icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow20 Jan 2025, 01:33 pm

Kanpur dehat- समाधान दिवस पर आईं 66 शिकायतें, सबसे अधिक राजस्व विभाग से

Rajpur, Uttar Pradesh:

सिकंदरा तहसील में नवांगतुक एसडीएम शालिनी उत्तम की मौजूदगी में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष पहुंच कर शिकायत की। राजस्व विभाग से 41, पुलिस विभाग से 7, आपूर्ति विभाग से 1, विद्युत विभाग से 3, नगर पंचायत से 1, आर ई डी से 1 ओर  विकास विभाग से 12 कुल मिलाकर 66 शिकायतें तहसील समाधान दिवस पर पहुंची। जिसमें 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक राजस्व विभाग से शिकायतें पहुंची। एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को समय पर शिकायतें निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रांची में अगले तीन दिनों के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तापमान घटेगा

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में अगले तीन दिनों तक के लिए आंधी बारिश का ओरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग में कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका जाहिर की है। वही आनेवाले दिनों में बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान  3 से 4 डिग्री तापमान गिर सकता है जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी। वही मौसम विभाग की माने तो तीन दिनों तक होनेवाली बारिश का असर मॉनसून प्रवेश  के लिए अनुकूल हो सकता है। इस वर्ष भी संथाल के रास्ते मॉनसून प्रवेश के आसार बन रहे है। मौसम विभाग की माने तो 03 से 4 दिनों में महाराष्ट्र,कर्नाटक,तेलंगाना,आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु, झारखंड, बिहार और उड़ीसा के कुछ क्षेत्रों में प्रवेश कर सकता है。
0
0
Report

बालू माफिया ने छापेमारी के दौरान हमला किया, पुलिस जवान घायल

Banka, Bihar:Anchor- बालू माफियाओं ने किया खनन पदाधिकारियों पर हमला एक पुलिस जवान घायल बांका... राजोन् थाना के ब्रन्दावन गाँव के पास अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने गयी खनन विभाग के पदाधिकारियों पर बालू माफियाओं ने हमला कर जिसमें पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बालू माफियाओं ने खनन विभाग की गाड़ी को छतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। खनन विभाग को सूचना मिली कि राजोन थाना के चांदन नदी के प्रतिबंधित बालू घाटों से अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है। खनन विभाग और पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई, अचानक एक दर्जन बालूमाफियाओं द्वारा हमला कर दिया जिसमें एक पुलिस जवान घायल हो गया। बालू माफियाओं ने खनन विभाग की गाड़ी को छतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद राजोन पुलिस और बौसी SDPO इंद्रजीत बैठा घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।
0
0
Report
Advertisement

हज यात्रा 2026: जयपुर एयरपोर्ट पर 424 हाजी वतन वापस, राजस्थान से 3520 पहुंचे

Jaipur, Rajasthan:हज यात्रा 2026 के मुक़द्दस सफर से वतन वापसी. 424 हाजियों की छठी फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पहुंची. बीती रात हाजियों की फ्लाइट जद्दा से जयपुर पहुंची. हाजियों के परिजनों की खुशी और उत्साह देखा गया. स्टेट हज कमेटी की ओर से हाजियों का स्वागत किया गया. 5 से 13 जून तक फ्लाइटों के माध्यम से हाजी वतन वापसी. दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— बीती रात जयपुर एयरपोर्ट पर हज यात्रियों की छठीं फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची. राजस्थान स्टेट हज के निवर्तमान सदस्य अब्दुल हकीम खान ने बताया की हज यात्रा—2026 के पाक मुकद्दस सफर के बाद हाजियों की वतन वापसी से परिजनों में खुशी और उत्साह देखा गया. 5 से 13 जून तक फ्लाइटों के माध्यम से हाजियों के वतन वापसी यानी आवागमन जारी है. छठीं फ्लाइट जद्दा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर हाजियों का फूल—मालाओं से स्वागत किया गया. फ्लाइट में 424 हाजी जद्दा एयरपोर्ट से उड़ान भर कर जयपुर पहुंचे. इस बार राजस्थान से 3520 हज यात्री शामिल है, जिसमें 1790 पुरुष और 1730 महिला शामिल है. हाजियों के वतन वापसी को लेकर राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हजयात्रियों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. बाइट— अब्दुल हकीम खान, निवर्तमान सदस्य राज.स्टेट हज कमेटी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

दमोह-पथरिया मार्ग पर टक्कर: कार चालक की मौत, ट्रक चालक फरार

Damoh, Madhya Pradesh:ट्रक और कार की टक्कर, कार चालक की मौत , ट्रक चालक हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस एंकर/ दमोह से एक सड़क हादसे की खबर है जहां पथरिया दमोह मार्ग पर पुरानी शराब दुकान के सामने देर रात ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक की मौके पर मौत हो गई और ट्रक चालक भाग गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची शव को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया और दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर मार्ग खुलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है और अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय फहीम खान के रूप में हुई है जो नगर पंचायत में मस्टर कर्मचारी है। फहीम रात कार से अकेला दमोह से पथरिया आ रहा था। वहीं ट्रक पथरिया से दमोह आ रहा था। मुख्य मार्ग पर दोनों वाहन आमने,सामने टकरा गए जिसमें कार चालक की मौत हो गई और कार व ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल पथरिया पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

पीपलू में DST की बड़ी कार्रवाई: 2.049 किलो हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

Tonk, Rajasthan:पीपलू में डीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई: 2.049 किलो हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार पीपलू (टोंक) में डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 किलो 49 ग्राम हेरोइन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव तथा वृत्ताधिकारी रामअवतार के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 9 जून को ग्राम अनवरनगर उर्फ भूरावाली के पास ग्रेवल रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो कैंपर (आरजे 26 जीए 7055) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 2 किलो 49 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनुमान प्रसाद शर्मा (37) निवासी हरिपुरा, थाना पीपलू एवं हाल निवासी लाम्बाकलां, थाना महेंदवास तथा अमन कुमार शर्मा (20) निवासी हरिपुरा, थाना पीपलू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीपलू थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

झारखंड में राज्यसभा सीटों के लिए गठबंधन बनाम भाजपा का राजनीतिक संग्राम तेज

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव का मुकाबला हुआ दिलचस्प। इंडिया गठबंधन के पास जीत के आंकड़े, भारतीय जनता पार्टी को अपनी रणनीति पर भरोसा झारखंड के दो सीटों पर होने वाला राज्यसभा चुनाव सिर्फ दो सीटों का मुकाबला नहीं, बल्कि झारखंड की सियासत में राजनीति, भरोसा,एकजुटता और रणनीति का बड़ा मंच बन गया है। एक तरफ इंडिया गठबंधन अपने विधायकों की संख्या के दम पर दोनों सीटों पर जीत का दावा कर रहा है, तो दूसरी ओर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं, विधायकों की निगरानी और राजनीतिक जोड़-तोड़ के बीच अब सबकी नजरें मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन उससे पहले बयान बाजी और जीत के दावे जारी हैं राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया के तहत आता है इन्होंने जो नामांकन पर ऑब्जेक्शन किया था वह सारा कुछ रिजेक्ट कर दिया गया है कहीं कोई ऑब्जेक्शन ही नहीं था सिर्फ कांग्रेस जबरदस्ती का रोना रो रही थी क्योंकि इनको पता था यह हरने वाले हैं नाथवानी जी ने हमें अप्रोच किया हमारे पास गठबंधन लेकर 24 विधायक हैं और हमने अपने एक कि विधायकों का समर्थन दिया और कहा कि बाकी वोट आपको जताने होंगे उन्होंने कहा कि उन्होंने दो अच्छे उदाहरण दिए की 2008 और 2014 में जब हमने चुनाव लड़े थे तो लोगों ने हमें काम के आधार पर वोट किया था लोग हमारे काम को देखकर ही वोट करेंगे और जैसी संभावना है वह सबसे ज्यादा मतों से यहां पर चुनाव जीतेंगे पर बाइट.....प्रतुल शाहदेव बीजेपी झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है,जेएमएम प्रवक्ता प्रतुल शाहदे ने कहा कि हम दोनों सीट जीतेंगे और हर हाल में जीतेंगे आंकड़े हमारे पक्ष में है नॉमिनेशन रिजेक्ट हो जाना चाहिए था परंतु निर्वाचन पदाधिकारी किस विधि विशेषज्ञ से राय लेकर या निर्वाचन आयोग का कोई प्रेशर था क्या कुछ था उसकी विवेचना कांग्रेस पार्टी और हम भी कर रहे हैं लेकिन जीत सुनिश्चित है हमारे दोनों उम्मीदवारों की क्योंकि आंकड़े हमारे पक्ष में है और उनकी कोई भी रणनीति काम नहीं आएगी यह बिहार और बंगाल नहीं है यह झारखंड है यहां हेमंत सोरेन का शासन है कोई भी प्रलोभन डर या संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग करके आप यहां आंकड़े नहीं जुटा पाएंगे बाइट.....मनोज पांडे ,झामुमो प्रवक्ता बीजेपी ऑलरेडी हॉर्स ट्रेडिंग कर चुकी है नाथवानी को सपोर्ट करके हम 16 हैं हम भी जानते हैं हमारे पास पर्याप्त मत नहीं है लेकिन एक उम्मीद है की सरकार में हम 56 हैं तो हम चुनाव जीत सकते हैं हम उसे रास्ते से चुनाव लड़ रहे हैं बाइट......राजेश कश्यप ,विधायक कांग्रेस
0
0
Report

कोटमीकला हत्या मामला: सभी 7 आरोपी गिरफ्तार, इनाम घोषित

Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा कोटमीकला ज्वेलरी व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, सभी 7 आरोपी गिरफ्तार.. आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस टीम के लिए ₹1 लाख के संयुक्त इनाम की घोषणा की。 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा कारतूस, लूटे गए आभूषण और वाहन भी बरामद किए गए हैं। इस बड़ी सफलता पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पूरी पुलिस टीम के लिए ₹1 लाख के संयुक्त इनाम की घोषणा की。 मामला 26 मई को कोटमीकला बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले रेकी कर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर गोली चला दी。 पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर 2 देशी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस, 40 ग्राम सोना, 4 किलो 480 ग्राम चांदी, 7 मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल और 1 स्विफ्ट कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस के समन्वय से महज दो सप्ताह में इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top