icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
283111
Mahesh DhariyaMahesh DhariyaFollow1h ago

आगरा-फतेहाबाद रोड पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल

Kolara Kalan, Uttar Pradesh:आगरा-फतेहाबाद रोड पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल डौकी पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, उपचार जारी आगरा। आगरा-फतेहाबाद रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया तथा दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि आगरा-फतेहाबाद रोड पर बाइक और स्कूटी सवारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई थी, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top