Back
जौनपुर फर्जी शादी कर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार दो आरोपी फरार
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने फर्जी शादी कर पैसों की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तारी उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई।
आप को बता दे कि क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम मल्हनी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर आदमपुर मोड़, मल्हनी के पास दबिश देकर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया गया।गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार गौतम ,आशु गौतम खम्हौरा,रुकसार ,काजल
जबकि सचिन व नेहा मौके से भाग निकले।
गिरोह का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं जिनकी उम्र अधिक हो गई हो और शादी न हुई हो। संपर्क नंबर हासिल कर सहयोगी लड़कियों के फर्जी फोटो भेजकर शादी का झांसा देते।
पीड़ित को खरीदारी के नाम पर रुपए जमा कराने को मजबूर किया जाता और शादी की झूठी रस्में करवाकर लड़की को मौके से गायब कर दिया जाता।
इसी तरह इन्होंने विनोद कुमार (निवासी सम्भल) को झांसे में लिया। शादी का बहाना बनाकर जन सेवा केंद्र से उसके भाई से पैसे मंगवाए, खरीदारी कराई और बाद में नेहा को लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इससे पहले भी छतरपुर, अम्बेडकर नगर व अन्य स्थानों पर इसी तरह की ठगी की घटनाएं कर चुके हैं।
बरामदगी:
₹32,500 नकद
बाकी रकम फरार आरोपियों के पास होने की बात कबूल की गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
घटना की जानकारी देते हुए सीओ का सदर देवेश सिंह ने बताया कि ये गिरोह लोगों को शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी का काम करते थे साथ ही बताया कि जब शादी हो जाती तो किसी बहाने से पैसा लेकर मौके से फरार हो जाते थे इस तरह की कई शिकायतें मिली थी इसके बाद पुलिस तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में बताया कि जगह-जगह जाकर लड़कियों का फोटो अपने मोबाइल में रखकर लोगों को दिखाते थे और उनसे यह बताया जाता था कि आपकी शादी अच्छे परिवार में करा दिया जाएगा ऐसा काम करने वाली 4 को गिरफ्तार किया गया है और दो लोगों की तलाश जारी है गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से लड़कियों की फोटो बरामद किया गया है ये लोग अब तक आठ लोगों को अपना शिकार बन चुके हैं
बाईट देबेश कुमार सिह सीओ सदर
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowJan 23, 2026 15:02:430
Report
0
Report
JMJAVED MULANI
FollowJan 23, 2026 15:02:250
Report
AMAnurag Mishra
FollowJan 23, 2026 15:01:590
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 23, 2026 15:01:490
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 23, 2026 15:01:170
Report
ASABDUL SATTAR
FollowJan 23, 2026 15:00:570
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 23, 2026 15:00:360
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 23, 2026 15:00:090
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report