Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मा0 अध्यक्ष, उ०प्र० महिला कल्याण निगम

Eshan Khan
Jun 29, 2025 13:07:01
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh
झाँसी श्रीमती कमलावती सिंह मा० अध्यक्ष, उ०प्र० महिला कल्याण निगम (राज्य मंत्री स्तर)द्वारा अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत सर्किट हाउस सभागार, झांसी में महिला कल्याण विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मा0 अध्यक्ष, उ0प्र0 महिला कल्याण निगम ने समीक्षा में निर्देश दिये कि जनपद में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये शरारती तत्वों एवं मनचलों पर नियंत्रण हेतु सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखें। शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होने निर्देश दिये कि माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत अध्ययनरत बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ से अच्छादित करायें, इसके साथ ही अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान आकर्षित करने हेतु प्रेरित करें।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement