Back
हाथरस में युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, लाठी-सरिया से किया था हमला
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अखईपुर में हुई युवक की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक डंडा एवं एक लोहे का पाइप भी बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 फरवरी 2026 को वादी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र शीलेन्द्र पाल निवासी ग्राम अखईपुर द्वारा थाना हाथरस जंक्शन में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि उनका पुत्र संजय उर्फ संजू शाम करीब 6:45 बजे गांव में भूपेन्द्र की चक्की से आटा लेने जा रहा था। इसी दौरान सौरव के मकान के सामने गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर लाठी, सरिया व तमंचे से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में संजय को सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल हाथरस ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान अलीगढ़ स्थित वरुण हॉस्पिटल में उसकी मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके क्रम में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस टीम द्वारा ग्राउंड व टेक्निकल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त हरिओम पुत्र दीनानाथ एवं महेश पुत्र दीनानाथ, निवासी ग्राम अखईपुर, को मिर्गामई कट, मथुरा-बरेली हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक संजय उर्फ संजू आए दिन शराब पीकर उनके साथ व उनके परिवार से गाली-गलौज करता था। घटना वाले दिन भी विवाद बढ़ने पर उन्होंने डंडे व लोहे के पाइप से मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MTManish Thakur
FollowFeb 06, 2026 08:49:230
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 06, 2026 08:46:380
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 06, 2026 08:46:120
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 06, 2026 08:45:550
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 06, 2026 08:45:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 08:45:280
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowFeb 06, 2026 08:45:180
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 06, 2026 08:37:14Noida, Uttar Pradesh:JANAKPURI (DELHI): MAN DIES AFTER FALLING INTO PIT ON UNDER-CONSTRUCTION ROAD
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 08:37:070
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 08:36:30Noida, Uttar Pradesh:प्रिंस बग्गा पगड़ी बांधने का व्यवसाय करते हैं कल गोमती नगर की ओर से गोल्डन ब्लॉसम के लिए जा रहे थे रास्ते में चीनी मांझे से गहरे घाव हो गए
0
Report
1
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 06, 2026 08:35:320
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 06, 2026 08:35:230
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 06, 2026 08:35:140
Report