Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285001

जालौन से है जहाँ एससी,एसटी वर्ग आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुण्डे जालौन पहुँचे ,

Nov 28, 2025 13:20:00
Orai, Uttar Pradesh
स्लग-एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुण्डे का बड़ा बयान रिपोर्टर- अखिलेश सिंह स्थान- जालौन एंकर.....खबर जालौन से है जहाँ एससी,एसटी वर्ग आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुण्डे जालौन पहुँचे उरई नगर पालिका सहित तमाम विभागों में उन्होंने समीक्षा बैठक की साथ ही प्रेसवर्ता कर उन्होंने दिया बड़ा बयान कहा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित के लोगों को मिलने वाली योजना की फाइले अधिकारियों के पास ही चक्कर खा कर फईलों में ही दव कर रह जाती है। उन्होंने कहा कि समीक्षा कर लोगों को मिलने वाला लाभ शत प्रत
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AYAmit Yadav
Nov 28, 2025 13:33:12
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली).....बानसूर थाना क्षेत्र में 26 नवंबर को हुई राजा होटल के पास हुई फायरिंग की घटना का खुलासा कर दिया गया है। घटना में दोनों पक्षों के अनुसार अपराधी मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 15-15 हजार रुपये के इनामी आरोपी भीमराज उर्फ कालू और घनश्याम को पकड़ लिया गया है। इनके साथ अशोक कुमार और एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला पुरानी रंजिश के चलते बढ़ा, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने की नीयत से उतरे थे। फायरिंग में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ा गया है, जबकि गाड़ी चढ़ाकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी अनिल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा विनोद पोसवाल पक्ष के आरोपी अनिल पोसवाल को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि महिपाल उर्फ एमपी और विनोद पोसवाल के बीच पिछले कई दिनों से तनाव चला आ रहा था, जो इस घटना का कारण बना। पुलिस का कहना है कि बाकी वांछित आरोपियों की तलाश जारी है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
0
comment0
Report
SSSwapnil Sonal
Nov 28, 2025 13:32:56
Patna, Bihar:लोकेशन विशाखापत्तनम विशाखापत्तनम स्थित ऋषिकोंडा में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश के प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ प्रारम्भ हुआ। पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। 5 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को 2 दिनों तक 1 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन किया जाएगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 34 प्रमुख शहरों में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है।माता से आकांक्षा है की हमारा देश विश्वगुरु बने।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आने वाला समय हमारे देश का ही है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म हमारी ताक़त है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है। आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीवीएन माधव ने कहा की पूरे देश में लीक कल्याण के ध्येय से स्वामी अभिषेक ब्रहचारी के संरक्षण में माता ललिता का भव्य अनुष्ठानों रहा है।आंध्र प्रदेश में यह दूसरा महाआयोजन हुआ है।श्री माधव ने कहा की देश आगे बढ़ रहा है इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। टीडीपी के वरिष्ठ नेता एवँ सांसद मथुकुमिल्ली श्रीभारत ने कहा की देश निर्माण हेतु सबको मिलकर काम करना है।श्रीभारत ने कहा की विशाखापत्तनम में इतना भव्य आयोजन हो रहा है मुझे व्यक्तिगत प्रसन्नता है।श्रीभारत ने कहा की सबको मिलकर देश को विश्वगुरु बनाने हेतु काम करना है। टीडीपी के वरिष्ठ नेता एवँ सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है।आंध्र प्रदेश धर्म नगरी है यहाँ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के द्वारा इतना बड़ा आयोजन हो रहा है इससे हम सभी गौरान्वित हैं। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की माँ भारती के वैभव के वृद्धि हेतु हम समर्पित भाव से काम करते रहेंगे।श्री सिंह ने कहा की हम धर्म ध्वज के साथ राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को संपन्न कराने हेतु प्रयासरत हैं।
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Nov 28, 2025 13:32:18
Neemuch, Madhya Pradesh:इंदौर-नीमच की पुलिस नारकोटिक्स विंग टीम की बड़ी संयुक्त कार्रवाई। 30 करोड़ की एमडी ड्रग और केमिकल समेत उपकरण जब्त। तीन आरोपी गिरफ्तार। मप्र पुलिस नारकोटिक्स विंग द्वारा नीमच जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर लसूड़िया हस्तमुरार गांव में खतरनाक ड्रग एमडी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। मौके से करीब 30 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ और उपकरण जब्त किए गए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार तड़के नारकोटिक्स विंग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक खेत पर बने मकान में दबिश दी। मौके से 2 किलो 700 ग्राम एमडी ड्रग, 16 किलो 500 ग्राम MD का घोल, 70 किलो MD बनाने में प्रयुक्त केमिकल, उपकरण, 3 बाइक, मोबाइल आदि जब्त। नशे का यह कारोबार कहाँ तक फैला था, इसके बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है。
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Nov 28, 2025 13:31:56
Satna, Madhya Pradesh:सतना रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित सत्यम रेस्टोरेंट व समोसे के कारखाने में शुक्रवार को फूड विभाग की दबिश से हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से होटल संचालक शटर बंद का मौके से भाग निकले। वहीं सत्यम रेस्टोरेंट व कारखाने पर दबिश दी है। फूड विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने रेस्टोरेंट से समोसे व मिठाइयों के सैंपल लिया तो वहीं कारखाने में रखे तकरीबन 200 समोसे को नष्ट कराया। बता दें कि फूड विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सत्यम स्वीट्स में गंदगी के बीच खाद्य सामाग्री बनाई जा रही थी। इसके अलावा कारखाने में भी गंदगी के अंबार के बीच समोसे बनाए जा रहे थे। बताया गया कि कारखाने में बनाने वाले समोसे को ट्रेनों में यात्रियों को सप्लाई किया جاتا था। जिसे खाकर कहीं न कहीं यात्री बीमार भी पड़ते है। ऐसे में शिकायतों के आधार पर फूड विभाग की टीम ने आखिरकार कार्रवाई कर दोनों संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस का सार्थक पूर्वक जवाब नहीं देने पर रेस्टोरेंट और कारखाने को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Nov 28, 2025 13:31:04
Noida, Uttar Pradesh:अलवर: जुबली बास चौराहे पर जानलेवा हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र के जुबली बास चौराहे के पास शुक्रवार शाम बड़ा विवाद हो गया। आधा दर्जन युवकों ने दो बाइक सवार युवकों पर डंडों, लाठियों, सरियों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों के पैर में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया। घायल युवकों रामसिंह पुत्र हरनू सिंह और राजेश पुत्र हरनू सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार, दोनों भाई स्कीम नंबर-2 क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी टीटोडा मोहल्ले के रहने वाले करीब छह युवक पीछा करते हुए पहुंचे और जुबली बास चौराहे पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यह लोग पहले भी घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। परिजनों ने बताया "पहले भी ये लोग घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं। आज फिर रामसिंह और राजेश को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। दोनों के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। हम न्याय की मांग कर रहे हैं।" बाइट:बिट्टू परिजन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
NHNantu Hazra
Nov 28, 2025 13:30:27
Salt Lake City, Utah:IIHM Organize National AI Literacy education acceleration program at saltlake sector five Global Campus. IIHM এর উদ্যোগে আজ তাদের সল্টলেকের ক্যাম্পাসে অনুষ্ঠিত হলোAI - LEAP ... National AI literacy education acceleration programe। অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন Dr. সুবর্ন বোস (চিফ মেন্টর এবং চেয়ারম্যান IIHM),সঞ্জয় চ্যাটার্জী ceo entiovi টেকনোলজিস্ট। AI সম্পর্কে ছাত্র ছাত্রীদের নানা বার্তা দেন। Ai এর গুনাবলি সম্পর্কে জানানো হয়। ডিজিটাল ভারতবর্ষ। তার সঙ্গে পাল্লা দিয়ে বাড়ছে শিক্ষা ক্ষেত্রে ডিজিটাল এডুকেশন। অপারেশন গুরুত্ব পাচ্ছে স্কুল শিক্ষাক্ষেত্রে এ আই এর ব্যবহার।।। দৈনন্দিন জীবন থেকে শুরু করে সর্বক্ষেত্রে এ আইএর গুরুত্ব বোঝাতে আই আই এইচ এম এর উদ্যোগে আজ তাদের সল্টলেকের ক্যাম্পাসে অনুষ্ঠিত হলোAI - LEAP ... National AI literacy education acceleration programe... অনুষ্ঠানে দেশ- বিদেশের AI বিশেষজ্ঞরা ছাত্রীদের কাছে তুলে ধরে শিক্ষা ক্ষেত্রে এ এই এর অপরিসীম গুরুত্বের কথা। অনুষ্ঠানানের ছাত্র-ছাত্রীদের জন্য প্রকাশ করা হয় এ আই manufesto। Dr. সুবর্ন বোস (চিফ মেন্টর এবং চেয়ারম্যান IIHM) জানান...... Ai লিপ বলে একটি লঞ্চ প্রোগ্রাম করা হলো।AI লার্নিং ফোর দ্যা একসেলিরেশন এডুকেশন যেখানে স্কুলের ছাত্র ছাত্রীরা আছে এবং কলেজের স্টুডেন্ট আছে তাদেরকে আমরা এআই ট্রেনিং এর একটা ব্যবস্থা করা হচ্ছে এবং এ আই একটা বিরাট জায়গা নিয়ে এখন কাজ করছে শুধু এডুকেশনের না বিভিন্ন(j) জায়গাতে তার পুরোন নলেজ বেজটাকে তৈরি করার চেষ্টা করছি। বিভিন্ন সংস্থা বিভিন্ন স্কুলে এডুকেশনাল ইনস্টিটিউট এবং ডিফারেন্ট এলিমেন্টস এডুকেশনের গিয়ে আমরা তাদের পড়াচ্ছি ট্রেনিং করছি সরকারি এবং বেসরকারি বোথ জায়গাতে এটার একটা ম্যানুফেস্টো, আজকে আমরা লঞ্চ করলাম।AI নিয়ে নেক্সট দশ বছর কুড়ি বছরে কি কি করা যাবে এবং তার কি এথিক্যাল এবং ইনট্রিগিটি নিয়ে কি করে কাজ করা যাবে সেই পুরো জিনিসটা এই ম্যানুফেস্টারে আছে। সারা ইন্ডিয়ার ৫০০০ ছাত্রছাত্রীরা মিলে এটি লঞ্চ করেছে। আমরা চেষ্টা করব এ आय एडুকেশন টাকে ঠিকমত ঠিক জায়গাতে যাতে ইউজ করা যায়।
0
comment0
Report
Nov 28, 2025 13:23:33
Nirsa, Jharkhand:जामताड़ा और धनबाद जिले को जोड़ने वाली बराकर नदी पर बिरगांव बरबेंदिया पुल का निर्माण कार्य काफी प्रगति पर है पुल नहीं होने के कारण लोगों को जामताड़ा आवागमन के लिए या तो पश्चिम बंगाल के चितरंजन होकर जाना पड़ता था या फिर निरसा स्थित बारबिंदिया नदी घाट से नाव का सहारा लेना पड़ता था जिसके परिणामस्वरूप 24 फरवरी 2022 को नाव दुर्घटना हुई थी, जिसमें 14 लोगों की जान चली गयी थी. इस घटना के बाद सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पुल बनेगा. लोगों की मांग थी कि अगर नदी पर पुल होता तो यह घटना नहीं घटती और 14 लोगों की जान नहीं जाती. आपको बता दें कि बारबिंदिया घाट पर नए पुल का निर्माण कार्य हो रहा है जिसका कार्य काफी तेजी से हो रहा है और जल्द ही जनता को इसका लाभ मिलेगा।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Nov 28, 2025 13:19:57
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिला जेल में हुई एक्साम, जी हां जेल मे बंदियों ने प्रश्नपत्र हल किये, इसके लिए विशेष परीक्षा केंद्र जेल मे बनाया गया, जेल मे आयोंजीत परीक्षा बोर्ड परीक्षा नहीं बल्कि यही अध्यात्म परीक्षा थी दरसल आज एक विशेष और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। यहाँ बंदियों के लिए गीता ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 118 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मध्य प्रदेश सरकार के गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित इस परीक्षा में सिर्फ एक ही धर्म के नहीं, बल्कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के बंदियों ने हिस्सा लिया, जिससे सर्वधर्म सद्भावना की अनोखी झलक सामने आई। परीक्षा शुरू होने से पहले बंदियों को प्रश्न पत्र वितरित किए गए, और हर बंदी ने गंभीरता और समर्पण के साथ उत्तर लिखे। जेल परिसर में एक सकारात्मक और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा, जैसे मानो ज्ञान और आध्यात्मिकता की एक नई रोशनी चारों ओर फैल गई हो। इस गीता ज्ञान परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बंदियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा, ताकि उन्हें आगे बढ़ने और आत्म-विकास की प्रेरणा मिलती रहे。
87
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 28, 2025 13:19:21
Ujjain, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह डॉ. इशिता के साथ शिप्रा नदी किनारे सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन में संपन्न होगा। इस आयोजन में 42 परिवारों के कुल 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। विवाह की तैयारियों को युद्ध स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से भव्य डोम तथा अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। इधर, मुख्यमंत्री के निज निवास पर वैवाहिक समारोह की शुरुआत हो चुकी है। आज सुबह माता पूजन के बाद शाम को गणेश पूजन और मंडप का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें परिवार और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया。
90
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 28, 2025 13:19:06
Damoh, Madhya Pradesh:एस आय आर को लेकर काम आखिरी दौर में, समय सीमा से पहले हो जायेगा पुनरीक्षण का कार्य..एंकर/ एमपी के दमोह जिले में एस आय आर यानी मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य तय की गई समय सीमा 4 दिसंबर से पहले पूरा हो जाएगा इसे लेकर दमोह के जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर ने दावा किया है। आज तक मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले भर में लगभग 91 से 92 फीसदी काम पूरा हो चुका है जबकि बाकी काम के लिए अभी पर्याप्त समय शेष है। कलेक्टर सुधीर कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में एस आय आर के तहत बेहद संजीदगी से काम किया जा रहा है बीएलओ और दूसरे कर्मचारी घर घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं और उसका परिणाम है कि एक भी मतदाता इस से बच नहीं पा रहा है। डीएम कोचर के मुताबिक मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण को लेकर खास ध्यान रखा जा रहा है और आम मतदाता भी इसमें रुचि ले रहे हैं जिस कारण से जिले में समय सीमा के पहले ही काम पूरा होने की उम्मीद है। बाइट/ सुधीर कोचर ( जिला निर्वाचन अधिकारी दमोह)
116
comment0
Report
Advertisement
Back to top