Back
हांुद्दीन मंदिर: आगासौद का ‘शादी वाला मंदिर’ जो अरजियों से तुरंत विवाह का वादा करता है
KBKuldeep Babele
Feb 07, 2026 13:07:38
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh
आर्जी लगाने का अनूठा उपाय
पाटन। ग्राम आगासौद गांव में एक अनूठा मंदिर है इसे शादी वाले मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान हनुमान यहां पर विराजे हैं। मान्यता यह है कि इस मंदिर में जो भी कुंवारी कन्या और युवक आकर यहां पर अर्जी लगाते हैं कुछ समय बाद ही उनकी शादी हो जाती है इसलिए इस मंदिर को शादी वाला मंदिर भी कहा जाता है। भगवान हनुमान की यहां पर विशेष कृपा है और इसी कृपा के चलते जबलपुर ही नहीं दूर दराज के इलाकों से लोग यहां पर अर्जी लगाने के लिए आते हैं। उनका मानना है कि शनिवार और मंगलवार को भगवान हनुमान के दरबार में अर्जी लगाने से जल्दी शादी हो जाती है। लोग यहां पर मन्नत पूरी होने के बाद भगवान को आमंत्रण कार्ड भी देते हैं। शनिवार और मंगलवार को यहां पर बड़ी संख्या में भक्त अर्जी लगाने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की इस मंदिर पर विशेष आस्था है और उनका मानना है कि भगवान हनुमान उनके सारे कष्टों का निवारण करते हैं। मंदिर के पुजारी प्रकाश सिंह का कहना है कि इस मंदिर के अंदर रखी मूर्ति लगभग 1200 साल पुरानी है और इसे कलचुरी काल का बताया जाता है। मंदिर कई बार क्षतिग्रस्त भी हुआ लेकिन इसका पुनर्निर्माण कर लिया गया। मंदिर की खासियत है कि यहां पर दान पेटी नहीं रखी गई है ना किसी भी प्रकार की दक्षिणा यहां ली जाती है। लोग अपना काम सिद्ध होने के बाद भगवान को प्रसाद चढ़ाते हैं। गुरुवार को अपने घर पर दो नारियल रखकर फिर इसके बाद शनिवार को भगवान हनुमान के मंदिर में अर्जी लगाने आते हैं। माना जाता है कि अधिकतम तीन माह के अंदर अर्जी लगाने वाले की शादी तय हो जाती है। मंदिर के पुजारी ग्राम आगासौद के इस मंदिर को शादी वाले मंदिर के नाम से इलाके में जाने जाना जाता है। यही कारण है कि जिनकी शादी नहीं हो रही है या कोई परेशानी आ रही है वह भगवान हनुमान के दरबार में आकर अर्जी लगाते हैं और उनकी सारी परेशानी दूर हो जाती है। आस्था और विश्वास के इस देश में लोग अपनी परेशानियों के लिए आखिर में भगवान का ही सहारा लेते हैं और ऐसे ही परेशान लोगों का सहारा आगासौद के भगवान हनुमान बने हुए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 07, 2026 14:35:110
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 07, 2026 14:34:470
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 07, 2026 14:34:300
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 07, 2026 14:33:580
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 07, 2026 14:33:450
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 07, 2026 14:33:28Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। वहीं प्रशासन ने भूमाफियाओं को दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 14:33:180
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 14:32:540
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 14:32:340
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 07, 2026 14:32:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 14:30:59Noida, Uttar Pradesh:बबीता सिंह चौहान ने कहा है कि जिम और बुटीक पर सबसे ज्यादा मुस्लिम लोग काम करते हैं, लव जिहाद के अड्डे बन गए हैं
0
Report
0
Report
0
Report