Back
रिपोर्टर - बीरेंद्र केसरवानी /पौधारोपण व जल संरक्षण के लिए माता समूह की महिलाओं को किया प्रेरित
Andhawa, Uttar Pradesh
कंपोजिट विद्यालय पेरई में माता समूह की महिलाओं को पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। राज्य पुरस्कार शिक्षक हरिओम सिंह ने समूह की समस्त माताओं को एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर उसके देखभाल की जिम्मेदारी लेने की अपील किया। उसके बाद सभी माताओं को पौधरोपण व उसकी देखभाल और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
1
Share
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
Brahmapur, Odisha:
ବ୍ରହ୍ମପୁର: ନିଖୁଣ କାରିଗରି କୁ ନେଇ ବେଶ ପରିଚିତ ବ୍ରହ୍ମପୁର ର ସତ୍ୟନାରାୟଣ ମହାରଣା ଚଳିତ ବର୍ଷ ରଥଯାତ୍ରାରେ ଦୁଇଟି ନନ୍ଦିଘୋଷ ରଥ ନିର୍ମାଣ କରିଛନ୍ତି।
କାଠ ରେ ବିଶ୍ୱ ର ଛୋଟ ରଥ କରି ଅନେକେ ବିଶ୍ୱ ରେକଡ୍ କରିବା ପରେ ଶିଳ୍ପୀ ସତ୍ୟ କାଲିଆ ଠାକୁର ପାଇଁ ପ୍ରତି ବର୍ଷ ନୂତନ ନୂତନ ରଥ ବିଭିନ୍ନ ସାମଗ୍ରୀ ରେ ତିଆରି କରନ୍ତି।
ଅବିକଳ ନନ୍ଧିଘୋଷ ରଥ ବେତରେ ୧୧ ଇଞ୍ଚ ଉଚ୍ଚତା ରହିଛି । ଏଥିରେ ୪ ଟି ଘୋଡ଼ା, ୨ ଟି ଓଲଟା ଶୁଆ, ଦଧନଉତି,
୧୬ ଟି ଚକ ,ପତିତପାବନ ବାନା, ସାରଥୀ , ମହାପ୍ରଭୁ ଜଗନ୍ନାଥ ଆଦି ରହିଛି । ଏହାର ଉଚ୍ଚତା ୧୧ ଇଞ୍ଚ୍ , ଓସାର ୭.୫ ଇଞ୍ଚ୍ ରହିଛି । ଯାହାକୁ ନିର୍ମାଣ କରିବା କୁ ତିନି ଦିନ
0
Share
Report
Simdega, Jharkhand:
सिमडेगा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा झारखंड प्रदेश में संगठनात्मक चुनावों की घोषणा की गई है। यह चुनाव ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर कराए जाएंगे, जिनका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है। नामांकन अभियान: 28 जून 2025 से 04 जुलाई तक चलेगा। सिमडेगा जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में जिले के जोनल चुनाव प्रभारी सिमांचल कोंडाई पत्रकारों से कहा कि युवा नेता राहुल गांधी का एक सार्थक सोच है ।
1
Share
Report
Betul, Madhya Pradesh:
बैतूल जिले में यूरिया खाद की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दूर-दराज़ के गांवों से किसान जिला मुख्यालय स्थित विपणन सोसायटी में यूरिया लेने पहुंच रहे हैं,लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि वे दिन भर भूखे-प्यासे लंबी लाइनों में खड़े रहते हैं, फिर भी शाम तक उन्हें खाद नहीं मिलती। कुछ किसान तो तीन-तीन दिनों से लगातार यहां चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया। स्थिति इतनी खराब है कि बाजार में यूरिया की एक बोरी ब्लैक में 500 रुपये तक में बिक रही है। जिससे जिलेभर के किसान मुख्यालय पर जुट रहे हैं, ताकि सरकारी रेट पर खाद मिल सके। किसान बताते हैं कि उन्हें खरीफ की फसल के लिए कम से कम 20 बोरी खाद की जरूरत है, लेकिन उन्हें सिर्फ 5 बोरी ही मिल रही है।
0
Share
Report
Betul, Madhya Pradesh:
बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में ब्लॉकवार शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर की जानकारी ली और इनमें कमी लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं का आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निरंतर फॉलोअप किया जाए। चिन्हित हाई रिस्क महिलाओं का सुरक्षित प्रसव किया जाना सुनिश्चित कराएं। जन सामान्य का विश्वास अर्जित कर स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएं। लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Share
Report
Durgapur, West Bengal:
आज जगन्नाथ यात्रा की धूम पश्चिम बंगाल में दिखाई दे रही है। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं और रथ को खींचने में भाग ले रहे हैं।दुर्गापुर इस्कॉन मंदिर से निकाली गई भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए। रथ यात्रा अकबर मैदान पहुंची,जहां सप्ताह भर धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखी है।भगवान जगन्नाथ की भव्य झांकी, आध्यात्मिक आनंद, शांति और उत्साह का अद्भुत संगम है, जो इस यात्रा को और भी विशेष बनाता है।
0
Share
Report
Nawabganj, Uttar Pradesh:
चिलचिलाती धूप में खेत में काम कर रहे किसान की गई जान
गर्मी के कारण अचानक गश खाकर खेत में गिरा किसान
ग्रामीणों ने तत्काल पहुंचाया सीएचसी, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
कुछ लोगों का कहना, बीपी बढ़ने से हुई मौत
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
हसंगंज कोतवाली क्षेत्र, गांव हाजीपुर तरेहा
0
Share
Report
Jhansi, Uttar Pradesh:
आज उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम, झाँसी डिपो द्वारा झाँसी बस स्टेशन से चिरगांव, रामनगर, गुरसरांय, कोटरा एवं उरई तक के ग्रामीण अंचलों में सुरक्षित, सस्ती एवं सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए 3 नवीन बसों के संचालन के अवसर पर मुख्य अतिथि झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा सम्मिलित हुए और फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया।
ग्रामीण क्षेत्र से आवागमन करने वाले यात्रियों को अब बस परिवहन सुविधा प्राप्त होगी और यात्री कम दरों पर अधिक दूरी की यात्रा तय कर सकेंगे जिसमें आए हुए सभी अतिथि गण उपस्थित रहे।
1
Share
Report
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:
सिवनी मालवा के शिवपुर थाना अंतर्गत मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया। थाना शिवपुर अंतर्गत पुलिस टीम ने ग्राम हमीदपुर मार्ग पर स्थित गो शाला के पास पुलिया के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से यह जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ में झोला लेकर गांजा तस्करी के लिए आ रहा है।
0
Share
Report
Akbarpur, Uttar Pradesh:
*पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री केशव कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात परेड,शस्त्रागार, डायल 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण तथा क्वार्टर गॉर्ड,व पुलिस लाइन का मुआयना कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-*
आज दिनांक 27.06.2025 को शुक्रवार की परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री केशव कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गई सलामी ग्रहण करने के उपरांत महोदय द्वारा पुलिस बल को दौड़ कराई गई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए आरक्षियों को परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए शस्त्र अभ्यास कराया गया एवं विपरीत परिस्थितियों
0
Share
Report
Akbarpur, Uttar Pradesh:
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद टांडा एवं नगर पंचायत किछौछा के विभिन्न क्षेत्रों/ गालियों /ताजिया मार्गो का पैदल भ्रमण कर( देर रात्रि लगभग 11:00 बजे) में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिला अधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा, एक्सईएन विद्युत टांडा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टांडा व किछौछा आदि अधिकारियों सहित संबंधित थाना प्रभारी के साथ भौतिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद टांडा में जुबैर चौराहे से राजा के मैदान से होते हुए कर्बला, बकरहवा पुल ,जुबेर चौराहा सहित प्रमुख ताजिया मार्गों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपेक्षित साफ-सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी
0
Share
Report