Back
कटिहार मनिहारी में प्रेम प्रसंग के चलते 25 वर्षीय विनायक पंडित की मौत, आरती-फुलो गिरफ्तार
RKRANJAN KUMAR
Feb 07, 2026 13:06:00
Katihar, Bihar
कटिहार में आज का दिन रहा प्रेमी/प्रेमिका के सर पर रहा मौत का साया, एक हत्या तो आत्महत्या मनिहारी मे प्यार बना मौत की वजह,पुलिस जांच तेज प्रेम प्रसंग कांड में कमरे में बंद हुआ युवक, सुबह फंदे से लटका मिला शव प्रेम, डर और मौत… 25 साल के युवक की दर्दनाक कहानी देख लिया गया सच… और डर ने बदल दी मौत की कहानी पुलिस का सख़्त एक्शन, फोरेंसिक जांच शुरू पुलिस ने आरती और फुलो कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत वार्ड संख्या 15 निवासी 25 वर्षीय विनायक पंडित की मौत ने प्रेम, भय और शक के कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत, वार्ड 13 की है । जहां शुक्रवार देर रात विनायक पंडित अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। लेकिन सुबह होते-होते वह फांसी के फंदे से लटका हुआ मृत पाया गया। यह तीन साल का प्रेम का रिश्ता, एक रात में खत्म हो गया। पुलिस को दिए बयान में प्रेमिका आरती ने बताया कि पिछले दो वर्षों से मोबाइल पर बातचीत के जरिए दोनों के बीच प्रेम संबंध था। विनायक आरती के प्यार में इस कदर डूब चुका था कि वह कई बार बरारी से कुमारीपुर उससे मिलने आता था । शुक्रवार की रात आरती ने बताया कि उसके पति रोमित पंडित घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान विनायक का फोन आया...मैं आ रहा हूँ…रात करीब 10 बजे विनायक बाइक से आरती के घर पहुंचा । इसके बाद दोनों एक ही कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान आरती की देवरानी फुलो कुमारी ने दोनों को एक साथ देख लिया। यहीं से कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। डर और बदनामी के भय से घबराई आरती ने खुद को बचाने के लिए कमरे से बाहर निकलकर विनायक को अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। शनिवार सुबह जब दरवाजा खोला गया, तो विनायक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मृतक की मां आशा देवी और पिता मिथलेश पंडित को सूचना दी....मां-बाप रोते-बिलखते कुमारीपुर पहुंचे और मौके पर पहुंचते ही बेटे को देख बेसुध हो गए।...परिजनों ने आरती पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है और मामले को आत्महत्या मानने से इनकार किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDPO विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद और पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। SDPO विनोद कुमार ने प्रेस को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकलेगा। पुलिस ने आरती और फुलो कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अगर जांच में हत्या या उकसावे के सबूत मिलते हैं, तो सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 07, 2026 14:35:110
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 07, 2026 14:34:470
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 07, 2026 14:34:300
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 07, 2026 14:33:580
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 07, 2026 14:33:450
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 07, 2026 14:33:28Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। वहीं प्रशासन ने भूमाफियाओं को दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 14:33:180
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 14:32:540
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 14:32:340
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 07, 2026 14:32:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 14:30:59Noida, Uttar Pradesh:बबीता सिंह चौहान ने कहा है कि जिम और बुटीक पर सबसे ज्यादा मुस्लिम लोग काम करते हैं, लव जिहाद के अड्डे बन गए हैं
0
Report
0
Report
0
Report