07, 2026 13:05:070
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 13:04:560
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 07, 2026 13:04:370
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 07, 2026 13:04:250
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 07, 2026 13:03:580
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 07, 2026 13:03:390
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:03:060
Report