icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273157
Irfan AhamadIrfan AhamadFollow28 Aug 2025, 04:29 pm

नवसृजित नगर पंचायत बृजमनगंज ने अपने2वर्ष के कार्यकाल में ही हासिल की बड़ी उपलब्धि

Bargahpur, Uttar Pradesh:नगर पंचायत बृजमनगंज बना आदर्श नगर पंचायत महराजगंज /बृजमनगंज नगर पंचायत बृजमनगंज बना आदर्श नगर पंचायत उक्त जानकारी नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।नगर अध्यक्ष ने अपने संघर्ष के दम पर लिखा कहानी।उन्होने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया।साथ ही नगर के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी के सहयोग से आज इस मुकाम तक पहुचे है।साथ ही पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री के साथ वित्तराज मंत्री तथा ए० के० शर्मा को भी इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया आगे क्या कुछ कहा आप भी वीडियो के माध्यम से सुनें
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर में रात के अंधेरे में डंपर पकड़कर 80 हजार जुर्माने के साथ कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 रात के अंधेरे में इंडस्ट्रियल वेस्ट फेंकना पड़ा भारी, डंपर जब्त。 मुरलीपुरा जोन में निगम की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का जुर्माना。 लोहा मंडी रोड पर व्यावसायिक योजना को बना रखा था कचरा डंपिंग पॉइंट。 व्यापारियों की लगातार शिकायतों के बाद निगम एक्शन मोड में。 उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर निगम ने कसी सख्ती。 सार्वजनिक स्थल पर मलबा डालने वालों को चेतावनी। दोबारा पकड़े गए तो होगी बड़ी कार्रवाई。 रात्रि निगरानी के लिए 3 होमगार्ड और निगम कर्मी तैनात。 10 दिन में निगम ने वसूले 80 हजार रुपए जुर्माने के तौर पर。 उपायुक्त पवन शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई。 एमएस बीएम एग्रो झोटवाड़ा को भी नोटिस देने की तैयारी。
0
0
Report

कन्हौरा ग्राम प्रधान हत्याकांड: तीन दोषी को उम्रकैद, अन्य बरी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चर्चित कन्हौरा ग्राम प्रधान हत्याकांड में करीब नौ साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सोनभद्र की अदालत ने ग्राम प्रधान रमेश मौर्य की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि तीन अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। यह हत्याकांड वर्ष 2017 में उस समय हुआ था जब ग्राम प्रधान रमेश मौर्य को उनके घर के बाहर बेहद करीब से गोली मार दी गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता रामसुंदर मौर्य की तहरीर पर थाना चोपन में हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस विवेचना में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश और पुराने विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कई गवाह अदालत में पेश किए। मृतक की पत्नी हेमलता समेत अन्य गवाहों ने अदालत में घटना से जुड़ी परिस्थितियों और आरोपियों की मौजूदगी को लेकर बयान दिए। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बेहद करीब से मारी गई गोली फेफड़े और हृदय को क्षतिग्रस्त करते हुए निकली थी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हुई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया था। अदालत ने गवाहों के बयान, मेडिकल साक्ष्य और विवेचना में जुटाए गए दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद रविन्द्र चौधरी, संतोष चौधरी और जितेन्द्र यादव को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। वहीं दोषी जितेन्द्र यादव को आर्म्स एक्ट में तीन वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई। जबकि श्याम चरण गिरि उर्फ बबलू गिरि, रामधारी चौधरी और सत्येन्द्र चौधरी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। मामले के मुख्य आरोपी राजनारायण गिरि की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही पहले ही समाप्त हो चुकी थी।
0
0
Report
Advertisement

मरांडी ने झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए; सीबीआई से जाँच की मांग

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में Hemant Soren के नेतृत्व वाली सरकार में कानून व्यवस्था, विकास कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है, जिसकी सबसे बड़ी वजह भ्रष्टाचार है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि हर दिन अलग-अलग विभागों से अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि लोग लगातार उन्हें फोटो और दस्तावेज भेजते हैं, जिन्हें वे सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद सरकार भ्रष्टाचार रोकने के बजाय उसे बढ़ावा देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ट्रेजरी घोटाले में लगातार सरकारी खजाने से पैसे की निकासी हो रही है, लेकिन निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती, क्योंकि जिन अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं, वे अब भी पदों पर बने हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JMHIDPCL) में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शैलेंद्र श्रीवास्तव नामक कंसल्टेंट को नियमों के विरुद्ध सेवा विस्तार दिया गया. उन्होंने बताया कि 2016 के नियमों के अनुसार किसी सेवानिवृत्त व्यक्ति को अधिकतम तीन वर्षों तक ही नियुक्त किया जा सकता है और आगे विस्तार के लिए मंत्रिमंडल या मुख्यमंत्री की अनुमति जरूरी होती है। इसके बावजूद बिना मुख्यमंत्री की स्वीकृति के शैलेंद्र श्रीवास्तव को चौथे और फिर पांचवें वर्ष के लिए सेवा विस्तार दिया गया. मरांडी ने आरोप लगाया कि इसी पद के जरिए टेंडर और खरीद प्रक्रियाओं को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में 237 नई कस्टमाइज एंबुलेंस की खरीद के लिए 80 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई, जबकि वर्ष 2022 में खरीदी गई 206 एंबुलेंस, जिनकी लागत लगभग 55.8 करोड़ रुपये थी, उनका उपयोगिता ऑडिट तक नहीं कराया गया। कई एंबुलेंस एक वर्ष से अधिक समय तक बिना उपयोग के खड़ी रहीं. उन्होंने कहा कि ऑडिट में यह भी सामने आया कि जिस कंपनी को टेंडर दिया गया, वह निर्धारित वार्षिक टर्नओवर की शर्त पूरी नहीं करती थी। संबंधित कंपनी का औसत टर्नओवर मात्र 8.38 करोड़ रुपये पाया गया और उसके पास एंबुलेंस निर्माण या बस बॉडी बिल्डिंग का पर्याप्त अनुभव भी नहीं था. दवाइयों की खरीद और भंडारण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ऑडिट के दौरान करोड़ों रुपये की जीवन रक्षक दवाइयां एक्सपायर पाई गईं। गोदामों में करीब 24 लाख यूनिट दवाएं खराब हो गईं, जबकि ई-औषधि सॉफ्टवेयर में एक्सपायरी अलर्ट और मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं. उन्होंने कहा कि यह पूरे सिस्टम में भ्रष्टाचार और लापरवाही को दर्शाता है। बाबूलाल मरांडी ने मांग की कि JMHIDPCL का दोबारा विस्तृत ऑडिट कराया जाए और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके.
0
0
Report
Advertisement

देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा 2026-27: हर कोच में राजस्थान की झलक

Jaipur, Rajasthan:एंकर-देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के तहत जुलाई से शुरू होने वाली यात्राओं में पहली बार ट्रेन के हर कोच पर राजस्थान की आस्था, संस्कृति और धरोहरों की झलक दिखाई देगी। गोविंददेवजी मंदिर से लेकर खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी और प्रदेश के ऐतिहासिक किलों-धरोहरों की थीम पर सजाई गई ट्रेनें बुजुर्ग यात्रियों को नया अनुभव देंगी। योजना के तहत 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेनों से देश के 15 प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे, जबकि 6 हजार श्रद्धालु हवाई मार्ग से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा कर सकेंगे। वीओ-1-राजस्थान के बुजुर्गों के लिए इस बार तीर्थ यात्रा सिर्फ धार्मिक सफर नहीं बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी की परीक्षा भी होगी। देवस्थान विभाग ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 में पहली बार सख्त स्व-घोषणा व्यवस्था लागू की है। अब आवेदन करने वाले हर बुजुर्ग को यह लिखित घोषणा देनी होगी कि वे आयकरदाता नहीं हैं और इससे पहले योजना का लाभ नहीं ले चुके हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि यदि बाद में जानकारी गलत पाई गई तो पूरी यात्रा का खर्च संबंधित यात्री से वसूला जाएगा। देवस्थान विभाग की ओर उसे 2026-27 में करवाई जाने वाली तीर्थयात्रा के लिए कल से आवेदन की प्रकिया शुरू होगी....इस दौरान 50 हजार बुजुर्गों को एसी ट्रेन से और छह हजार बुजुर्गों को हवाईजहाज से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे। पहली बार यात्रा के दौरान ट्रेन में हर कोच पर प्रदेश के प्रमुख मंदिर जिनमें गोविंददेव जी मंदिर से लेकर खाटूश्याम जी, सालासर बालाजी से लेकर प्रदेश के 20 से अधिक ऐतिहासिक धरोहरों की झलक नजर आएगी। विभाग के मुताबिक 27 मई से 10 जून तक बुजुर्गों को विभाग की वेबसाइट के मुख्य पेज से आवेदन का मौका मिलेगा। इसके बाद लॉटरी खुलने के बाद जिले तक तय कोटे के अनुपात में जुलाई से यात्रा शुरू होना प्रस्तावित है। चयनित सूची जिला कलेक्टर कार्यालय, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय और विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदक आवेदन स्वयं एवं ई मित्र के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा मेडिकल सर्टिफिकेट सरकारी चिकित्सक द्वारा मान्य रहेगा। —हवाईमार्ग से पशुपतिनाथ मंदिर (काठमांडू, नेपाल) ट्रेन से योजना के तहत चुने जाने वाले 15 प्रमुख धार्मिक स्थलों (सर्किट) की सूची इस प्रकार है। —हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ —सम्मेदशिखर, पावापुरी —मथुरा, वृंदावन, बरसाना, आगरा —द्वारका, नागेश्वर, सोमनाथ —तिरुपति, पदमावती —कामाख्या और गुवाहाटी —गंगासागर और कोलकाता —जगन्नाथपुरी और कांiorak —रामेश्वरम और मदुरई —वैष्णोदेवी, अमृतसर और वाघा बॉर्डर —गोवा के मंदिर और चर्च —उज्जैन, ओंकारेश्वर, त्रयंबकेश्वर, एलोरा —बिहार शरीफ —पटना साहिब और हजूर साहिब नांदेड़ आवेदन कैसे करें -देवस्थाान विभाग विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर जनाधार नंबर सम्बित करना होगी । -आवेदक को अपनी पसंद के तीन तीर्थ स्थल वरीयता क्रम में भरने होंगे। इसके बाद प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखनी होगी। कौन कर सकता है आवेदन योजना में आवेदन के लिए राजस्थान का मूलनिवासी जिसकी उम्र एक अप्रेल 2026 को 60 साल या उससे अधिक हो। आवेदक और उसका जीवनसाथी करदाता नहीं हो। केंद्र और राज्य सरकार के रिटायर्ड राजपत्रित अधिकारी योजना के पात्र नहीं होंगे। पहले यात्रा कर चुके बुजुर्गों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। खास-खास लंबे समय बाद फिर से ट्रेनों में जीआरपीएफ जवानों की तैनाती की जाएगी। योजना के लिए 150 करोड़ रुपए का बजट। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए पोर्टल में अलग संशोधन। मुख्य सूची के साथ 100 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची भी बनेगी। आय और पूर्व में यात्रा नहीं करने का स्व-घोषणा पत्र अनिवार । -आवेदक अपने साथ जीवनसाथी या सहायक में से किसी एक को ले जा सकेगा। आवेदन करते समय ही इसकी जानकारी देनी होगी। यदि जीवनसाथी की उम्र 60 वर्ष से कम है, तब भी वह साथ यात्रा कर सकेगा। 70 वर्ष से अधिक आयु वाले अकेले यात्री सहायक ले जा सकेंगे। विशेष योग्यजन श्रेणी के यात्रियों को भी सहायक की अनुमति दी जा सकेगी। बहरहाल, यात्रा सिर्फ तीर्थों की नहीं होगी…इस बार राजस्थान की संस्कृति, आस्था और विरासत भी बुजुर्गों के साथ सफर करेगी। ट्रेन के हर कोच में गोविंददेवजी से खाटूश्यामजी तक और किलों से धरोहरों तक की झलक यात्रियों को अपने प्रदेश से जुड़ाव का अहसास कराएगी। जुलाई से शुरू होने वाली इस यात्रा में बुजुर्ग सिर्फ दर्शन नहीं करेंगे, बल्कि चलते-फिरते राजस्थान को भी महसूस करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

घाटोल के कांजी का घड़ा रोड पर पिकअप से बाइक सवार युवक घायल

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: घाटोल थाना क्षेत्र के कांजी का घड़ा गांव रोड पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में युवक के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान नारिया पुत्र शंकर निवासी चड़ला गांव, थाना घाटोल के रूप में हुई है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर घाटोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

जिलाधिकारी ने बैतालपुर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

ASAmit SinghFollow3m ago
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को बैतालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और खंड विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व कार्यालयीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहकर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीएचसी बैतालपुर पहुंचे जिलाधिकारी ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। उन्होंने ओपीडी, प्रसव केंद्र, दवा वितरण कक्ष समेत अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार और पर्याप्त दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को इलाज या दवा के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर और वार्डों की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए स्वच्छता बनाए रखने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। इसके बाद करीब 10 बजे उन्होंने बीडीओ कार्यालय बैतालपुर का निरीक्षण किया। यहां उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की जांच करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मनियर PHC में टार्च से इलाज वीडियो: CMO बलिया ने जांच कमेटी गठित की

Ballia, Uttar Pradesh:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में एक मरीज का इलाज करते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है। दो मिनट 9 सेकेण्ड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरीज का इलाज किया जा रहा है और वहाँ मौजूद मरीज के तिमारदार मोबाइल का टार्च जलाये हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया का कहना है कि मनियर में जो घटना हुई उसकी जानकारी हमकों सुबह पता चली। वहाँ के जो प्रभारी हैं उन्होंने बताया कि जनरेटर में तेल था लेकिंन टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से जनरेटर चालू नहीं हो पाया उसी बीच मरीज आ गया। इस पुरे मामले में जाँच कमेटी बनाई गई है। जाँच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की जाएगी। बाइट - आनंद कुमार सिंह ( CMO बलिया )
0
0
Report

खराड़ी ने मुख्यमंत्री के दौरे पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया

Dungarpur, Rajasthan:प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने मुख्यमंत्री के दौरे पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब, बीएपी सांसद राजकुमार रोत पर साधा निशाना. डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे. अपने दौर के दौरान प्रभारी मंत्री खराड़ी ने वागड में सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे पर सवाल उठाने वाले बीएपी के सांसद राजकुमार रोत पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री जनता के बीच जाएगा, उनकी समस्याएं सुनेगा और इसका विरोध करना समझ से परे है. डूंगरपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि "क्या मुख्यमंत्री को जनता के बीच नहीं आना चाहिए? प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते वे हर जगह जाएंगे, लोगों से मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे." लेकिन कुछ लोगों की आदत में न तो जनता के पास जाना है और न ही उनकी सुनना है। उन्होंने बीएपी सांसद राजकुमार रोत को उनके लंबे राजनीतिक सफर और जनता से दूरी को लेकर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि राजकुमार रोत पिछले सात सालों में वे 5 साल विधायक और 2 साल से सांसद हैं। वे खुद को पूरे हिंदुस्तान का नेता बताकर घूम रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि उनसे अपना क्षेत्र ही नहीं संभل रहा है। क्षेत्र में उनकी राजनीतिक जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है, जिससे घबराकर वे अब बहरुपिए की तरह अलग-अलग मुद्दे उठाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सांसद राजकुमार रोत के स्टैंड और उनकी राजनीतिक विचारधारा पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि वे उन लोगों के साथ खड़े होते हैं जो अलगाववादी सोच रखते हैं. वे देश और समाज को बांटने वाली भाषा बोलते हैं, जिसे क्षेत्र की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए साफ किया कि उस मामले में जितने भी मुकदमे दर्ज हैं, उन पर निश्चित रूप से नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद निजी स्कूल खुले, विरोध तेज, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

Karauli, Rajasthan:ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी जिले में निजी विद्यालयों के कथित संचालन को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। करौली जिला मुख्यालय सहित सभी उपखंड मुख्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में कई निजी विद्यालयों के खुले रहने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि अवकाश अवधि में विद्यालयों का संचालन बंद नहीं कराया गया तो शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्रनेता धर्म मीणा ने आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार द्वारा घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद करौली जिले में कई निजी विद्यालयों का संचालन जारी है। आरोप है कि जिला मुख्यालय, उपखंड क्षेत्रों तथा ग्रामीण इलाकों में भी निजी स्कूल नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे सरकारी आदेशों की अवहेलना हो रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद विद्यालयों के संचालन से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर रखा है, तब निजी विद्यालयों के संचालन पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लगाई जा रही। ज्ञापन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई करने तथा अवकाश अवधि में संचालित हो रहे निजी विद्यालयों को बंद कराने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top