Back
हाथरस में पुलिस टीम पर हमला, 7 नामजद के खिलाफ मुकदमा, 2 पुलिसकर्मी निलंबित
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में एक पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पुलिसकर्मियों को चोट आई।अनुशासनहीनता के आरोप में एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को निलंबित भी किया गया है। यह घटना कल शुक्रवार की देर शाम तब हुई जब पुलिस को गांव के राजकुमार और गंगा शरण के बीच विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर हेड कांस्टेबल श्याम बिहारी कांस्टेबल अरविंद कुमार और होमगार्ड संजय सहित एक पीआरवी टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और उन्होंने एक किशोर को पकड़कर ले जाने की कोशिश की। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को वाहन से नीचे घसीटकर पीटा। ग्रामीणों ने पथराव भी किया, जिससे पीआरवी गाड़ी के शीशे टूट गए और पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस कर्मियों को पीटने का वीडियो भी सामने आया था। इसमें महिलाएं पुलिसकर्मियों को पीट रही है और पुलिसकर्मी उनके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। गाड़ी से शराब की बोतल भी मिली थी। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बचाया। हेड कांस्टेबल श्याम बिहारी ने गांव के राजकुमार, सुमित कुमार, सुखदेवी, राजकुमार की पत्नी नेमा, गंगाशरण, गंगासरण के भाई भोले, बेटे शेखर और महेंद्र सहित लोगों को नामजद किया है। कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी सरकारी कर्मचारी से मारपीट और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में भी मामला दर्ज किया है। हमले में घायल हेड कांस्टेबल कांस्टेबल और होमगार्ड का डॉक्टर मौलाना कराया गया है अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। और दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowDec 27, 2025 10:34:350
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 27, 2025 10:33:560
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 27, 2025 10:33:480
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 27, 2025 10:30:580
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 27, 2025 10:30:390
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 27, 2025 10:30:240
Report
0
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 27, 2025 10:24:590
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 27, 2025 10:24:150
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowDec 27, 2025 10:24:030
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 27, 2025 10:23:470
Report
नो इंट्री में घुसी ट्रक ने बाइक सवार की ली जान, आक्रोशित लोगों ने ईट पत्थर चलाकर ट्रक में की तोड़फोड
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 27, 2025 10:23:07Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस ने अजय चंद्राकर के बयान को कुंठित मानसिकता वाला और अशोभनीय ठहराया
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 27, 2025 10:23:000
Report