Back
कुंडा अपहरण कांड में बड़ा टकराव: ‘तीन दिन की हिरासत’ का दावा, कोतवाल का साफ इनकार — सस्पेंस गहराया
Kunda, Uttar Pradesh
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। नई बाजार निवासी महिला की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में ताजुद्दीनपुर के प्रधान पति सज्जन शुक्ला को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। युवती की मां ने दो व्यक्तियों के खिलाफ घर से बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए अपहरण सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंडा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम युवती की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस बीच सज्जन शुक्ला की पत्नी ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया कि पुलिस उनके पति को तीन दिन पहले घर से उठाकर ले गई थी। उनका कहना है कि 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की गई और न ही यह बताया गया कि उन्हें कहाँ रखा गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें भी कोतवाली ले गई और कई घंटे तक बैठाए रखा।
वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल मनोज पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।” उन्होंने फोन पर यह भी कहा कि उस महिला को कोतवाली भेजो। पुलिस के इनकार और परिजनों के आरोपों के बीच मामला पेचीदा होता जा रहा है। फिलहाल युवती की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें जांच की प्रगति व युवती की सुरक्षित बरामदगी पर टिकी हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 15:48:250
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 20, 2026 15:48:060
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 20, 2026 15:47:200
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 20, 2026 15:46:550
Report
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 20, 2026 15:46:27Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ସେରୁബନ୍ଧ୍ ବକ୍ସାଇଟ ପାହାଡ କୁ ରାସ୍ତା ସଂଯୋଗ ପାଇଁ ଭୂମି ପୂଜା ଉଦ୍ୟମ କୁ ବିରୋଧ କଲେ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ。
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 20, 2026 15:46:170
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 20, 2026 15:46:020
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 20, 2026 15:45:480
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 15:45:200
Report
0
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 20, 2026 15:36:130
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 20, 2026 15:35:550
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 20, 2026 15:35:220
Report