Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273157

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय पर पत्रकारों संग होली मिलन समारोह का आयोजन

Mar 03, 2026 12:03:45
Dubaulia, Uttar Pradesh
पत्रकारों के संग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया समस्त पत्रकारों ने नगर अध्यक्ष को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे को रंगों के इस पर्व की बधाई दी। होली की मधुर गीतों पर लोग झूमते रहे नगर अध्यक्ष ने समस्त पत्रकारों को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा यह त्यौहार प्रेम एवं भाईचारे का त्यौहार है नगर पंचायत हमेशा सभी पत्रकारों का आभारी रहेगा
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AMANIL MOHANIA
Mar 03, 2026 14:00:19
Nalhar, Haryana:Story :- नूंह के लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को जिला पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न धर्मों के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना रहा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि वर्तमान में पवित्र होली, रमजान माह और ईद का अवसर है। ऐसे समय में सभी नागरिक आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र की वर्षों पुरानी परंपरा रही है कि यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर एक-दूसरे के पर्वों में भाग लेते हैं। इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बोर्ड परीक्षाओं में सहयोग की अपील उपायुक्त ने बताया कि इन दिनों हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने पीस कमेटी के सदस्यों से अपील की कि वे परीक्षाओं को निष्पक्ष और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। विद्यार्थियों को मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे भविष्य में सफल और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतिभा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग सेंटर प्रारंभ किए गए हैं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है और गांव-गांव में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। विद्यार्थियों को आगरा, कुरुक्षेत्र और दिल्ली जैसे स्थानों पर शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया है, जिससे उनके ज्ञान और दृष्टिकोण का विस्तार हो सके। अफवाहों से बचने की अपील पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक संदेश को न साझा करें और न ही आगे बढ़ाएं। किसी भी धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने या उसका समर्थन करने से बचें। उन्होंने कहा कि पीस कमेटी का दायित्व है कि वह समाज को जागरूक करे और लोगों को गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और आने वाले समय में जिला तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर होगा। गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने का आह्वान पीस कमेटी के सदस्य एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन ने कहा कि जिले में शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने समाज को नशा और दहेज जैसी बुराइयों से मुक्त करने का आह्वान किया। बैठक में पीस कमेटी के सदस्य भानीराम मंगला ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और उनके सुझावوں पर अमल करना सराहनीय पहल है। सरदार जीएस मलिक, जाहिद बाई और सुभान खां सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। शांति ही विकास की कुंजी बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जिले के समग्र विकास के लिए शांति और सौहार्द बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। त्योहारों की खुशियां और विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य तभी संभव है जब समाज में आपसी विश्वास, एकता और सहयोग की भावना बनी रहे। जिला प्रशासन और पीस कमेटी ने मिलकर यह संदेश दिया कि नूंह की गंगा-जमुनी तहजीब और 36 बिरादरी का भाईचारा ही इस क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है। speech :- अखिल पिलानी उपायुक्त नूंह। speech :- राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक नूंह।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 13:53:45
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के तरकुलवा नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा तरकुलवा थाना के पास होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति रही। होली मिलन समारोह में आमंत्रित कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। रंग–गुलाल और फूलों की खुशबू के बीच फाग गीतों ने पूरे माहौल को होलीमय बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।
1
comment0
Report
Mar 03, 2026 13:52:41
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 03, 2026 13:49:19
Panchkula, Haryana:पंचकूला। शहर के सेक्टर-12 क्षेत्र में देर रात एक 33 वर्षीय युवक दीपक की बेरहमी से हत्या किए جانے का मामला सामने आया है। इस संबंध में मामला सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक दीपक ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहा था। सेक्टर-12 के डिवाइडिंग के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान एमएस एनक्लेव, ढाकोली निवासी के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था। घटना के बाद शव को पंचकूला के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना के समय मृतक ने किसी प्रकार का नशा किया था या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 03, 2026 13:48:46
Jasa, Bihar:स्लग - 40लाख की 206.29ग्राम heroin के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा अपाचे बाइक भी जब्त विओ - कैमूर पुलिस ने हीरोइन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सप्लायर को गिरफ्तार किया है इसकी जानकारी कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने मोहनिया थाने पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने मंगलवार दोपहर 2:30PM बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि महेंद्र होटल मोहनिया के पास वाहन चेकिंग कराया जा रहा था एक व्यक्ति जो काले रंग के अपाचे बाइक से एक व्यक्ति पुलिस को देख भाग रहा था पकड़ा गया तो उसके पास से दो पैकेट में कुल 36.28ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहनिया के अवारी निवासी गोरख सिंह के पुत्र ब्रजेश सिंह के रूप में हुई, पूछताछ के क्रम में इस्लामगंज मोहल्ले में शौकत अंसारी के घर छापेमारी कर 170ग्राम हीरोइन के साथ 34,550रुपया भी जब्त किया गया। गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर ब्रजेश सिंह और शौकत अंसारी 206.29ग्राम हीरोइन,34,550रुपया नगद,अपाची बाइक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया गया है* बाइट - हरि मोहन शुक्ला(एसपी कैमूर)
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 03, 2026 13:46:07
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल शहर रामनगर दोनों बाइक सवारों की पहचान ग्राम भवानीपुर खुल्बे निवासी 62 वर्षीय सोहन सिंह और उनके साथी मलकीत सिंह के रूप में की गई है। मंगलवार की दोपहर नेशनल हाईवे 309 पर पीरुमदारा के समीप एक बाइक और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने भिड़ंत में सोहन सिंह की मौत हो गई, जबकि मलकीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल लाकर उपचार शुरू किया गया, जहां सोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। मलकीत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन व चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 03, 2026 13:45:17
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा विधानसभा: मांडल खबर लोकेशन: पकड़ी, मांडल मो. : 9828504062 मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने माता-पिता व कार्यकर्ताओं संग खेली होली। मांडल। मांडल विधानसभा क्षेत्र के विधायक उदयलाल भड़ाना ने सोमवार को विधायक कार्यालय भड़ाना वाटिका में पारिवारिक व कार्यकर्ता स्नेह के साथ होली का पर्व मनाया। सुबह नौ बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में विधायक ने अपनी माताश्री रुक्मा बाई व पिताश्री नारू लाल भड़ाना के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली खेली और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मांडल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया और पारंपरिक तरीके से होली स्नेह मिलन मनाया। विधायक भड़ाना ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी मतभेद मिटाकर एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को होली की बधाई दी। भड़ाना वाटिका में आयोजित इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में रंगों के साथ-साथ आत्मीयता की झलक भी दिखाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद लिया और क्षेत्र की उन्नति के लिए सामूहिक रूप से संकल्प व्यक्त किया।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 13:43:41
Chandausi, Uttar Pradesh:थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के रहने वाले पिता-पुत्र की जनपद बदायूं में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुढ़फतेहगढ़ निवासी गेंदन लाल 55 वर्षीय पुत्र बदलू अपने 20 वर्षीय छोटे पुत्र शेर सिंह के साथ बड़े बेटे की ससुराल गांव करणपुर बेहटा में गमी में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से वापस लौटते समय शाम करीब 5:30 बजे करणपुर बेहटा के पास उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक की टांग टूट गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर पहुंची उघैती थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top