273157
लेहरा मंदिर के पास पवई नाले में कई दिन पुराना अज्ञात शव बरामद
Bargahpur, Uttar Pradesh:रविवार 19 अक्टूबर 2025 को थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत लेहरा मंदिर के पास स्थित पवई नाले में स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात शव उतरता हुआ देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।शव काफी फूल चुका था और अनुमानतः 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक ने सफेद बनियान एवं काले रंग का नेकर पहन रखा था। दाहिने हाथ में 10 से अधिक अंगूठियां होने के कारण पुलिस को आशंका है कि मृतक संभवतः कोई विक्षिप्त व्यक्ति रहा होगा।0
0
Report
273155
रेलवे ट्रैक पर मिला शव क्षेत्र में सनसनी
Anand Nagar, Uttar Pradesh:बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा स्टेशन के समीप आज सुबह लगभग 5 बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक लाश मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाश की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। खबर लिखें जाने तक घटना का कारण नही स्पष्ट नही हो पाया है।0
0
Report
273155
तेज आवाज और ऊँचाई पर डीजे लगाने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
Anand Nagar, Uttar Pradesh:बृजमनगंज थाना परिसर में सोमवार की शाम आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा और अन्य पर्वों को देखते हुए डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह की देखरेख में बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष ने डीजे संचालकों को प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेज आवाज में डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योंकि यह आम जनता को परेशान करता है और विवादों का कारण बन सकता है।सुरक्षा कारणों से ऊँचाई पर डीजे लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
273155
उत्तर प्रदेश जिला महराजगंज के सनौली मेंAIMIM, पार्टी का सम्मेलन
Anand Nagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश जिला महराजगंज के सनौली मेंAIMIM, पार्टी का सम्मेलन, भारत नेपाल से सटे सनौली में एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ कार्यक्रम, सम्मेलन में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
273155
कमाने जा रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि ने कराया अंतिम संस्कार
Anand Nagar, Uttar Pradesh:स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा लेहड़ा निवासी एक युवक की ट्रेन से गिरकर चेन्नई में मौत हो गई थी जब घर के लोगों को पता चला तो इस गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा घटना की जानकारी पाते ही बृजमनगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर मृतक की पत्नी व गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर चेन्नई पहुंच गए जहां पर उन्होंने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया और वहीं पर शवदाह गृह में उसका अंतिम संस्कार कराया व उन्होंने बताया परिजन अत्यंत ही गरीब है गरीबों की सेवा करना मेरा धर्म है सेवा के लिए मैं हमेशा तात्पर्य0
0
Report
