Back
हाफिजपुर चट्टी पर पुल बना हादसों की वजह, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
हाफिजपुर चट्टी पर पुल बना हादसों की वजह, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
हाफिजपुर चट्टी पर स्थित पुल इन दिनों लगातार दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां दो पुल बने हुए हैं। एक पुल पहले का निर्मित है, जबकि दूसरा पुल बाद में बनाया गया है, लेकिन दोनों के निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था में भारी खामियां हैं। पुल के किनारों पर कई जगह रेलिंग नहीं लगी है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विशेषकर रात के समय और बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है।पर्याप्त की व्यवस्था न होने तथा संकेतक बोर्डों के अभाव में वाहन चालक सही दिशा का अंदाजा नहीं लगा पाते, जिसके कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि कई बार दुर्घटनाओं में लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
राहगीरों का आरोप है कि पुल की चौड़ाई कम होने और सुरक्षा रेलिंग के अभाव में बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल के दोनों ओर मजबूत रेलिंग लगाई जाए, उचित प्रकाश व्यवस्था की जाए और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम जनता सुरक्षित रूप से आवागमन कर सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 24, 2026 04:21:190
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 24, 2026 04:21:040
Report
AKAshwani Kumar
FollowJan 24, 2026 04:20:470
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 24, 2026 04:20:320
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 24, 2026 04:19:580
Report
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 24, 2026 04:19:470
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 24, 2026 04:19:370
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 24, 2026 04:19:280
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 24, 2026 04:19:130
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 24, 2026 04:19:030
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 24, 2026 04:16:440
Report
MMMohammad Muzammil
FollowJan 24, 2026 04:16:310
Report