रमपुरा कोन, पड़रिया व नदहा में बकायेदारों पर कार्रवाई, उखाड़े गए मीटर।
पूरनपुर विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली अभियान के तहत ग्राम रमपुरा कोन, पड़रिया और नदहा में सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़े गए, वहीं बकाया न जमा करने वाले कई कनेक्शनों को काट दिया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक करना रहा। विभागीय टीम ने गांवों में जाकर बकायेदारों की सूची के अनुसार जांच की और नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम में प्रमोद सैनी, विकास त्रिवेदी, शमशाद अली (लाइनमैन), ओमपाल (लाइनमैन), ताहिर (लाइनमैन), अखलाक (लाइनमैन) सहित अन्य समस्त लाइनमैन उपस्थित रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया बिल शीघ्र जमा करें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी र abdcshs
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com