Back
कोडीन कफ सिरप प्रकरण में जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहली गिरफ्तारी
Sultanpur, Uttar Pradesh
जौनपुर। कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस प्रकरण में जिले से पहली गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने शशांक मौर्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी की फर्म का नाम न्यू मिलन सुपर फार्मा बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में जौनपुर कोतवाली में पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। जौनपुर पुलिस अब जब्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू करने की तैयारी में है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) गोल्डी गुप्ता ने बताया कि मामले में कुल 22 लोगों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की संपत्तियों की भी गहन जांच की जा रही है।
सीओ सिटी ने बताया कि पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है और जो भी लोग इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी संभव हैं।
बाईट गोल्डी गुप्ता सीओ सिटी
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 04, 2026 03:49:040
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 04, 2026 03:48:360
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 04, 2026 03:48:210
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 04, 2026 03:48:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 03:47:530
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 04, 2026 03:45:390
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowFeb 04, 2026 03:45:250
Report
0
Report
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 04, 2026 03:34:370
Report
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 04, 2026 03:34:270
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 04, 2026 03:34:110
Report
0
Report
0
Report