icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं के बगड़ में कांग्रेस ने.wallet बोर्ड बना लिया; अमित ओला ने इतिहास रचा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — बगड़ में पहली बार कांग्रेस बोर्ड बनने पर ओला परिवार उत्साहित झुंझुनूं जिले की बगड़ नगरपालिका में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह है। इस जीत का असर अब झुंझुनूं की सियासत में भी दिखाई देने लगा है। खास तौर पर ओला परिवार की ओर से इस जीत को लेकर खुलकर खुशी जाहिर की गई है। झुंझुनूं नगर परिषद के सभापति अब्दुल्ला अगवान और उप सभापति वीरेंद्र डारा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कांग्रेस नेता अमित ओला बगड़ नगरपालिका के कांग्रेस बोर्ड बनने को लेकर खुलकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में अमित ओला ने बगड़ नगरपालिका में कांग्रेस के बोर्ड बनने को अपने परिवार और पार्टी के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जो काम उनके दादा और झुंझुनूं की राजनीति में लंबे समय तक प्रभाव रखने वाले स्वर्गीय शीशराम ओला के दौर में नहीं हो सका, वह अब हो गया है। उन्होंने कहा कि “आज हमारे बगड़ के अध्यक्ष महोदय बैठे हैं। यह बहुत ऐतिहासिक बात है कि ना दादाजी कर पाए, ना पापा के राज में हुआ और हम लोगों ने मिलकर यह कर पाए।” अमित ओला का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खास तौर पर इसलिए क्योंकि उन्होंने बगड़ के नतीजे को सीधे अपने परिवार की पिछली राजनीतिक विरासत से जोड़कर देखा है। अमित ओला ने अपने संबोधन में दल-बदल की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि देश में अक्सर बीजेपी द्वारा दूसरी पार्टियों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को अपने साथ लेने की चर्चा होती रही है, लेकिन इस बार उन्होंने इसके उलट होने की बात कही। “इस देश में अब तक आपने सुना है बीजेपी वाले फलाना ले गए, पार्टियां ले गए पूरी की पूरी, सांसद ले गए पूरे के पूरे। यह एक हमें ऐसे मजबूत साथी मिले, हमने उल्टी गंगा बहाई और बीजेपी से हम लेकर आए हैं।” अमित ओला ने आगे कहा कि उनके साथियों ने मिलकर एक ईमानदार और स्वच्छ व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया है। अमित ओला के बयान में सिर्फ बगड़ नगरपालिका की जीत की खुशी ही नहीं, बल्कि 2028 की राजनीति का संकेत भी दिखाई दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति अब्दुल्ला अगवान से कहा कि 2026 के चुनाव में जो भूमिका उन्हें निभानी थी, वह उन्होंने निभा दी है और अब 2028 में उनकी बारी है। उन्होंने कहा कि “जो हमारा कर्म था और फर्ज था, वो 2026 में आपके चुनाव में हमने पूरी तरह निभाया है। अब 28 की आपकी बारी है।” अमित ओला ने अपने संबोधन में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह के नतीजे शहर में आए हैं, उनके आधार पर अब गांवों में भी राजनीतिक समीकरणों को लेकर नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि “बीजेपी ने सोचा की शहरों में नतीजे कुछ ऐसे आएंगे कि गांव में फायदा होगा।” इसके बाद उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि जब शहर में ही उसे पूरी तरह साफ कर दिया गया है तो गांव में क्या बचेगा, यह देखना होगा। अमित ओला का यह बयान अब निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस की रणनीति और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जा रहा है। बगड़ नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनना ओला परिवार के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अमित ओला ने खुद सार्वजनिक मंच से इसे परिवार के राजनीतिक इतिहास से जोड़ते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने साफ तौर पर अपने दादा स्वर्गीय शीशराम ओला और पिता के राजनीतिक दौर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस उपलब्धि का इंतजार पहले पूरा नहीं हुआ, वह अब उनके साथियों के जरिए हासिल हुई है। अब अमित ओला के इस बयान के बाद बगड़ नगरपालिका का बोर्ड केवल निकाय चुनाव की जीत नहीं, बल्कि झुंझुनूं की आने वाली राजनीति में कांग्रेस की रणनीति और 2028 की तैयारी के संकेत के तौर पर भी चर्चा में है।
0
0
Report

फींच गांव में डोडा पोस्त तस्करी का बड़ा खुलासा; 27.325 किग्रा चूरा और ₹26 लाख

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। लूणी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फींच गांव में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मकान में छिपाकर रखा 27.325 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा और 26 लाख 39 हजार रुपए बरामद किए हैं। मामले में 65 वर्षीय भंवरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को लूणी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने फींच गांव में कार्रवाई की। टीम ने भंवरलाल पुत्र फुसाराम विश्नोई के घर की तलाशी ली। इस दौरान घर के अंदर छिपाकर रखे डोडा पोस्त चूरा से भरे दो कट्टे मिले, जिनका कुल वजन 27.325 किलोग्राम था। इसके साथ ही पुलिस ने 26 लाख 39 हजार रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी भंवरलाल, निवासी फींच, थाना लूणी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क के बारे में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज नारायणी नदी का जलस्तर घटा, लेकिन बाढ़ का दर्द बरकरार, 6 दिन से राहत शिविर में रहने को मजबूर

Gerahva, Uttar Pradesh:नेपाल के पहाड़ों में बारिश थमने के बाद नारायणी नदी के जलस्तर में भले ही तेजी से कमी आई हो लेकिन महाराजगंज में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें अभी भी खत नहीं हुई है । निचलौल तहसील के सोहगीबरवा, भोतहा, शिकारपुर और गेडहंवा समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने से पांच हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। अब नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद कई गांवों में घरों के अंदर और आसपास पानी जमा है। यही वजह है कि गेडहंवा में कई परिवार पिछले छह दिनों से अपना घर छोड़कर बाढ़ राहत शिविर में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से राहत शिविर में राशन और जरूरी दवाओं की व्यवस्था की गई है, लेकिन बाढ़ के पानी से घरों में रखा सामान और खाद्यान्न बर्बाद होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के गेडहंवा की हैं । कुछ दिन पहले तक यहां नारायणी नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा था और देखते ही देखते कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया। अब नदी का जलस्तर कम हो रहा है बारिश भी थम चुकी है लेकिन गांव के लोगों की जिंदगी अभी सामान्य नहीं हो पाई है । कई घरों में अब भी बाढ़ का पानी जमा है। घर में रखा राशन, कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान पानी की वजह से खराब हो गया है। ऐसे में परिवारों के सामने घर लौटने से पहले साफ-सफाई और दोबारा गृहस्थी बसाने की चुनौती है। वॉक थ्रू विथ बाढ़ प्रभावित ग्रामीण वी/ओ- करीब छह दिन से राहत शिविर में रह रहे हैं। प्रशासन की तरफ से राशन और दवाइयां मिल रही हैं, लेकिन घर में पानी भरने से काफी सामान बर्बाद हो गया है। पानी निकलने के बाद ही घर वापस जाकर हालात देख पाएंगे। राजवीर में रह रहे लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से भोजन और जरूरी दावों की व्यवस्था की जा रही है लेकिन बाढ़ से हुए नुकसान के बाद अब उन्हें अपने घर और गृहस्थी को दोबारा व्यवस्थित करने की चिंता सता रही है । वी/ओ- नारायणी नदी का जलस्तर भले ही अब नीचे आ रहा हो, लेकिन गेडहंवा समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। कई परिवारों के घरों में पानी और कीचड़ जमा है जबकि बड़ी मात्रा में घरेलू सामान भी बर्बाद हो चुका है। ऐसे में लोगों को अब पानी उतरने के साथ-साथ राहत और नुकसान की भरपाई का इंतजार है।
0
0
Report

पीलीभीत : महिलाओ से मारपीट मामले में sdm सहित 10 अफसरों पर होगी एफआईआर

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow5m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के माधौटांडा क्षेत्र स्थित बूंदीभूड़ गांव में बीते दिनों शराब की दुकान का विरोध करने की घटना में पुलिस प्रशासन के बीच मारपीट के मामले में महिलाओं से मारपीट और पदयात्रा के आरोप में एससी एसटी कोर्ट ने तहसीलदार कलीनगर सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। विशेष न्यायाधीश राम किशोर चतुर्थ ने थाना प्रभारी माधौटांडा को आदेश कर प्रति 24 घंटे के भीतर फिर दर्ज कर फिर की प्रक्रिया न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए है। दरअसल निवासी शीतल ने अधिवक्ता सुरेश तिवारी के माध्यम से न्यायालय में धारा 173(4) बीएस के तहत दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव में खटीमा उत्तराखंड मार्ग पर आबादी के बीच शराब की दुकानें संचालित हैं उसके मुताबिक दुकानों के सामने छात्राएं विद्यालय जाती हैं और पास में मंदिर भी है ग्रामीण शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रहे थे शीतल के अनुसार 7 में 2026 की रात करीब 2:00 आपका निरीक्षक दीपक कुमार एसडीएम तहसीलदार करीमनगर का थाना प्रभारी समेत राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ शराब की दुकान पर पहुंचे रूप है कि अधिकारियों की मौजूदगी में दुकान पर शराब की बिक्री शुरू कराई गई और ग्रामीणों को वही शराब पिलाने की व्यवस्था की गई विरोध करने पर शीतल सुधा देवी सुदामा देवी सहित अन्य महिलाएं दुकान पर पहुंची इसके बाद मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर आवडता की शीतल ने अपनी सास राम श्री पर लाठी से प्रहार की जाने का आरोपी लगाया घटना को लेकर महिलाएं माधौटांडा थाने पहुंची लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई इसके बाद सपा को प्रार्थना पत्र दिया गया कार्रवाई न होने पर शीतल ने न्यायालय की शरण लिए विशेष न्यायाधीश के प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन करने और अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद मामले में प्रथम राष्ट्रीय संघीय अपराध माना और थाना प्रभारी मधु टांडा को फिर दर्ज कर विवेचना करने की 24 घंटे में फिर के प्रति न्यायालय में प्रस्तुत करने की आदेश दिए जल कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चंपा ने अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई कर बर्खास्त करने की मांग की है जिला अध्यक्ष ने कहा न्याय से सत्य की जीत होगी।
0
0
Report

एसडीओ ने देर रात असरगंज CHC का अचानक निरीक्षण, ड्यूटी रोस्टर पर सख्ती

Munger, Bihar:देर देर रात एसडीओ ने सीएचसी असरगंज का किया औचक निरीक्षण मुंगेर: तारापुर के एसडीओ महेश कुमार और डीएसपी निशांत गौरव ने बुधवार देर रात असरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का अचानक दौरा किया। उनके पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अस्पताल में साफ-सफाई, ड्यूटी रोस्टर और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की हाजिरी जांची। उन्होंने ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से डॉक्टरों की उपस्थिति देखी और अनुपस्थित डॉक्टरों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों के पहचान पत्र भी चेक किए गए। एसडीओ ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों से भी सुविधाओं के बारे में पूछा और उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीओ ने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई, ड्यूटी रोस्टर और स्टाफ की हाजिरी में कोई लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक अस्पताल में नहीं मिले।
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर में हथियार तस्करों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, 38 हथियार बरामद

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई—38 अवैध हथियार बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, बिहार जा रही थी हथियारों की खेप, MP के खंडवा-बुरहानपुर से जुड़ रहे सप्लाई के तार! गाजीपुर में स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 18 पिस्टल .32 बोर, एक पिस्टल .9 एमएम और 19 देशी तमंचे .315 बोर समेत कुल 38 अवैध हथियार बरामद हुए इसके साथ 18 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये नकद और TVS अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि बीती रात करीब पौने दो बजे मुखबिर से हथियारों की डिलीवरी की सूचना मिली थी सूचना पर पुलिस ने कैथवलिया पुलिया के आसपास घेराबंदी की, इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने मौके पर दबोच लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन विश्वकर्मा, रवि कुमार निवासी भदौरा और अभिषेक कुमार निवासी फुल्ली के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर से हथियार लाकर उनकी सप्लाई किए जाने की बात बताई है एसपी ने बिहार ले जाए जा रहे हथियारों के चुनाव में इस्तेमाल की आशंका भी जताई है फिलहाल पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और संभावित खरीदारों की तलाश के साथ दो अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है गाजीपुर में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। स्वाट टीम और कोतवाली गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर बिहार में सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे अवैध हथियारों के जखीरे के साथ तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 18 पिस्टल .32 बोर, एक पिस्टल .9 एमएम, 19 देशी तमंचे .315 बोर और 18 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये नकद और TVS अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पूरे मामले का खुलासा एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। एसपी के मुताबिक बीती रात करीब पौने दो बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर कैथवलिया पुलिया के पास अवैध असलहों की डिलीवरी के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल के पास तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही तीनों ने बाइक से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की घेराबंदी इतनी मजबूत थी कि तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन विश्वकर्मा और रवि कुमार, दोनों निवासी भदौरा थाना गहमर, तथा अभिषेक कुमार निवासी फुल्ली थाना दिलदारनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान बरामदगी का आंकड़ा सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई। एक-दो नहीं, बल्कि 38 अवैध हथियारों की खेप पुलिस के हाथ लगी। बरामद हथियारों में पिस्टल और देशी तमंचे शामिल हैं। एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर इलाके से अवैध हथियार लाकर उनकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है—आखिर हथियार कहां से आए, गाजीपुर में किसे डिलीवरी होनी थी और बिहार में इनकी सप्लाई किस नेटवर्क तक पहुंचनी थी। एसपी ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बिहार ले जाए जाने की बात सामने आई है और उन्होंने आशंका जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान इनका इस्तेमाल गड़बड़ी फैलाने में किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।ं
0
0
Report

स्वच्छता अभियान: सीवान के मेहदार मंदिर परिसर में अधिकारी-जनप्रतिनिधि ने मिलकर सफाई की

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिसवन प्रखंड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेंहदार मंदिर परिसर में आयोजित इस अभियान में सीवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की। तस्वीरें सीवान के सिसवन प्रखंड स्थित ऐतिहासिक मेंहदार मंदिर परिसर की हैं। जहां स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान की शुरुआत सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के नेतृत्व में हुई। इस दौरान एसपी भारत सोनी समेत जिले के कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। खास बात यह रही कि डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी ने खुद हाथों में झाड़ू थામી और मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया। अधिकारियों को झाड़ू लगाते देख मौके पर मौजूद लोगों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई की गई। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी पदाधिकारी उपेंद्र यादव, डीडीसी अमिताभ सिंह समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को सिर्फ सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी रहा।मेंहदार मंदिर परिसर में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों तक की भागीदारी देखने को मिली। हाथों में झाड़ू लेकर अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक भागीदारी का विषय है। सीवान के मेंहदार मंदिर से शुरू हुए इस स्वच्छता अभियान के जरिए प्रशासन ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की है। बाइट- विजय प्रकाश मीणा,डीएम सीवान。
0
0
Report

बागेश्वर की 21 वर्षीय मिलन साह केपटाउन से पायलट, कैप्टन बनने का सपना

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर की 21 साल की मिलन साह ने अपने सपनों को पंख देते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में कठिन कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग पूरी कर मिलन अब आसमान में बतौर पायलट उड़ान भरने की तैयारी में हैं। अपनी इस कामयाबी का श्रेय वह अपनी मां को देती हैं और उनका सपना अब कैप्टन बनने का है। यह तस्वीर है बागेश्वर की उस बेटी की, जिसने महज 21 साल की उम्र में आसमान में उड़ान भरने का सपना देखा और उसे पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया। बागेश्वर निवासी अमित साह और प्रीति साह की बेटी मिलन साह ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग पूरी की है। पायलट बनने की कठिन ट्रेनिंग और लगातार मेहनत के बाद मिलन ने यह उपलब्धि हासिल की। मिलन साह अपनी सफलता का श्रेय मिलन अपनी मां को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग और मां के प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। अब उनका लक्ष्य बतौर कैप्टन विमान उड़ाना है। मिलन की इस उपलब्धि की खबर के बाद बागेश्वर में भी खुशी का माहौल है। छोटे शहर और पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर एविएशन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में करियर बनाने वाली मिलन उन युवाओं के लिए एक उदाहरण हैं, जो बड़े सपने देखने के बावजूद संसाधनों और अवसरों को लेकर असमंजस में रहते हैं।बागेश्वर की मिलन साह की यह उड़ान सिर्फ एक करियर उपलब्धि नहीं, बल्कि पहाड़ की बेटियों के बड़े सपनों की कहानी भी है.
0
0
Report
Advertisement

बिहार में विपक्षी एकता के नतीजे पर उठ रहे सवाल

Patna, Bihar:देशभर में विपक्षी एकता को लेकर बैठकें और आंदोलन की रणनीति बनाने की कोशिशों के बीच बिहार में गठबंधन की राजनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब चुनावी मैदान में ही विपक्षी दलों के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है, तो राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता का दावा कितना मजबूत है? गठबंधन फ्रेंडली फाइट करती है... बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने विपक्षी एकता पर सवाल उठाते हुए इसे आपसी विरोधाभास बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विपक्षी दल एक साथ बैठकर बीजेपी और एनडीए के खिलाफ एकजुटता की बात करते हैं, लेकिन बिहार में चुनाव के दौरान यही दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर जाते हैं। उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भी हमला बोला। वहीं आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि गठबंधन के दलों के बीच जहां फ्रेंडली मुकाबला हुआ, वहाँ भी मजबूत उम्मीदवार के साथ खड़े होने की रणनीति अपनाई गई। उन्होंने दावा किया कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद विपक्ष मजबूती से खड़ा है और बिहार की जनता का विश्वास तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के साथ है। चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्षी दलों के एकजुट नहीं रहने को सत्ता पक्ष के लिए राजनीतिक रूप से फायदेमंद बताया। उनका कहना है कि जनता सरकार के काम और उसके दूरगामी परिणामों के आधार पर फैसला करती है। वहीं कांग्रेस ने गठबंधन की राजनीति में सभी सहयोगी दलों की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन में एकतरफा फैसलों की गुंजाइश कम होती है और बीजेपी के खिलाफ जो भी दल हैं, उन्हें व्यापक और व्यवस्थित तरीके से विपक्षी एकजुटता बनाए रखने की दिशा में काम करना होगा।
0
0
Report

एटा में साधु की हत्या: ईंट से कूचकर मौत, आरोपी गिरफ्तार

Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग.... यूपी के एटा में मंदिर के पास साधु की निर्मम हत्या, अज्ञात हमलावर ने साधु की ईट से कूच कूचकर की निर्मम हत्या, साधु की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना की सूचना मिलते भारी पुलिस बल के साथ एटा SSP डॉ. इलामारन जि और SP सिटी श्वेताब पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का किया निरीक्षण, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम,फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक साधु के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम,फील्ड यूनिट ने जुटाए कई साक्ष्य, पुलिस ने हत्या के एक आरोपी गब्बर उर्फ संदीप को किया गिरफ्तार, वही ग्रामीण हत्यारे गब्बर उर्फ संदीप को बता रहे है अर्धविक्षिप्त, पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मानसिक रूप से पीड़ित बताया जा रहा, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना निधौली कलां क्षेत्र के लालपुर गांव की पूरी घटना, बाइट - राम चरन, ग्रामीण。 बाइट - श्वेताभ पांडेय,SP सिटी एटा。 रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा。
0
0
Report
Advertisement

नीतीश के नेतृत्व में कांग्रेस चलती तो देश की तस्वीर बदलेगी: मंत्री का बयान

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मंत्री ने कहा नीतीश के नेतृत्व में कांग्रेस चलती तो देश की कुछ और तस्वीर आज दिखती है बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने सोनिया गांधी द्वारा नीतीश कुमार को गद्दार कहने पर कहा सोनिया गांधी को नीतीश को पहचानने में गलती हो गई अपने यह पछतावा हो रहा है कांग्रेस नीतीश के नेतृत्व में अगर चलती तो देश में तस्वीर आज कुछ और देखने को मिलती है एस ए आर के विषय पर विपक्ष के द्वारा विरोध करने पर कहा कहीं एक साल तो कहीं 6 महीने चुनाव के बाद विपक्ष इस बात को उठा रही है जनता ने जिसे वोट दिया वह सरकार बनाई है विपक्ष अपने पार्टी को देखें एस ए आर को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल ना उठाएं बिहार में बाढ़ के हालात पर सरकार नजर बनाए हुए हैं स्थितियां खराब और होती है तो राहत बचाव के काम और तेज किए जाएंगे अनंत सिंह द्वारा जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन करने पर मंत्री मदन साहनी ने कहा चुनाव के समय में कुछ लोग इधर-उधर आते जाते रहते हैं या चिंता का विषय नहीं है पार्टी इन चीजों को देख रही है एनडीए का उम्मीदवार जीते हम इस पर चिंतित हैं पार्टी के खिलाफ अगर कोई काम करेगा तो पार्टी उसे पर निर्णय लेगा या पार्टी का फैसला होगा
0
0
Report

हमीरपुर में पति ने शराब के बहाने पत्नी को होटल में पीटा, बच्चे रोते रहे

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- बियर पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को होटल के कमरे में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, परिजनों व अन्य किसी से शिकायत करने पर जान से मार कर नदी में फेंकने की धमकी देने का आरोप, दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी और दो मासूम बच्चों को बीच सड़क पर छोड़कर भागा आरोपी पति, मासूम बच्चों सहित महिला को रोता बिलखता देख राहगीरो ने कराया शांत, बच्चे का इलाज कराने के लिए पत्नी और बच्चों के साथ हमीरपुर आया था पति, बीच सड़क पर अपना दर्द बयां करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली इलाके का मामला।
0
0
Report

आजमगढ़ में संचारी रोग रोकथाम के लिए जागरूकता रैली शुरू

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में संचारी रोगों के विरुद्ध जागरुकता रैली निकाली गई. जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और सीएमओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव और संक्रमण रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई. यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा. जिला प्रशासन की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को साफ-सफाई रखने, जलभराव रोकने और अन्य जरूरी सावधानियों के बारे में बताएंगी. Campaign के अनुसार 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू है, वहीं 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा. बारिश के मौसम में जल जमाव के कारण मच्छर बढ़ते हैं; लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि आसपास जल जमाव न हो और साफ-सफाई तथा झाड़ियां साफ की जाएँ. बच्चों को स्कूल जाते समय फुल कपड़े पहनाने की सलाह दी जाएगी. जिला प्रशासन के साथ जनभागीदारी जरूरी है, ताकि संक्रमण रोका जा सके. जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों पर फॉगिंग भी कराई जा रही है. प्रशासन के प्रयासों के साथ लोगों की जागरूकता और सहभागिता से संक्रमण को रोकना संभव है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top